सामग्री पर जाएँ

विक्षनरी:भोजपुरी शब्दकोश

विक्षनरी से

अक्किल :: अक्ल, बुद्धि

अगतियार :: अख्तियार, अधिकार

बोरसी :: अँगीठी

बरतुहार :: अगुवा, विवाह के लिये घर आये लोग

नीमन :: अच्छा

अनेरिया :: अज्ञात व्यक्ति, लवारिस

पाहुन :: अतिथि, मेहमान

अन्हरिया :: अंधकार

अँहार :: अँधेरा

अन्हरिया रात :: अँधेरी रात

ऊसर :: अनुपजाऊ

आँतर :: अन्तर, एक दिन बीच कर के

खुखुड़ी :: अन्नरहित भुट्टा

आनका :: अन्य

परिकना :: अभ्यस्त होना

रूनी :: अमरूद

अमरित :: अमृत

कुपातर :: अयोग्य

रहर :: अरहर / दाल

कउड़ा :: अलाव

खखुआइल :: असंतोष, किसी चीज को पाने के बेचैन होना

आ गइली :: आ गई

आवऽ तारी :: आ रही हैं

आवऽ तारे :: आ रहें हैं

आवऽ :: आओ

भउर :: आग

खोइछा :: आँचल

फाँड़ :: आँचल

पिसान :: आटा

अलोता :: आड़ में

हेंकड़ी :: आत्माभिमान (उनकर एहिसन पीटाई भइल की हेंकड़ी गुम हो गइल)

लक्कम :: आदत

आइल गइल :: आना जाना

आयिल-गईल :: आना जाना

आयिल-गईल :: आना-जाना

रउरा / रउवा :: आप

मोजर :: आम का फूल

इतमिनान :: आराम

अँकवार :: आलिंगन

अँकवार :: आलिंगन, गले लगाना

फिरंट :: आवारा, व्यर्थ मे घूमने वाला

चिहाना :: आशचर्यचकित होना

लोर :: आँसू

एकइस :: इक्कीस, 21

बटोरल :: इक्ट्ठा करना

अगराइल :: इतराना

एने :: इधर

एने ओने :: इधर उधर

अबकी बेर :: इस बार

असों :: इस वर्ष

एही खाती / खातिर :: इसलिए

छरकल :: उछलना, कूदना

अंजोर :: उजाला

उकसावल :: उत्प्रेरित करना

परोजन :: उत्सव

चाव :: उत्साह, रुचि

पईचा :: उधार

उनुकर :: उनका

उजिआइल :: उपजना, बढ़ना

गोइंठा :: उपला

गोहरा :: उपला

फफाइल :: उबलते हुए दूध का उपर आना, उबलना

खदकल :: उबलना

अझूराइल :: उलझना, झगड़ना

बाएॅं :: उलटा हाथ, बायें तरफ

ओरहन :: उलाहना

उरुआ :: उल्लू

अउस :: उष्ण

तहिया :: उस दिन

अँगूरी :: ऊँगली

टूंगना :: ऊपर से काटना

अनस :: ऊँब, खींज

अजवारल :: एक बर्तन का सामान दूसरे में सुरक्षित करना

पारापारी :: एक बाद एक

एक बेर :: एक बार

बटोरना :: एकत्रीत करना

अलोत :: ओट मे, किसी के पीछे

बेंवत :: औकात

अधिकई :: औकात या सीमा के बाहर काम करना, ज्ञान नहीं फिर भी किसी काम में हाथ डालना

अउर :: और

अउर का :: और क्या

मेहरारू :: औरत, पत्नी

आंकड़ :: कंकड़

ककही :: कंघी

कटहर :: कटहल

कोआ :: कटहल का फल

कचोरा :: कटोरा

कठेस :: कड़ा, कसा हुआ

कहनाम :: कथन, कहावत

डेग :: कदम

कान्ह :: कन्धा

कऽमर :: कंबल

परेवा :: कबूतर

कबहूॅं :: कभी

कबो ना :: कभी नही

कबो-कबो :: कभी-कभी

घटावल :: कम करना

घटल :: कम होना

अबर :: कमजोर

दुबराइल :: कमजोर, कमजोर होआ

बूसट :: कमीज / शर्ट

छोलनी :: करछी

करेलऽ :: करते हो

करऽ :: करो

करजा :: कर्ज, उधार

कलजुग :: कलयुग

करेजा :: कलेजा

किरिया :: कसम

कहि दऽ, कह दऽ :: कह दो

कहतू :: कहती, अगर कहती

कहवाँ :: कहाँ

कहल :: कहा हुआ

कहल बा :: कहा हुआ है

किस्सा :: कहानी

कतहुँ :: कही भी

फइल :: काफी जगह, चौड़ा

करलूठा :: काला

करिया :: काला

केतना :: कितना

केतना हाली :: कितनी बार

केने :: किधर, कहाँ

अरिया :: किनारा

कगरी :: किनारा

काते काते :: किनारे किनारे

किरिन :: किरण

केकरा से :: किस से

केकर :: किसका

काहे के :: किसलिए

उठौना :: किसी चीज का नियमित रूप से लेना जिसके मूल्य का भुगतान एक निश्चित समय पर किया जाता है।

छछनल :: किसी चीज को पाने के लिए व्याकुल होना

केहू तरेह :: किसी तरह

फरल :: किसी पौधे मैं फल लगना

उचकुन :: किसी वस्तु को थोड़ा ऊँचा या समतल करने के लिए उसके नीचे लगाया जाने वाला लकड़ी, पत्थर या मिट्टी का छोटा टुकड़ा।

लेआवल :: किसी सामान को लाना

कांदो :: कीचड़

इनार :: कुआँ

कुछउ :: कुछ भी

कुकुर :: कुत्ता

पिल्ला :: कुत्ता, कुत्ता के बच्चा

कुदारी :: कुदाल

घराना :: कुल, खानदान

टांगी :: कुल्हाड़ी

बेरहनी :: कुसंस्कारी औरत

कुदेलऽ :: कूदते हो

फ़ानना :: कूदना

छउकल :: कूदना, उछलना

किरपा :: कृपा

केरा :: केला

झोटा :: केश, बाल

कइसन :: कैसा

कइसे :: कैसे

कइसे भइल :: कैसे हुआ

केहू :: कोई

केहुए केहुए :: कोई कोई

सुकवार :: कोमल

कउआ :: कौआ

कवन-कवन :: कौन कौन

का :: क्या

कोहनाना :: क्रुद्ध होना

खिसियाइल :: क्रोधित होना

ओराइल :: खत्म, खत्म होना

खरहा :: खरगोश

कीनना :: खरीदना

कीनल :: खरीदा हुआ

गोनतारी :: खाट के पैर वाला स्थान

खादर :: खाद, बेकार

छूँछ :: खाली

जंगला :: खिड़की

खेलवना :: खिलौना

घुसकल :: खिसकना

खखोरल :: खुरचना

उघरल :: खुला

चास :: खेत की एक बार जुताई

सेमरा :: खेत की दो बार जुताई

अपटा पटौनी :: खेत में पानी पानी छोड़, अपने-आप सिंचाई

सुरती :: खैनी, तम्बाकू

जोहना :: खोजना

खदऽकल :: खौलना

मोटरी :: गठरी

खाल :: गढ्ढा, नीचा, छाल

फुहर :: गंदा

कोल्हुआड़ :: गन्ना पेरने की जगह

बावग :: गन्ने/ऊँख की पहली बुआई

गाभिन :: गर्भवती

धिकल :: गर्म

कुबेरा  :: गलत समय

फफेली :: गला

गहिर :: गहरा

रूखी :: गिलहरी

गील :: गीला

ओद :: गीला, भींगा, नमीयुक्त

घवद :: गुच्छा, घौद

आगर :: गुणवान

खिसीयाईल :: गुस्सा होना

गेना :: गेंद

कोरा :: गोद

गदबेर :: गोधुली बेला

गरहन :: ग्रहण

घईला :: घड़ा

गझिन :: घना

घबराइल :: घबड़ाना, बेचैन होना

पिछुवारा :: घर का पिछला भाग

गोयड़ा :: घर के पास का या गाँव से सटा खेत

घरजनवा :: घर से एक व्यक्ति (भोज पर निमंत्रण)

खियाना :: घिसना

घसल :: घिसना

घीव :: घी

ठेहुन :: घुटना

ठेहुन भर  :: घुटने तक

अंइठा :: घोंघा

खोंता :: घोंसला

घुमरी :: चक्कर

काशी के फिरता :: चतुर, चालाक

चन्नन :: चन्दन

चाम :: चमड़ा

घिरनी :: चरखी

चरचा :: चर्चा

छरदवाली :: चहारदीवारी

छुरी :: चाकू

अँजोरिया :: चांदनी

खटिया :: चारपाई

लेहना :: चारा

गड़ासी :: चारा या घास काटने का उपकरण

चाउर :: चावल

चिरई :: चिड़िया

फिकिर :: चिंता

चिउटी :: चींटी

बिछना :: चुनना

खोंट्ल :: चुनना, उपर से तोडना (धोती खोंट्ल, साग खोंट्ल)

सनचित :: चुपचाप, शान्त

मुसकइल :: चूहे द्वारा बनाया गया बिल

चौखूट :: चौकोर

चाकर :: चौड़ा, नौकर

पैना :: छड़ी

छरहर :: छरहरा, हल्के और पतले बदन या शरीर वाला

छटकल :: छिटकना

छिलकोइया :: छिलका

छाल :: छिलका, चमड़ा

खोइया :: छिल्का

छीनल :: छीनना

छोडावल :: छुड़ाना

छुआइल :: छू जाना, स्पर्श होना

सुपुली :: छोट सुप

टिकोरा :: छोटा आम

कोठारी :: छोटा कमरा

गतर :: छोटा सा भाग, अंश

मचिया :: छोटी खाट

छुटल :: छोड़ देना, छूट जाना

छोड़ल :: छोड़ा हुआ, छोड़ना

जमकल :: जमा हुआ

बारना :: जलाना

पोखरा :: जलाशय, तलाब

हबर-हबर :: जल्दी-जल्दी

हाली-हाली :: जल्दी-जल्दी

माहुर :: जहर

जोरन :: जामन

थेथर  :: जिद्दी, हठी

घरारी :: जिस जमीन पे घर हो या रहा हो

जहिया :: जिस दिन

करवाइन / किरवाइन :: जिस बर्तन में मांस-मंछली पकाया अथवा रखा जाता है, उस बर्तन को करवाइन बर्तन कहते हैं।

भकजोनी :: जुगनू

हेंगावल :: जुते खेत की मिट्टी को हेंगा से बराबर करना

ढील :: जूँ, छूट

खरकट्ल :: जूठा बर्तन जिसमें अन्न सूख गया हो।

नियर :: जैसा

जइसे  :: जैसे

जइसे तइसे  :: जैसे तैसे

ढेर :: ज्यादा

बेसी :: ज्यादा

फटाक से :: झट से, तुरंत

फेन :: झाग, गाज

कूंची :: झाड़ू

ओलरना :: झुकना

निहुरल :: झुकना

लबजा :: झूठा

लाबरा :: झूठा

झुलुवा :: झूला

पलानी :: झोपडी

मडइ :: झोपडी

झोरा :: झोला

टुटल :: टूटना

सेराइल :: ठंढा होना

सहेजना :: ठीक करना

डंटा :: डंडा

हेहर :: डाँट फटकार एवं पिटाई के बावजूद आदत न बदलने वाला।

पेहान :: ढ़क्कन

ठेपी :: ढक्क्न

लूर :: ढंग, तरीका

छेवकल :: तड़का लगाना

तबले :: तब तक

तबो :: तब भी

तबो :: तब भी, तो भी

ओरिया :: तरफ, दिशा

लालमी :: तरबूज

तरजुई :: तराजू

तहवाँ :: तहाँ, उस जगह

बरियार  :: ताकवर

जोन्ही :: तारा

काठी :: तीली

तू :: तुम

तहार :: तुम्हारा

चोख :: तेज, तीक्ष्ण

तइयार :: तैयार

पौंड़ना :: तैरना

तुरना :: तोडना

सूगा :: तोता

जोखल :: तौलना

झापड़ :: थप्पड़

तमेचा :: थप्पड़

थोपी :: थप्पड़

थरिआ :: थाली

झोरी :: थैला

तनिका :: थोड़ा

केवाड़ी :: दरवाजा

फाटक :: दरवाजा, कपाट

फाफड़ :: दरार

ओसारा :: दलान

दवाई :: दवा

खरिका :: दांतखोदनी

ईया/आजी  :: दादी

दाएॅं :: दाहिना, दाहिनी तरफ का, दाहिने हाथ का

खिरकिट्टी :: दुबला

दोहरवनी :: दुबारा, फिर से

अभागा :: दुर्भाग्यशाली, जो कुछ काम ना करे खाकर पटाया रहे, अकर्मण्य

कनिया :: दुल्हन

लगहर :: दूध देने वाली गाय या भैंस

छाल्ही :: दूध-दही के ऊपर जमने वाला मलाई

दोसर :: दूसरा

बिहने :: दूसरा दिन, कल

अनकर :: दूसरे का

आनकर :: दूसरे का

निहारत :: देखना

अबेर :: देर

उपरी बेरा :: दोपहर के बाद का समय

अछ्रंग :: दोष, इल्ज़ाम

दुआर :: द्वार, घर का अगला भाग

धनिक :: धनवान, पैसे वाला

बटखरा :: धातु, पत्थर आदि का किसी नियत तौल का टुकड़ा जिससे अन्य पदार्थ तराजू पर तौला जाता हैं।

घाम :: धुप

घरभोज :: नए घर/मकान में प्रवेश के समय दिया गया भोज

फरजी :: नकली

लाँगा :: नंगा, नीच

नियरा :: नजदीक

निचका :: नजदीक / पास

घीन :: नफरत

नून :: नमक

लरम :: नर्म

अमल :: नशा, आदत

नाहींतऽ :: नहीं तो

नोह :: नाखून

मोरी :: नाली

फ़ीचना :: निचोड़ना

कवर :: निवाला

निहोरा :: निवेदन

भूईयाॅं :: नीचे, जमीन पर

अँउघी :: नींद

नीन :: नींद

खउराह :: नुकसान करने वाला, असभ्य

घेवड़ा :: नेनुआ / तरोई

नेउर :: नेवला

नहरनी :: नैल कटर, नाखून काटने का औजार

धराइल :: पकड़ना, रखना

सींझना :: पकना

पाकल :: पका हुआ

ओहरल :: पचकना

बाँचना :: पढ़ना

पातर :: पतला

छेरल :: पतला दस्त करना

कब दोनि :: पता नही कब

का दो :: पता नहीं क्या

भतार :: पति

पतई :: पत्ता, पत्ती

पथल :: पत्थर

ससुरारी :: पत्नी के पिता का घर, ससुराल

बेकत :: परिवार का सदस्य

इम्तिहान :: परीक्षा

गजन :: परेशानी, परेशान, दिक़्क़त

गोंतल :: पशु चारा को पानी में भिंगोना, कपड़ा पानी में भिगोना

खुर :: पशु या जानवर के पैर का निचला भाग

पसेना :: पसीना

चीन्हना :: पहचानना

पहरुवा :: पहरा देने वाला

पहिले पहल :: पहली बार

नेवान :: पहली बार खाना या आरम्भ करना

चहुँपल :: पहुंचना

पहुचल :: पहुचना, मिलना

बुझउवल :: पहेली

बउराह :: पागल

हेलल :: पानी पौंड़ना, नदी पार करना

छागल :: पायल

बारी :: पारी

पसिजल :: पिघलना, पिघला हुआ

चहेटल :: पीछा करना, भगाना

पियराना :: पीला होना

बूकना :: पीसना

पुरान :: पुराना

अन्देशा :: पुर्वानुमान, आशा रखना

पूरुब :: पूर्व, पूरब

पेटकुनिया :: पेट के बल

फेड़ :: पेड़

गाछ-विरिछ :: पेड़-पौधा

गोड़ :: पैर

ढेबुआ :: पैसा

पइसा :: पैसा

पिआज :: प्याज़

दुलरुवा :: प्यारा

तरास :: प्यास

किसिम :: प्रकार

बड़ाई :: प्रसंसा

परसादी :: प्रसाद

परान :: प्राण

अरज :: प्रार्थना

कचकाड़ा :: प्लास्टिक

चिरकुट :: फटा कपडा

फाटल :: फटा हुआ , दरार पड़ना

फरकल :: फड़कना

फसरी :: फंदा, फाँस

तुरहा :: फल सब्जी तोड़ने वाला

झोप :: फलो का झुण्ड

फाड़ल :: फाड़ना

फेर कबो :: फिर कभी

फेर :: फिर, दुबारा

बिछिली :: फिसलन

छहलल :: फिसलना

छिहुलल :: फिसलना

फूटल :: फूटना, निकलना

फइलल :: फैलना, विस्तृत होना

तानना :: फैलाना

घलुआ :: फ्री में मिला हुआ

पंजरा :: बगल में

बगईचा :: बगीचा

लइकाई :: बचपन

ललना :: बच्चा

छरिआइल :: बच्चों किसी वस्तु को पाने के लिए जिद करना या रोना

बछरू :: बछड़ा

उसर :: बंजर, जहाँ उपज ना हो

बटाम :: बटन

बड़का :: बड़, बड़ा

बड़हन :: बड़ा

अदवरी :: बड़ी

बड़का :: बड़े लोग, प्रतिष्ठित, बड़ा (आकार में)

चउकस :: बढ़िया, अच्छा

बतइबऽ :: बताना, बतलाना

बनरी :: बंदरिया, एक घास जो रबी की फसल में होती है

तुराना :: बंधन से रहित होना

बबूर :: बबूल, कीकर

ओसारा :: बरामदा, मकान के आगे बना हुआ दालान, छज्जा

बरफ :: बर्फ

जिआन :: बर्बाद

बलुक :: बल्कि

अनघा :: बहुत

बेजोड़ :: बहुत अच्छा

अनखाती :: बहुत कम अन्न खाने वाला

बाचल :: बाकी

बतियावत :: बात-चीत

बतकही :: बातचीत

बदरी :: बादल

गतान :: बांधने के लिए प्रयुक्त मूंज, पुआल आदि का ऐंठा हुआ रस्सा

लतरा :: बायाँ

हजाम :: बाल, दाढ़ी बनाने वाला, नाइ

बसिया :: बासी

पिपुही :: बाँसुरी

बसवारि :: बाँसो का जन्म स्थान

बाइली :: बाहरी (व्यक्ति) या बाहरी आदमी

छितराना :: बिखराना

छीटल :: बिखेरना, फैलाना

बीछी :: बिच्छू

टिकुली :: बिंदिया, बिंदी

टिकूली :: बिंदी

छेदा :: बिल, छिद्र

बेमारी :: बीमारी

बोखार :: बुख़ार

उदःबेग :: बेचैनी

ऊँभ-चूभ :: बेचैनी

भंटा :: बैंगन

उलाड़ :: बैलगाड़ी पर जब अधिक माल लाद दिया जाता है, तब अगले हिस्से का ऊपर उठना, हल्का हो जाना उलाड़ कहलाता है

फूलौना :: बैलून

बरुआ :: ब्रह्मचारी

फरार :: भागना

भउजी :: भाभी

कहार :: भार उठाने या ढ़ोने वाला

बहंगी :: भार ढोने वाला बांस का बत्ता

भीजल :: भींगा हुआ

बोरल :: भींगोना

कोहबर :: भीतर घर जहाँ वर वधू साथ बैठेते हैं।

होरहा :: भुट्टा

गोनसार :: भूजा भूजने का स्थान

घोनसारी :: भूंजा भूंजनेवाला जगह

भुवर :: भूरा

बिसभोर :: भूल जाना

भोर परल  :: भूल जाना

बेख्याल :: भूल जाना / विस्मरण

भईंस :: भैंस

अंगेया :: भोज-निमंत्रण

भरम :: भ्रम

होरहा :: मकई का बाल, जिस में दाना पूरा पका ना हो

माछी :: मक्खी

माड़ो :: मंडप

माने :: मतलब

सहकल :: मन का बढ़ना

मरद :: मर्द, पुरुष, पति

महतारी :: माँ, माई

मतारी :: माई, माँ

सलाई :: माचिस

सगौती :: माँस

पतुकी :: मिट्टी की छोटी हांड़ी

हड़िया :: मिट्टी की हांड़ी

सानल :: मिलाना, गूंथना

बुरबकs :: मुर्ख

नरम :: मुलायम, कोमल

मोलायम :: मुलायम, नरम

बकलोल :: मूर्ख, बेवकूफ

मुरई :: मूली

कमासुत :: मेहनती

हम :: मैं

मइल :: मैल

मउअत :: मौत

इहाँले कि :: यहाँ तक कि

एही कुल्ही :: यही सब

आकि :: या, अथवा

इयाद :: याद

मन परल  :: याद आना

संघतिया :: यार, दोस्त

रखवार :: रक्षक

अगोरल :: रक्षा करना, देख रेख करना

रसरी :: रस्सी

पगहा :: रस्सी / बांधने की रस्सी

पेड़ा :: रास्ता, एगो के मिठाई के नाम

खाली :: रिक्त

रेक्सा :: रिक्शा

इच्छा :: रुचि, चाहत, दिलचस्पी

अरगनी :: रेंगनी, हैंगर

छेकना :: रोकना

फेकरना :: रोना

डरार :: लकीर, मेढ़

छोकड़ा :: लड़का

छउड़ी :: लड़की, बेटी

लटपटाइल :: लपटाना

लमहर :: लंबा

लिलार :: ललाट, माथा

बाकिर :: लेकिन

ओठँगना :: लेटना, सोना

ओठंगल :: लेटा हुआ, लेटना, पड़ा होना

लउकी :: लौकी / कद्दू

ओजन :: वजन

बरिस :: वर्ष

 :: वह

ओहिजा :: वहाँ, वहीं

बिदेश :: विदेश, दूसरा देश

मुस्मात :: विधवा

अकाज :: विलम्ब

बियाह :: विवाह, शादी

खोइंछा :: विवाहिता के फांड़ (आँचल) में रखा जाने वाला अन्न-द्रव्य

नइहर :: विवाहिता स्त्री की दृष्टि से उसके माता-पिता का घर और परिवार। नैहर। पीहर। मायका

पतियाना :: विश्वास करना

गाछी :: वृक्ष

ओइसन :: वैसा

ओइसहि :: वैसे ही

सरियावल :: व्यवस्थित करना

कुबत :: शक्ति

भरसक :: शक्ति भर

मुदई :: शत्रु, दुश्मन

साँझ :: शाम

साइत :: शायद

साँच :: सच

सबुर :: संतुष्टि, धैर्य, सब्र, सहनशीलता

हप्ता :: सप्ताह

कुल्ही :: सब

सगरी :: सब

सबसे पहिले :: सब से पहले

भोर :: सबेरा, सुबह

तरकारी :: सब्जी

बेरा :: समय

खानी :: समान

ओराइल :: समाप्त होना

करू/कडू तेल :: सरसों का तेल

करू तेल :: सरसो तेल

सुरसती :: सरस्वती, हिन्दूधर्म में ज्ञान की दैवी

लुग्गा :: साड़ी

लगले :: साथ ही

लगले :: साथ ही, लगे हाथ

छतर :: सांप का फण

सउसे :: साबुत

सोझा :: सामने

आनऽल :: सामान लाना, लाना

सार :: साला, श्यालक

साहेब :: साहब

सेनुर :: सिंदूर

मुड़ी :: सिर

गनल-गूथल :: सीमित, गिना हुआ

महकउआ :: सुंगन्धित, खुशबू देने वाला, खुशबूदार

अनठिआवल :: सुनकर भी अनसुना करना

सुन्नर :: सुन्दर

फजीर :: सुबह

बिहाने :: सुबह

फजीरे :: सुबेरे

मऊरी / मऊर :: सेहरा

भकुआइल :: सोचने की शक्ति अस्थायी रुप से कम होना, नींद या नशे कि अवस्था

मउगी :: स्त्री

छुअल :: स्पर्श करना, छूना

आव-भगत :: स्वागत

खातिर :: स्वागत, के लिए

चीखना :: स्वाद लेना

सभत्तर :: हर जगह

सागा पियाज :: हरा प्याज

हरवाह :: हल चलाने वाला

हलुक :: हल्का

बतास :: हवा

बयार :: हवा, हल्की हवा

दस्तखत :: हस्ताक्षर

बखरा :: हिस्सा / भाग / शेयर

भइल :: हुआ

ठोर :: होठ/चोंच

होखे वाला :: होने वाला

जीयरा :: हृदय

स्रोत

[सम्पादन]

अन्य शब्दकोश

[सम्पादन]