विक्षनरी:सदस्यनाम एवं सदस्य पृष्ठ

विक्षनरी से
यह एक विक्षनरी नीति, दिशानिर्देश अथवा आम विक्षनरी परंपरा जानकारी पृष्ठ है। यह एक मसौदा (ड्राफ़्ट) प्रस्ताव है। यह आधिकारिक नहीं है, यह ज्ञात नहीं कि यह विक्षनरी संपादकों द्वारा व्यापक रूप से स्वीकृत है अथवा नहीं; हालाँकि, यह संबंधित विषय पर मददगार साबित हो सकता है।

सदस्यनाम[सम्पादन]

सदस्यनाम:

  1. किसी भी दशा में अप्रिय, आक्रामक अथवा अपकारक (ऑफेंसिव) नहीं होने चाहिएँ। यह समुदाय-निर्माण में बाधक होते हैं। अगर आप पूर्णतया आश्वस्त नहीं हैं कि आपका सदस्यनाम अपकारक अथवा अप्रिय माना जा सकता या नहीं तो कृपया ऐसा सदस्यनाम न इस्तेमाल करें।
  2. किसी अन्य सदस्य के सदस्यनाम से नज़दीकी से मिलता-जुलता नहीं होना चाहिये जिससे कोई भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो अथवा धोखा प्रतीत हो।
  3. प्रचारक अथवा प्रोमोशनल नहीं होना चाहिये, जैसे कि, व्यवसाय नाम, ट्रेडमार्क, कंपनी का नाम या वेब पता नहीं होना चाहिये।
  4. भ्रामक नहीं होना चाहिए। उदाहरण के लिये, ऐसा नहीं प्रतीत होना चाहिये कि आप विकिमीडिया फाउंडेशन के आधिकारिक व्यक्ति हैं, अगर आप वास्तव में न हों।

यदि आप पहले ही किसी ऐसे नाम से खाता बना चुके हों जो उपरोक्त बातों का पालन नहीं करता हो तो आपके द्वारा ऐसा सदस्यनाम बदलने के लिये मेटा पर अनुरोध करके बदलवाया जाना चाहिये।

आप अपने वास्तविक नाम का प्रयोग सदस्यनाम के रूप में करने की बजाय कोई ऐसा नाम चुन सकते हैं जिससे आपके वास्तविक जीवन की पहचान का पता न चलता हो।

हस्ताक्षर[सम्पादन]

मूलभूत हस्ताक्षर[सम्पादन]

आप किसी भी चर्चा में चार टिल्डे जोड़कर अपना हस्ताक्षर कर सकते हैं। यह आपके सदस्यनाम के रूप में होता है और आपके सदस्यपृष्ठ तथा सदस्य वार्ता पृष्ठ से स्पष्ट कड़ी बनाता है; साथ ही संदेश का समय प्रदर्शित करता है।

वैयक्तीकृत हस्ताक्षर[सम्पादन]

में जाकर बनाये जा सकते हैं।

  1. अप्रिय, आक्रामक अथवा अपकारक नहीं होने चाहिएँ।
  2. निश्चित रूप से और प्रमुखतया आपके सदस्य पृष्ठ और सदस्य वार्ता पृष्ठ की कड़ी वाले होने चाहिएँ।
  3. कोई साँचे, चित्र, इमोजी अथवा एनिमेशन युक्त नहीं होने चाहिएँ तथा इनका प्रदर्शन अस्वाभाविक रूप से विचित्र दिखने वाला नहीं होना चाहिए।
  4. हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषी व्यक्ति के लिए आसानी से पढ़े जा सकने वाले होने चाहिएँ। यदि आपका सदस्य नाम अंग्रेजी (रोमन) अथवा देवनागरी लिपि के अलावा अन्य किसी लिपि में हैं तो बेहतर होगा आप उसका निकटतम उच्चारण रोमन अथवा देवनागरी में लिख कर अपना हस्ताक्षर बनाएँ।
  5. आपके सदस्यनाम से स्पष्ट सादृश्य रखने वाले होने चाहिएँ।
  6. किसी अन्य सदस्य के हस्ताक्षर के रूप-रंग की बहुत निकटता से प्रतिलिपि नहीं होने चाहिएँ।

सदस्य पृष्ठ[सम्पादन]

विक्षनरी एक शब्दकोश है कोई निजी वेबसाइट नहीं। कोई भी ऐसी सामग्री जो निकटता से हमारे शब्दकोश निर्माण के उद्देश्यों से न जुड़ी हो सदस्य पृष्ठ पर नहीं होनी चाहिये। इस नीति का उल्लंघन करने वाली सामग्री सदस्य पृष्ठ से हटाई जा सकती है, सदस्य पृष्ठ को हटाने के लिए नामांकित किया जा सकता है अथवा स्पष्ट दशाओं (स्पैम, प्रचार, व्यक्तिगत अथवा व्यावसायिक प्रोमोशन अथवा अपकारक सामग्री वाली) में शीघ्र हटाये जा सकते हैं।

यह कोई कड़ा नियम नहीं है किंतु सलाह दी जाती है कि आप अपने पहले ही कुछ संपादनों में सदस्य पृष्ठ का निर्माण न करें। यह दिशानिर्देश उन सदस्यों पर कड़ाई से लागू होता है जो मूल शब्दकोश में योगदान नहीं करते; ऐसे पृष्ठ हटाये जा सकते हैं।

  1. मुख्य रूप से विक्षनरी के उद्देश्यों, शब्दकोश निर्माण के साथ सकारात्मक रूप से जुड़ा होना चाहिये (ब्लॉग नहीं, अपनी विकि-उपलब्धियों के बारे में भी ब्लॉग की तरह का लेखन नहीं)।
  2. विवादास्पद अथवा अप्रिय एवं अपकारक सामग्री (ऊपर बताये गये अनुसार) नहीं होनी चाहिये।
  3. यह प्रदर्शित करने वाला होना चाहिये कि आपके अनुसार आपको कौन-कौन सी भाषाओं का किस स्तर का ज्ञान है। इसके लिये बैबल बॉक्स का प्रयोग किया जाना चाहिये। इससे सदस्यों को किसी भाषा के जानकार लोगों को खोजने में मदद मिलती है।
  4. कोई विकिपीडिया-शैली में निर्मित सदस्यसंदूक नहीं होने चाहिएँ; जो अनुमत हैं:
    1. भाषा के बारे में साँचे में (जैसा कि ऊपर कहा गया है; देखें बेबल)
    2. लिपि साँचे
    3. कोडिंग कुशलता साँचे (कोडिंग जो विक्षनरी पर सहायक हो सकती, यथा: लुआ, जावास्क्रिप्ट इत्यादि)
    4. टाइमज़ोन संदूक
    5. बंधु-प्रकल्प संदूक जिससे आपके अन्य विकिप्रकल्पो के सदस्यपृष्ठ से कड़ी जोड़ी जा सके।
  5. अहेतुक अथवा अनावश्यक एनिमेशन एवं सामान्य विक्षनरी पृष्ठ विन्यास को विघटित करने वाली चीज़ें नहीं होनी चाहिएँ।
  6. अनावश्यक रूप से साँचों का परीक्षण-प्रयोग, ड्राफ़्ट जो लंबे समय से सुधारे न गये हों, सहायता सामग्री जो अन्यत्र उपलब्ध हो (सीधे नकल करके रखने की बजाय कड़ी रख सकते हैं) इत्यादि नहीं होनी चाहिये। ऐसे साँचे नहीं प्रयुक्त होने चाहिएँ जो कोई ऐसी श्रेणी जोड़ते हो जिसमें वास्तव में सदस्य पृष्ठ को नहीं रखा जाना चाहिए। सीधे ऐसी श्रेणियाँ भी नहीं जोड़ी जानी चाहियें।
  7. आपके वास्तविक जीवन के बारे में संक्षिप्त विवरण, आपकी वेबसाइट की कड़ी इत्यादि भी, रखी जा सकती है, बशर्ते सामग्री प्रचारक अथवा प्रशंसात्मक न प्रतीत हो।

चूँकि, मेटा पर बनाये गए सदस्य पृष्ठ यहाँ भी मिरर होते हैं अगर स्थानीय सदस्यपृष्ठ न बना हो, कुछ अन्य अतिरिक्त सदस्यसंदूक, जो मेटा पर प्रचलित हैं और सदस्य के वैश्विक अथवा अन्य प्रकल्पों पर सदस्य-अधिकारों की जानकारी देते हैं, उनकी अनुमति है। इसके विपरीत यदि आपका मेटा सदस्यपृष्ठ इस स्थानीय नीति का पर्याप्त उल्लंघन करता है, उसे प्रदर्शित होने से रोकने के लिये स्थानीय रूप से ख़ाली सदस्य पृष्ठ इस आशय की सूचना के साथ बनाया जा सकता है (यह यहाँ कोई योगदान न करने वाले सदस्यों पर नहीं लागू)।

सदस्य एवं सदस्य उपपृष्ठों को यथासंभव साफ़-सुथरा और बिना अनावश्यक इनलाइन स्टाइल के रखा जाना चाहिए। ये नियम उपपृष्ठों पर भी लागू होते हैं।

अपंजीकृत सदस्य (आईपी) का कोई सदस्यपृष्ठ नहीं होना चाहिये।

सदस्य वार्ता पृष्ठ[सम्पादन]

सदस्यों को संदेश भेजने के लिए और उनसे विक्षनरी संबंधित चर्चा करने के लिये हैं। कोई भी अन्य सामग्री पोस्ट करने के लिए नहीं। ऐसी सामग्री दी जायेगी और केवल ऐसी सामग्री से बना वार्ता पृष्ठ भी पूरी तरह हटाया जा सकता। आईपी सदस्यों को कुछ ही संपादनों के बाद चेतावनी देने के लिये उनका वार्ता पृष्ठ भी नहीं बनाया जाना चाहिये जबतक कि उसी आईपी से लगातार ऐसे संपादन न हो रहे हों। चेतावनी के साथ बनाये गये ऐसे आईपी वार्ता पृष्ठ एक सप्ताह के बाद कभी भी शीघ्र हटाये जा सकते हैं।

सदस्यों के वार्ता पृष्ठ स्वागत साँचे के साथ बनाये जा सकते हैं, यदि सदस्य अल्प-अवधि तक लगातार योगदान करे और विक्षनरी से जुड़े रहने की संभावना हो। बिलकुल नए सदस्यों के सदस्य वार्ता पृष्ठ इस तरह नहीं बनाये जाने चाहिएँ (बशर्ते कि कई ख़राब संपादनों के बाद चेतावनी देना आवश्यक न हो गया हो)।

वार्ता पृष्ठ के विक्षनरी संबंधित संदेशों को पुरालेखित किया जाना चाहिये। सभी चेतावनी संदेशों को भी। सदस्य वार्ता पृष्ठ को केवल खाली कर देना अथवा संदेश मिटाने वाले संपादन वापस किये जा सकते हैं। चर्चा समाप्त हुए बिना संदेशों को हटा देना अथवा पुरालेखित कर देना भी एक ख़राब शिष्टाचार माना जाता है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिये।

यह भी देखें[सम्पादन]