विक्षनरी:पंजीकृत सदस्य

विक्षनरी से

विक्षनरी के पञ्जीकृत सदस्य वह सदस्य होते है जिनका विक्षनरी पर खाता उपलब्ध है। विक्षनरी पर खाता खोलने के लिए आप विक्षनरी पृष्ठ के सबसे ऊपर दाएं कोने में जाकर भी अपना पञ्जीकरण कर सकते है जिससे आपका खाता खुल जाएगा। खाता खोलने के बहुत से लाभ हैं, जैसे:

  • पञ्जीकृत सदस्यों का आईपी एड्रेस सम्पादन इतिहास में नहीं दिखेगा।
  • पञ्जीकृत सदस्य ऐसे बहुत से लेखों को सम्पादित कर सकते हैं जो केवल पञ्जीकृत सदस्यों के सम्पादन हेतु खुले होते हैं, हालांकि सभी लेखों पर यह बात लागू नहीं होती।
  • पञ्जीकृत सदस्य के सम्पादनों की संख्या प्रत्येक सम्पादन के साथ बढ़ती है और इसलिए ऐसे सदस्यों की विश्वसनीयता भी अनाम सम्पादकों से अधिक होती हैं (हालांकि यह बात नियम नहीं है)।
  • पञ्जीकृत सदस्यों की राय या विचारों को अपञ्जीकृत सदस्यों की राय से अधिक महत्व दिया जाता है क्योंकि इससे पता चलता है कि कौन सा सदस्य क्या पूछ या बता रहा है।
  • विक्षनरी पर सञ्चिका अपलोड करने के लिए पञ्जीकरण आवश्यक है।