विक्षनरी:विकिलक्ष्य शब्द

विक्षनरी से
विकिलक्ष्य शब्द
   

विकिलक्ष्य शब्द एक तरह का शब्दों को जोड़ने का लक्ष्य है, जिसमें केवल ऐसे शब्दों को ही जोड़ा जाएगा, जिसके विक्षनरी वाले में अच्छी तरह से जानकारी दी गई हो और नीचे दिये आवश्यकताओं को पूरा करता हो। इस विकिलक्ष्य से हमारा लक्ष्य है कि हिन्दी के कई सारे महत्वपूर्ण शब्दों की सूची बनाई जा सके, जिसके बारे में हमें अच्छी जानकारी है और उसका केवल सही रूप ही हमारे पास है।

आवश्यकता[सम्पादन]

  • उस शब्द के बारे में विक्षनरी में पूरी जानकारी होनी चाहिए,
  • उस शब्द से जुड़े शब्द भी होने चाहिए,
  • आप जिस शब्द को जोड़ रहे हैं, उसका एक ही रूप प्रचलित होना चाहिए, अर्थात अलग अलग मात्रा या अक्षर नहीं होने चाहिए। जैसे हिन्दी और हिंदी में अलग अलग मात्रा का उपयोग हुआ है, ऐसे शब्दों को न जोड़ें।
  • इसमें केवल हिन्दी शब्दों को ही जोड़ा जाना चाहिए
  • ध्यान रहे कि इस समय इसमें हम केवल प्रचलित हिन्दी शब्दों को जोड़ रहे हैं, तो उस शब्द का प्रचलित या अत्यधिक प्रचलित होना जरूरी है।
  • कृपया इसका भी ध्यान रखें कि केवल शब्दों को जोड़ना इसका लक्ष्य नहीं है, अच्छे प्रचलित हिन्दी शब्दों को जोड़ना और उसकी जानकारी एकत्रित करना इसका लक्ष्य है। जिससे उस शब्द का आसानी से हर जगह उपयोग किया जा सके

प्रक्रिया[सम्पादन]

नामांकन करना
  1. नामांकन करने से पहले उस शब्द के बारे में सारी जानकारी एकत्रित कर लें,
  2. नामांकन की आवश्यकताओं को पूरा करता हो तो आप उसका नामांकन नीचे नामांकन वाले अनुभाग में कर सकते हैं।
  3. नामांकन करने के बाद यदि वह शब्द पूरी तरह से आवश्यकताओं को पूरा करता हो तो चर्चा के बाद उसे शब्दों की सूची में जोड़ लिया जाएगा।

नामांकन[सम्पादन]

  • उदाहरण