विक्षनरी:सूत्रकृमि परिभाषा कोश

विक्षनरी से

A’ - ए’

डी मान सूत्र के अनुसार सूत्रकृमि के शरीर की लंबाई और उसकी अधिकतम मोटाई के अनुपात को दर्शाने वाला मान।

A-band - ए.-पट्ट

पेशी की दैर्घ्य काट के परासंरचनात्मक विवरण में दृष्टिगोचर पेशीन्यास के संकुचनशील भाग का ए-जोन जिसमें मोटे और पतले टोनों प्रकार के तंतुक पाए जाते हैं। यह, एच.-जोन/एच.-पट्ट के दोनों ओर होता है।

A-zone - ए.-मंडल, ए.-जोन

(दे A-band)

Abaxial - अपाक्ष

अक्ष से दूर की ओर निर्दिष्ट।

Abductor muscle - अपवर्तनी पेशी

किसी अंग या अवयव को शरीर की मध्यवर्ती रेखा या मुख्य अक्ष से बाहर की ओर ले जाने वाली पेशी।

Abiotic - अजैव

जैवमंडल के अजैविक घटक जिनमें वायु, जल, भूमि और लवण आते हैं। इन अजैविक कारकों में तापक्रम, आर्द्रता, वर्षा, सूर्य का प्रकाश, वायु की गति, पीएच, और रसायन सम्मिलित है जो जैविक क्रियाओं को नियंत्रित करते है।

Abrasion - अपघर्षण, खरोंच घर्षण अथवा रगड़ से होने वाली क्षति।

Acaudate - अपुच्छि

बिना पुच्छ का सूत्रकृमि।

Accessory sexual character - सहायक लैंगिक लक्षण

जनन ग्रंथियों को छोड़ कर वे सारी सहायक ग्रंथियां, बाह्य जननेन्द्रियां एवं अन्य संरचनाएं तथा अंग जो जनन क्षेत्र को परिभाषित करते हैं।

Acicular - सूच्याकार

सूई जैसी संरचना जिसमें एक लंबी, पतली नोंक होती है।

Acoelomate - अगुहिक

देहगुहा से रहित जीव।

Acquisition period - अर्जनावधि

सूत्रकृमि द्वारा किसी पादप से विषाणु लेने और अन्य पादपों में उसे संक्रमित करनेमें लगने वाला न्यूनतम समय।

Actin - ऐक्टिन

पेशीन्यास के संकुचनशील भाग के पतले तंतुकों में विद्यमान एक प्रोटीन।

Active resistance - सक्रिय प्रतिरोध

परपोषी पर आक्रमण के पश्चात् होने वाली सुरक्षात्मक प्रतिक्रिया।

Acute - निशिताग्र

नोकदार।

Adanal - अधिगुद

गुदा प्रक्षेत्र/अवस्कर के निकट स्थित।

Adanal copulatory papilla - अधिगुद मैथुन पिप्पल

नर सूत्रकृमियों के अवस्कर प्रक्षेत्र में स्थित संवेदनशील पिप्पल जो मैथुन क्रिया में योग देते है।

Adanal supplement - अधिगुद संपूरक

कुछ नर सूत्रकृमियों की गुदा के निकट स्थित स्रावी अंग।

Adaptation - अनुकूलन

विशिष्ट पर्यावरणीय अवस्थाओं के अनुरूप ढलने के लिए जीव में होने वाला आकारिकीय अथवा कार्यिकीय (शरीरक्रियात्मक) परिवर्तन।

Additive resistance - योज्य प्रतिरोध

एक से अधिक जीन के द्वारा नियंत्रित प्रतिरोध। इनमें से प्रत्येक जीन स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त हो सकता है, किंतु अतिरिक्त जीन की अभिव्यक्ति से उसकी क्षमता बढ़ जाती है।

Adductor muscel - अभिवर्तनी पेशी

1. वह पेशी जो किसी अंग या अवयव को शरीर के मुख्य अंक्ष की ओर खींचती है।
2. वह पेशी जो दो भागों को मिलाती है।

Adeniform - ग्रंथिरूप

ग्रंथि जैसा।

Ahesion - आसंजन

दो असमान पिण्डों के संपर्क में आने पर उनमें परस्पर उत्पन्न आकर्षण बल जिसके कारण वे चिपक जाते हैं।

Adhesive bristle - आसंजन शूक

दे. आसंजन नलिका

Adhesive tube - आसंजन नलिका

खोखले बेलनाकार शूक जिनके द्वारा कुछ सूत्रकृमि किसी सतह से संलग्न हो जाते हैं।

ADP (adenosine diphosphate) - ए.डी.पी. (ऐडेनोसीन डाइफॉस्फेट)

ऐडेनोसीन और दो फॉस्फेट समूहों का एक यौगिक जो ए.टी.पी. से एक फॉस्फेट समूह के अपचय द्वारा बनाता है।

Adsorption - अधिशोषण

वह प्रक्रम जिसके द्वारा पदार्थों को सतह पर इस ढंग से आबद्ध रखा जाता है कि रसायन धीमी गति से उपलब्ध होता रहे। कई बार चिकनी मिट्टी अथवा उच्च कार्बनिक मिट्टियों में पीड़कनाशी के अवशोषण की प्रवृत्ति होती है।

Aerial - वायवीय

1. धरातल से ऊपर
2. वायवीय


Aerobic respiration - वायुजीवी श्वसन

श्वसन क्रिया का मुख्य प्रकार, जिसमें ऑक्सीजन ग्रहण कर जीव अपने शरीर में पदार्थों के ऑक्सीकरण (ऑक्सीडेशन) से जीवन क्रियाओं के निमित्त ऊर्जा प्राप्त करता है।

Affinity - बंधुता

जातियों, वंशों या अन्य प्राकृत वर्गों में संरचनात्मक समानता जिससे उनका साँझा पूर्वज होने की संभावना प्रकट होती है।

Agar-agar - ऐगार-ऐगार

समुद्री शैवाल से निष्कर्षित एक जेलेटिन जैसा पदार्थ जो संवर्धन माध्यमों को जमाने के काम आता है।

Ageing - जरण

दे. Senescence

Aglanchus - ऐग्लैंकस

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश। क्यूटिकल मोटे तौर से वलयित; शूकिका छोटी गोल आधार घुंडियों वाली; पार्श्व क्षेत्र 3 से 4 कटानों वाला, पार्श्व झिल्लिकाओं वाली धंसी भग तथा योनि आगे की ओर निकली हुई होती है।

Agro-ecosystem - कृषि-पारितंत्र

पादपों, प्राणिंयों और उनके आवास से बना जटिल एवं परस्परावलंबी तंत्र जिसे आर्थिक उत्पादकता के लिए उपयोग में लाते हैं अथवा कृषि से संबंधित परिस्थितियो में पादपों पर उत्पन्न होने वाले जैविक और अजैविक कारकों का प्रभाव।

Agro-pesticide - कृषि पीड़कनाशी

वे सभी पीड़कनाशी, योज्य पदार्थ, रोगहर कारक तथा अन्य रसायन जिनका उपयोग खरपतवार, पीड़क, रोगाणु तथा फसलीय पादपों की रुग्ण दशा को ठीक करने के लिए किया जाता है।

Air-sac parasite - वायु-कोश परजीवी

डिप्लोट्रायन्किडी के सूत्रकृमियों का सामान्य नाम। ये पक्षियों और सरीसृपों के परजीवी हैं। अंडों की प्रथमावस्था डिम्भक होती है। अंत्य परपोषियों के वायु कोश या फुस्फुसों में अंडे होते हैं। इसीलिए इनका नाम वायुकोश परजीवी है।

Ala - पक्षक लंबाईवत् स्थूलीकरण के कारण क्यूटिकल का विस्तार।

Alaeform - पक्षरूप

पंख आकार।

Alar - पक्षाभ

पक्षकों से संबंधित।

Alate - सपक्षक

पक्षकों सहित।

Alimentary canal - आहार नाल

शरीर के अंदर एक नालिकाकार मार्ग जो मुख द्वार से शुरु होकर ग्रसनी, आंत्र में से होता हुआ नर सूत्रकृमियों में अवस्कर तक तथा मादा सूत्रकृमियों में गुदा तक विद्यमान होता होता है।

Aliquot - संखंड

संपूर्ण का एक अशेषभाजक भाग।

Allele (allelomorph) - विकल्पी (विकल्परूपी)

जीन के दो या दो से अधिक वैकल्पिक रूप जो समजात गुण-सूत्रों के समकक्ष विस्थल में स्थित हों।

Allelopathy - ऐलीलोपैथी

किसी जीव द्वारा पर्यावरण में मोचित रसायन से दूसरे जीव की वृद्धि अथवा उसके जनन का संदमन।

Allergy - प्रत्यूर्जता, ऐलर्जी

प्रतिजन-प्रतिरक्षी अभिक्रिया (antigen-antibody reaction) का एक प्रकार जो संवेदनशील (sensitive) व्यष्टियों में किसी पदार्थ के प्रति अत्यधिक कार्यिकीय अनुक्रिया (physiological response) के रूप में व्ययक्त होता है।

Allometric growth - सापेक्षमितीय वृद्धि

ऐसी वृद्धि जिसमें जीव के एक अंग की वृद्धि- दर दूसरे अंग की वृद्धि-दर से भिन्न होती है।

Allomone - ऐलोमोन

किसी जीव द्वारा स्रावित अंतरजातीय सेमियो-रसायन जो एक अन्योन्य रसायन के रूप में उत्पादक जीव में प्रतिरक्षी स्राव उत्पन्न करके आक्रमणकारी जीव के लिए आविषालु या प्रतिकारी होता है।

Allopatric - विस्थानिक

भौगोलिक रूप से पृथक जाति या समष्टि।

Allopatric hybridization - विस्थानिक संकरण

एक सुपरिभाषित संपर्क क्षेत्र में दो विस्थानिक समष्टियों (जातियों या उपजातियों) के बीच का संकरण।

Allopolyploid - अपरबहुगुणित

एक ऐसा बहुगुणित जिसमें विभिन्न जातियों के दो या दो से अधिक संजीन (जीनोम) समुच्चय रहते हैं।

Allotype - अपर प्ररूप

नामप्ररूप के प्रतिदर्श से विपरीत लिंग वाला प्रारूपिक प्रतिदर्श। सूत्रकृमियों में सामान्यतः यह नर प्रतिदर्श होता है।

Alpha taxonomy - ऐल्फा वर्गिकी

किसी जाति के नामकरण और उसकी विशेषता से संबद्ध वर्गिकी का स्तर। इसे वर्णनात्मक वर्गिकी भी कहते है।

Alternate host - एकांतर परपोषी

प्राथमिक परपोषी की अनुपस्थिति में सूत्रकृमि समष्टि को पोषण देने वाला पौधा।

Alternate host - एकांतर परपोषी

द्वितीयक परपोषी पादप जाति जो भिन्नाश्रयी किट्ट कवक के जीवन-चक्र को पूरा करने के लिए आवश्यक होती है।

Alternation of generation - पीढ़ी एकांतरण

द्विलिंगी पीढ़ी से एक लिंगी पीढ़ी में और एक लिंगी पीढ़ी से द्विलिंगी पीढ़ी में क्रमिक परिवर्तन।

Alveolus - कूपिका

गुलिका (tubercle) पर उभरी हुई रोम अथवा शूक गर्तिका (setal socket)।

Ambifenestrate - उभयगवाक्षी

भग शंकु में भग सेतु के कारण अलग-अलग दिखाई देने वाले दो छिद्र।

Amictic egg - अमिश्र अंड

रॉटिफरों द्वारा उत्पन्न, पतले कवच वाले द्विगुणित अंडे जिनमें निषेचित होने की क्षमता नहीं होती। ऐसे अंडे मादाओं में परिवर्धित होते है।

Aminergic neurosecretion - ऐमीनोत्तेजक तंत्रिकास्राव

सूत्रकृमि में तंत्रिकास्रावी कोशिकाओं द्वारा जीव-जनित ऐमीनों का स्राव।

Amino acid - ऐमीनो अम्ल

कार्बनिक यौगिकों का एक ऐसा वर्ग जो ऐमीनो (NH2) तथा कार्बोक्सिल (-COOH) समूह युक्त होते हैं और जिसके साथ पार्श्व श्रुंखला भी लगी रहती है। यह प्रोटीन की आधारगत संरचनात्मक इकाई है।

Amorphous inclusion - आकारहीन आविष्टि सूत्रकृमि के शरीर में अनिर्धारित अथवा अनियमित आविष्टि।

Amphid - द्विक्

सूत्रकृमि के ओष्ठ भाग के दोनों ओर स्थित रसायन संवेदी अंग।

Amphidelphic - उभय अंडाशयी

दो अंडाशयों वाली ऐसी मादा जिसमें एक अंडाशय आगे की ओर तथा दूसरा पीछे की ओर स्थित होता है।

Amphidial ganglion - द्विक् गुच्छिका

तंत्रिका वलय के पश्च स्थित युग्मित बड़ी पार्श्व गुच्छिका जिसमें से द्विक् तंत्रिका निकलती है।

Amphidial nerve - द्विक् तंत्रिका

तंत्रिका वलय से द्विकों की ओर अग्र-वर्धित तंत्रिका।

Amphidial opening - द्विक् मुख

दे. amphidial pore.

Amphidial orifice - द्विक् द्वार

दे. Amphidial pore.

Amphidial pore - द्विक्, रंध्र

दे. द्विक् का रंध्र।

Amphidial pouch - द्विक् कोष्ठ

द्विक् की गुहा।

Amphidial tube - द्विक् नलिका

द्विक् कोष्ठ का विस्तार जो संवेदिका कोष्ठ से जुड़ा होता है।

Amphigonus - उभायजनद

किसी जाति में नर तथा मादा व्यष्टियों का अलग-अलग होना।

Amphimixis - उभयसंयोग

एक प्रकार का लैंगिक जनन जिसमें नर युग्मक का अंडकेंद्रक से संलयन हो जाता है।

Ampulla - तुंबिका, ऐम्पुला

किसी वाहिनी का फूला हुआ थैली जैसा भाग।

Ampulliform - तुंबिकारुपी

फ्लास्करूपी संरचना।

Anabiosis - प्रसुप्तजीवन

शुष्कन के परिणामस्वरूप निलंबित सजीवन की एक अवस्था जो जल से संपर्क होने पर समाप्त हो जाती है।

Anabolism - उपचय

जीवद्रव्य के रचनात्मक प्रक्रम जिनके द्वारा सरल रासायनिक पदार्थों से जटिल पदार्थ बनते हैं और रासायनिक ऊर्जा का संग्रह होता है।

Anal aperture - गुद छिद्र

आहार नाल का बाहरी पश्च द्वार।

Anal body diameter - गुद् व्यास

दे. Anal body width

Anal body width - गुद् चौड़ाई

गुद् प्रक्षेत्र में शरीर की चौड़ाई।

Anal cleft - गुद् विदर

गुद् प्रक्षेत्र में मामूली-सा क्यूटिकलीय गर्त।

Anal ganglion - गुद् गुच्छिका

अधर तंत्रिका रज्जु पर स्थित संरचना जिससे गुदकटि संधायी निकलकर कटि गुच्छिका तक जाती है।

Analogous organ - समवृत्ति अंग

प्रकार्य में समान परंतु उद्भव और संरचना में भिन्न अंग।

Analogue - समवृत्ति

एक व्यष्टि के किसी भाग या अंग का किसी अन्य व्यष्टि के भाग या अंग से प्रकार्य समान किंतु उत्पत्ति में भिन्न होना।

Anaphase - पश्चावस्था

केंद्रकीय विभाजन की वह अवस्था जिसके अंतर्गत संतति गुणसूत्र पृथक होकर कोशिका के विपरीत ध्रुवों की ओर गतिशील होने लगते हैं।

Anastomosis - शाखामिलन

किसी तंत्र की शाखाओं का अंतः संबंध।

Anatomy - शारीर

जीव की सकल संरचना और उसका विवेचन करने वाला विज्ञान जो आकारिकी (morphology) की एक शाखा है।

Aneuploid - असुगुणित

ऐसी कोशिका या जीव जिसमें उसके कायिक गुणसूत्रों की संख्या की अपेक्षा एक या एक से अधिक गुणसूत्र, कम या अधिक होते हैं।

Aneuploidy - असुगुणिता

गुणसूत्र संख्या में एक या अधिक गुणसूत्र के घट या बढ़ जाने से उत्पन्न कोई असमान्य स्थिति।

Anguina - एंग्विना एंग्विनिडी कुल का एक वंश। मध्यम से लेकर बड़े आकार के सूत्रकृमि;परिपक्व मादा मुड़ी हुई, एक से लेकर 11/2 घुमावों वाली; मध्य ग्रसिका कंद पेशीय; अंडाशय के अग्र भाग में 1 अथवा 2 आनतियां; अंडक बहुसंख्यक तथा प्राक्ष के चारों ओर व्यवस्थित; गर्भाशय लंबी नलिका जैसा तथा बहुसंख्यक अनियमित पंक्तियों में अनेक कोशिकाओं द्वारा निर्मित; पुच्छ छोटी, अत्यधिक शंकुभ होती है।

Anguinid - एंग्विनिड

एंग्विना, सबएंग्विना, नौथेंग्विना आदि की जातियां जो पौधों के वायवीय भागों पर पिटिकाएँ बनाती हैं।

Anhydrobiosis - अजलजीविता

जीव की वह अवस्था जब उसमें आर्द्रता प्रतिबल दशा में उपापचयी गतिविधि होती है।

Anisocyty - असमकोशिकता

ऐसी अवस्था जिसमें आंत्र-कोशिकाओं की ऊँचाई में स्पष्ट अंतर होने के कारण अनियमित अवकाशिका और वलिक बनते हैं।

Anisoglottoid - असमग्लौटॉइड

डिप्लोगैस्टराइड मुख गुहिका का वह ग्लॉटाइड उपकरण जिसमें मध्यमुखभित्ति के तीनों भाग विभिन्न स्तरों पर स्थित होते हैं।

Anisomorphic - असमरूपी

डिप्लोगैस्टराइड मुख गुहिका का ग्लोटॉइड उपकर जिसंमें मध्यमुखभित्ति के तीनों भाग आकार में समान न हों।

Annulate - वलयित

जिसमें वलय हो।

Annulation - वलय, वलयन

क्यूटिकलीय सतह पर आड़े वलय क्रमों के बीच का दबा हुआ भाग जो वलयांशों जैसा दिखाई देता है।

Annule - वलयांश

क्यूटिकल में दो क्रमागत अनुप्रस्थ (आड़ी) धारियों के बीच का भाग।

Annulet - वलयिका

एक छोटा वलय।

Annulose - वलयित

छल्लेदार अंकनों से युक्त।

Annulus - वलयिका

नाभिकीय रंध्र को परिबद्ध करने वाली ऐसी वलयकार संरचना जिसके रंध्र द्वार में परिवेशी कणिकाएँ और प्रोटीनमय पदार्थ होते हैं।

Anolumber commissure - गुद्कटि संधायी

दे. anolumber connective

Anolumber connective - गुदकटि संयोजी

गुदा या गुदापूर्व गुच्छिकाओं को कटिगुच्छिकाओं के साथ जोड़ने वाले संधायी।

Anorectal connective - गुदमलाशयी संयोजी

संधायी गुदगुच्छिका से मलाशय की पृष्ठीय सतह तक जाने वाले संयोजी जो पृष्ठमलाशयी गुच्छिका से जुड़ते हैं जहाँ से एक मध्य तंत्रिका पीछे की ओर पुच्छ में जाती है।

Anoxybiosis - अनॉक्सीजीविता

जीव की वह अवस्था जिसमें पर्यावरण में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उपापचयी क्रिया घट जाती है।

Antagonistic crop - विरोधी शस्य

वे शस्य जिनमें सूत्रकृमि का या तो संक्रमण नहीं होता या होता है तो उनका परिवर्धन नहीं हो पाता।

Antepudendum - अग्रप्यूडेंडम

भग से आगे स्थित जनन-नली।

Anteriad - अग्रदिशी

आगे की ओर निर्देशित।

Anterior - अग्र

शीर्ष की ओर।

Anterior cephalic crown - अग्र शिरस्थ किरीट

ओष्ठों के बिल्कुल पश्च में स्थित छ पिप्पलों या शूकों का एक मुकुट।

Anterior cephalid - अग्र शिरस्यक

आधारीय प्लेट के नीचे स्थित शिरस्यक जिसमें से दो पार्श्व रज्जु निकलते हैं।

Anthelminthic - कृमिनाशक

एक यौगिक जो कृमियों का नाश करता है।

Antibiosis - प्रतिजीविता

दो जीवॉ के बीच परस्पर विरोधी साहचर्य जिसमें एक के सामान्य वृद्धि और विकास पर दूसरे का हानिकारक प्रभाव पड़ता है।

Antibiotic - प्रतिजैविक

सूक्ष्म जीवों द्वारा या अन्यथा उत्पन्न रासायनिक पदार्थ जो हल्के विलयनों में जीवाणुओं तथा अन्य सूक्ष्मजीवों का विनाश अथवा उनकी वृद्धि का संदमन कर सकता है, जैसे पेनिसिलिन।

Antibody - प्रतिरक्षी, प्रतिपिंड

प्रतिरक्षी (एंटीबॉडी) बी. लसीकाण्विक कोशिकाओं से उत्पन्न एक प्रोटीन (प्रतिरक्षाग्लोव्यूलिन). जो बाहर के खास प्रतिजन को पहचान कर प्रतिरक्षी अनुक्रिया को परिचालित करता है।

Antigen - प्रतिजन. ऐंटीजन

एक अणु विशेष जिसका किसी जीव में प्रवेश प्रतिरक्षी के संश्लेषण को प्रेरित करता है।

Aorolaimus - एरोलायमस हॉप्लोलायमिडी कुल का एक वंश। शीर्ष अविच्छिन्न या अलग से दिखाई देने वाला; शूकिका घुंडियाँ असंहत, ग्रसिका ग्रंथियाँ बड़ी तथा एककँद्रकीय, आंत्र पर पृष्ठ या पार्श्व में फैली हुई; पार्श्व क्षेत्र सुस्पष्ट और 4 कटान युक्त तथा ग्रसिका क्षेत्र और पश्चकों को छोड़कर शेष भाग क्षेत्रिकारहित होता है।

Apex - शीर्ष

जड़ या तने का वर्धनशील अगला सिरा।

Aphasmidian - अपश्चक, एफेज्मिड

पश्चक-विहीन सूत्रकृमि।

Aphelanchid - एफेलेन्किड

एकेलेन्किडाभ ग्रसिका वाले सूत्रकृमि जो अधिकतर कीट सहचारी, कीट परजीवी, कवक अशनकारी, परभक्षी अथवा वायवीय पादप अंगों के परजीवी होते हैं।

Aphelenchoid oesophagus - एफेलेंकॉय़ ग्रसिका

त्रिभागीय ग्रसिका जिसमें मध्य कंद पूर्ण विकसित रहता है तथा जिसमें पृष्ठीय ग्रसिका ग्रंथि खुलती है।

Aphelenchoid bursa - एफेलेंकॉयड प्रपुटी

तीन जोड़ी जनन-पिप्पलों वाला पुच्छ पक्षक।

Aphelenchoides - एफेलेंकोइडीज एफेलेंकॉडिडी कुल का एक वंश। शूकिका छोटी और आधार पर मोटी; मध्यवर्ती कंद कोणीय, शरीर की लगभग पूरी चौड़ाई में फैला हुआ; मध्य कंद में खुलती पृष्ठ ग्रंथि; ग्रसिका ग्रंथि आंत्र पर पृष्ठीय रूप से फैली हुई; कंटिका गुलाब के कांटों के आकार की; प्रानिदेशक (gubernaculum) और प्रपुटी अनुपस्थित होते हैं।

Aphelenchus - ऐफलेंकस

ऐफलेंकिडी कुल का एक वंश। सिर टोपी जैसा, शरीर से अविच्छिन्न; मध्यवर्ती कंद कोणीय, शरीर की लगभग पूरी चौड़ाई में फैला हुआ; शूकिका घुंडियों रहित; ग्रासिका ग्रंथि की पालि आंत्र पर पृष्ठीय रूप से फैली हुई; पार्श्व क्षेत्र में 6-14 कटान; कंटिका अधरत: चापाकार; प्रनिदेशक और प्रपुटी उपस्थित; प्रपुटी अंतस्थ और 4 जोड़ी प्रपुटी पर्शुकाओं का सहारा लिए हुए होती है।

Apical cell - शीर्षस्थ कोशिका

उपकला की एक कोशिका जो जननवाहिनी की भित्ति बनाती है और जनद के दूरस्थ सिरे पर स्थित होती है।

Apical field - शीर्ष-क्षेत्र

रॉटिफरों में किरीट का केंद्रीय अग्र पक्ष्माभ-रहित भाग।

Apical lip notch - शीर्षस्थ ओष्ठ खाँच

ओष्ठों के संगम पर अवनमित किनारा।

Apical or top necrosis - शीर्ष ऊतकक्षय

सबसे ऊपरी कलिका की मृत्यु।

Apomorph - अपरूप

व्युत्पन्न लक्षणों से युक्त रूप।

Apophysis - अधः स्फीतिका

जिफीनीमा जाति में “जेड” अंग की फूली हुई अथवा फैली हुई अवस्था।

Apotype - अपप्ररूप

प्ररूप के अतिरिक्त अन्य कोई प्रतिदर्श जिस पर अभीष्ट जाति का परवर्ती या संशोधित वर्णन अथवा चित्र आधारित होता है।

Aquatic - जलीय

जल में रहने वाला।

Arakoderan bursa - एराकोडेरन प्रपुटी

पुच्छीय पक्षक जो अग्र और पश्च रूप से मिलकर अवस्कर प्रक्षेत्र को पूरी तरह से घेर लेते हैं। जैसा कि एस्केरिडिडॉ, स्पिरुरिडॉ और कुछ रैब्डिटिडों में होता है।

Arcade cell - चापाकार कोशिका

ग्रसिका से लगी वे नौ आपरिवर्तित अधश्चर्म कोशिकाएँ जो ओष्ठों के आधार पर चापाकार संरचना वाली होती हैं।

Arcadial tissue - आर्केडी ऊतक

मुख को घेरे हुए नौ अधस्तवक कोशिकाओं का समूह।

Arch - चाप, आर्च

मेलॉइडोगाइनी जाति की मादाओं की गुदा के चारों ओर की चापाकार संरचनाएँ।

Archetype - आद्यप्ररूप

विशेषीकृत लक्षणों के विलोप से बना एक काल्पनिक पूर्वज प्ररूप।

Arcuate - चापाकार

धनुष की तरह मुड़ा हुआ।

Areola - गर्तिका

क्यूटिकल का वह क्षेत्र जो अनुप्रस्थ और अनुदैर्ध्य अंकनों द्वारा पार्श्वीय क्षेत्र में परिसीमित होता है।

Arrhenoidy - पुंरुपता

मेलॉइडोगाइनी में पाई जाने वाली लिंग विपर्यय-घटना जिसमें प्रतिकूल परिस्थितियों में मादा बनने वाले डिंभक विपथी नर बन जाते हैं। इनमें एक के बजाय दो वृषण होते हैं। कीटों के मरमिथिड परजीवियों में भी ऐसा देखा जाता है।

Arrhenotoky - अनिषेकपुंजनन

अनिषेकजनन द्वारा नरों की उत्पत्ति।

Artificial classification - कृत्रिम वर्गीकरण

लक्षणों की समग्रता के मूल्यांकन की अपेक्षा एकल यादृच्छिक लक्षण पर आधारित वर्गीकरण।

Ascaroside - एस्कैरोसाइड

प्रतिकूल परिस्थितियों में सूत्रकृमि के अंडों को अत्यधिक प्रतिरोधक बनाने वाले उच्च अणु भार वाले ग्लाइकोसाइड जो अंडक में पाए जाते हैं।

Ascarylose - एस्कैरीलोज

एस्केरिस अंडाशय में ग्लूकोज या ग्लूकोज 6PoA से संश्लेषित एक यौगिक जो NAD और NADPH की सहायता से बनता है।

Asexual reproduction - अलैंगिक जनन

जनन की एक प्रक्रिया जिसमें युग्मकों के संलयन की आवश्यकता नहीं होती।

Assay - आमापन, ऐसे

पदार्थ के विशिष्ट संरचक तत्व की मात्रात्मक अथवा गुणात्मक निर्धारण प्रक्रिया।

Assimilation - स्वांगीकरण

जीवों में भोजन के पश्चात् अवशोषित पोषक पदार्थों का अंतत: जीव द्रव्य में परिवर्तन।

Associate check - सहगामी जांव

रोगजनकता परीक्षणों में एक प्रयोगात्मक विवेचन जिसमें प्राकृतिक परिस्थितियों के अंतर्गत सूक्ष्मजीवधारियों तथा परीक्षण-जीवधारियों से संबंद्ध अन्य मृदा घटकों की अलग से परीक्षा की जाती है तथा परीक्षण-जीवधारी के साथ उनका मूल्यांकन किया जाता है।

Association neuron (internuncial neuron) - सहबंधक तंत्रिएक

संवेदी और प्रेरक तंत्रिएकों का योजक तंत्रिएक।

Astomatous - अमुखीय

अल्पवर्धित मुखोष्ठगुहिका तथा ग्रसिमुख गुहिकायुक्त मुखगुहिका।

Asymmetry - असममिति

ऐसी संरचना जो दोनों तरफ एक समान नहीं होती।

Atetylenchus - अटोटाइलेंकस

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश। गोल तथा अविच्छिन्न सिर, आधार घुंडियों रहित शूकिका, उभयअंडाशयी अंडाशय. पार्श्व क्षेत्र 4 कटान वाला, पूंछ लम्बी अधरतः नोकीली होती हुई सिरे पर गोल होती है।

Athrocyte - शोषाणु

प्रगुहाणु जो कायद्रव से विजातीय तत्वों का अवशोषण करके उन्हें क्रिस्टल के रूप में संचित करता है।

Atolerant - असह्य

ऐसी अवस्था जिसमें पादप में थोड़ा-सा भी संक्रमण होने पर क्षति हो जाती है।

Attenuation - क्षीणन

जीवधारी के किसी अभिलक्षण में हास।

Auricle (=lobe) - पालि

रॉटिफरों युग्मित आकुंचनशील पार्श्व किरीटी पक्ष्माभ प्रक्षेप जो गति सहायक होते हैं।

Autocidal control - स्वघाती नियंत्रक

किसी जाति का उसके ही विरुद्ध उपयोग जिससे उस की प्राकृतिक समष्टि को कम किया जा सके अथवा उसका उन्मूलन किया जा सके। इसे प्राय: कुछ साधनों द्वारा आनुवंशिक हेर-फेर से प्राप्त करते हैं। उदाहरण – बंध्य नर का मोचन।

Autoecology (autecology) - स्वपारिस्थितिकी

एकल कीट जाति के द्वारा किसी समुदाय के विशेष निकेत में रहने के लिए किए जाने वाले अनुकूलन का अध्ययन।

Autosome - अलिंगसूत्र

लिंगगुणसूत्र के अतिरिक्त अन्य कोई गुणसूत्र।

Autotroph - स्वपोषी, स्वपोषित

ऐसा जीव जो अपनी आवश्यकता के पोषक पदार्थों को संश्लेषित करने में सक्षम होता है।

Auxin - ऑक्सिन

ऐसे पादप हार्मोनों का वर्ग जो स्तंभों और मूलों के वर्धी सिरों में उत्पन्न होकर पादप वृद्धि का नियमन करते हैं।

Avirulent - अनुग्र

उग्रता से रहिंत।

Awl nematode - ऑल सूत्रकृमि

डोलिकोडोरस वंश जाति के लिए प्रयुक्त सामान्य नाम।

Axenic culture - अनागंतुकी संवर्ध

अन्य जीव की अनुपस्थिति में पालन पोषण का ऐसा तंत्र जिसमें किसी जाति के एक अथवा अधिक व्यष्टियों का अजीवित माध्यम में शुद्ध संवर्धन होता है।

Axial - अक्षीय

अक्ष के साथ।

Axial spear - अक्षीय कुंत

(दे. Axial stylet)

Axial stylet - अक्षीय शूकिका

अक्ष की सीध में पायी जाने वाली मुखशूकिका।

Axil - कक्ष

वह अभ्यक्ष कोण, जो अक्ष और उससे निकलने वाले अंग (पत्ती, शाखा आदि) के बीच में बनता है।

Axon - तंत्रिकाक्ष

न्यूरोसाइट अर्थात् तंत्रिका कोशिका पिंड से निकला हुआ लंबमान तंत्रिका तंतु।

B - बी

डी मान के सूत्र के अनुसार सूत्रकृमि के शरीर का एक मापमान, जिसके द्वारा शरीर की लंबाई तथा अग्र सिरे से ग्रसनी-आंत्र संधि तक की दूरी का अनुपात संकेतित होता है।

B’ - बी’

डीमान अनुपात जो ग्रसिका ग्रंथिका आच्छद (ovrlap) के अग्र सिरे से लेकर पश्च सिरे तक की दूरी द्वारा विभाजित शरीर की लंबाई को दर्शाता है।

Bacillary band - दंडीय पट्टी

ग्रसिका प्रक्षेत्र में पार्श्वतः स्थित एक या दो पार्श्व रज्जुकों की कोशिकाओं के पट्ट।

Bacillary layer - दंडीय स्तर

आंत्र की अवकाशिका पर सूक्ष्मांकुरों की लगातार परत।

Bacillus - बेसिलस, दंडाणु

छड़ीनुमा बीजाणु।

Back-cross - 1. प्रतीप प्रसंकरण 2. प्रतीप-प्रसंकर

संतति जीव का अपने जनकों में से किसी एक के साथ प्रसंकरण या ऐसे प्रसंकरण से उत्पन्न जीव।

Ballonet - बैलोनेट

शिरस्य प्रक्षेत्र में ओष्ठों के पश्च क्यूटिकलीय पट्टनुमा स्फीति।

Basal - आधारी

आधार पर स्थित।

Basal bulb - आधारी कंद

ग्रसनी का पेशीय पश्च भाग जिसमें ग्रसनी ग्रंथियाँ होती हैं।

Basal knob - आधारी घुंडी

शूकिका का तीन पालि युक्त स्थूलन।

Basal lamella - आधार पटल

(दे. Basal layer)

Basal layer - आधार स्तर

तीन क्यूटिकलीय स्तरों में सबसे निचला स्तर जो तिर्यक रेशों या विकर्ण पटट्टो का बना होता हैं।

Basal plate - आधारी प्लेट

शिरस्य ढँचे का पश्च अरीय उपकरण।

Basal ring - आधारी वलय

शिरस्य ढाँचे का पश्च वृताकार आधार।

Basement membrane - आधार-झिल्ली

क्यूटिकल की सबसे भीतर वाली परत जो अधश्चर्म को उससे अलग करती है।

Basic number - आधारी संख्या, मूल संख्या

बहुगुणित की पूर्वजीय द्विगुणित जाति की अगुणित गुणसूत्र संख्या का एक्स (x) द्वारा निरूपण।

Basin - द्रोणी

गवाक्ष के चारों तरफ क्यूटिकल का एक स्थूल पट्ट।

Basiria - बसीरिया

सिलेंकिडी कुल का एक वंश। ओष्ठ कुंठित, गोलाकार तथा चिकना, जो मामूली सा जो दबा होने के कारण अलग दिखाई देता है, द्विक झिरी जैसा और अधोष्ठीय, शूकिका छोटी, गोल घुंडियों सहित, अंडाशय एकल अग्रैकाण्डाशमी, पूंछ लंबी, तंतुरूपी तथा सिरे पर गोलाकार, प्रपुटी अधिगुदीय होती है।

Bearding - कूर्चन

कुछ सूत्रकृमियों के संक्रमण से अत्यधिक जड़ों के फूटने की स्थिति।

Beet sickness - चुंकदर रोग

चुकंदर में हेरेरोडेरा शेक्टाई द्वारा उत्पन्न रोग।

Beet tired soil - चुकंदर कलान्त मृदा

मृदा की वह अवस्था जिसमें चुकंदर पुटी सूत्रकृमि-संरोप की मात्रा बहुत अधिक होती हैं।

Beet weariness - चुकंदर क्लांति

दे. Beet sickness

Behavioural orientation - व्यावहारिक अभिविन्यास

किसी कीट या सूत्रकृमि जाति की परिक्षिप्त समिष्ट का दृश्य और घ्राण उद्दीपन के प्रभाव से परपोषी पादप की ओर अभिविन्यास (आना)। ये दोनों की उद्दीपन भ्रमणशील कीट या सूत्रकृमि जाति के व्यष्टियों को परपोषी की तरफ घूम जाने में सहायता करते हैं।

Belonolaimus - बेलोनोलाइमस

बेलोनोलायमिडी कुल का एक वंश। सिर स्पष्ट रूप से अलग दिखाई देने वाला-चार पालियों सहित वलयित शूकिका बहुत लंबी (100-160 माइक्रोमीटर). ग्रसिका पालि आंत्र के अग्र छोर पर पृष्ठीय रूप से फैली हुई तथा पार्श्व क्षेत्र में एक कटान; अंडाशय उभयअंडायी तथा पूंछ लंबी, बेलनाकार और गुदा की चौड़ाई के छः गुना लंबी होती है।

Beta taxonomy - बीटा वर्गिकी

निम्न वर्गक और उच्च वर्गक की प्राकृतिक पद्धति में जाति विन्यास से संबंधित वर्गिकीय स्तर।

Bifid - द्विशाखित, द्विशाखि

एक मध्यगत विदरण द्वारा दो बराबर भोगों में बँटा हुआ, जैसे सरसों का वर्तिकाग्र।

Bilateral symmetry - द्विपार्श्व सममिति

जीव की सममिति का एक प्रकार जिसमें उसके शरीर की लंबवत् पृष्ठाधर काट, उसे दो दर्पण प्रतिबिंब अर्धांशों में विभाजित कर देती है।

Binary fission - दिव-विभाजन

अलैंगिक जनन की विधि जिसमें कोशिका दो लगभग बराबर-बराबर भागों में विभाजित होती है।

Binary fission - द्विविभाजन

जनन की वह प्रक्रिया जिसमें एक कोशिका के केंद्रक और कोशिका द्रव्य के विभाजन से दो समान कोकिकाएँ बन जाती हैं।

Binomen - बाइनोमन, द्विनाम

किसी जाति का वह वैज्ञानिक नाम जो वंश और जाति वाले नामों से मिलकर बनता है।

Binominal nomenclature - द्विपद नामपद्धति

वंश और जाति दोनों के संयुत नाम पर जीवों का वैज्ञानिक नामकरण करने की पद्धति।

Biossay - जैव आमापन, बायोऐसे

जीव पर किसी पदार्थ अथवा स्थिति के प्रभाव का गुणात्मक या मात्रात्मक आकलन।

Biochemistry - जीवरसायन

वह विज्ञान, जिसमें जीव के शरीर में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं तथा तत्संबंधी रासायनिक यौगिकों का अध्ययन किया जाता है।

Biological classification - जैव वर्गीकरण

आनुवंशिक संबंधों के निष्कर्षों के आधार पर जीवों की वर्गकों (टैक्सॉनों) में व्यवस्था।

Biological control of nematode - सूत्रकृमि जैव नियंत्रण

दमनकारी सजीव प्राणियों के प्रयोग द्वरा सूत्रकृमि समष्टि का नियंत्रण।

Biological race - जैव प्रजाति

पोषी प्राथमिकताओं के आधार पर वर्गीकृत जातियों के कार्यिकीय प्रभेद।

Biological species concept - जैव जाति संकल्पना

जातियों के परस्पर प्रजनन पार्थक्य पर बल देने वाली जातिवर्ग संकल्पना।

Biome - जीवोम, बायोम

प्रमुख पारिस्थितिकीय क्षेत्र जैसे कि मरुस्थल या ऊष्णकटिबंधीय वन का जीव समुदाय।

Bionomics - जीव-पारिस्थितिकी

जीवधारियों के स्वभाव, आवास, जीवनवृत और अनुकूलनों के अध्ययन का विज्ञान।

Biopesticide - जैव पीड़कनाशी

वह पीड़कनाशी जिसमें क्रियाशील संघटक विषाणु, कवक, जीवाणु अथवा प्राकृतिक रूप से मिलने वाला जैव रसायन (पादपों अथवा प्राणियों से व्युत्पन्न) होता है।

Biota - जीवजात

किसी भी क्षेत्र के समस्त जीव-जंतु और वनस्पति।

Biotechnology - जैव प्रौद्योगिकी विशिष्ट प्रौद्योगिकी जिसमें किसी औद्योगिक उपयोग के लिए जैव कारकों, तंत्रों या प्रक्रमों का अनुप्रयोग किया जाता है।

Biotic potential - जीवीय विभव

प्राणी या कीट की किसी भी जाति को स्वतंत्र रहने देने पर और प्राकृतिक शत्रुओं, रोग या अन्य संदमनकारी कारकों से पृथक रखे जाने पर उसकी वृद्धि का अधिकतम आकलन। सामान्यतया विभवीय जनन दर बहुत अधिक होती है लेकिन अस्तित्व के लिए संघर्ष में संतुलन बना रहता है और इस कारण किसी भी जाति का समष्टि घनत्व मोटे तौर पर नियत अथवा एक समान रहता है।

Biotraphs - जैवपोषी

ऐसा जीव जो अन्य जीवों के सजीव ऊतकों पर अपने भोजन तथा जीवन-चक्र के लिए निर्भर रहता है।

Biotype - जीवप्ररूप

किसी जाति में पाई जाने वाली ऐसी कार्यिकीय (शरीर क्रियात्मक) विभिन्नता जो उसके एक समान आनुवंशिक गठन वाले व्यष्टि या व्यष्टि समूह में व्यक्त होती है।

Bisexual - द्विलिंगी

ऐसी समष्टि जिसमें नर और मादा दोनों होते हैं।

Bivalent - युगली

समजात गुणसूत्रों का एक युग्म जो अर्धसूत्री विभाजन की युग्मपट्ट (जाइगोटीन) प्रावस्था में बनता है।

Black head of banana - केले का कृष्णा शीर्ष

बिलकारी सूत्रकृमि रेडोफोलस सिमिलिस के अत्यधिक ग्रसन के परिणामस्वरूप केले में मूल और प्रमूल का अतिशय ऊतक क्षय।

Black pepper yellows - काली मिर्च पीत रोग

बिलकारी सूत्रकृमि रेडोफोलस सिमिलिस के कारण काली मिर्च का एक रोग।

Blastocoel - कोरकगुहा

प्राणियों के भ्रूण परिवर्धन के दौरान अंडविदलन के अंत में बनी कोरक की प्राथमिक देहगुहा जिसमें जननिक स्तर नहीं होते।

Blight - शीर्णता

पत्तियों, पुष्पों तथा तनों के सामान्य तथा द्रुत विनाश द्वारा अभिलक्षित एक रोग।

Blind bud - रुद्ध कलिका

पादप जिसकी कलिका (वर्धमान) सूत्रकृमि संक्रमण के द्वारा नष्ट हो जाती है।

Bloat - ब्लोट, आफुल्लन

डाइटिलेंकस डिप्सेकी द्वारा प्रेरित प्याज का एक रोग।

Body - शरीर, देह, काय

एक जीव की पूर्ण संरचना/बनावट।

Body cavity - देहगुहा, शरीरगुहा

अधिकांश त्रिजनस्तरी (triploblastic) प्राणियों की तरल-युक्त आंतरिक गुहा जो बाहर से देहभित्ति द्वारा घिरी होती है और जिसमें विभिन्न अंतरंग होते हैं।

Body posture - काय संस्थिति

सूत्रकृमियों का वह आकार जो उनकी मृत्यु के पश्चात बन जाता है।

Brooming - ब्रूमिंग, कूर्चण

सूत्रकृमि अशन द्वारा प्रेरित मृदु जड़ों पर बहुसंख्यक छोटी, महीन मूलिकाओं का उभरना।

Brush border - कूर्च सीमांत

(दे. Bacillary layer)

Buccal aperture - मुख छिद्र

आहार नाल का मुख द्वार।

Buccal capsule - मुख संपुट

आहार नाल का वह भाग जो मुख छिद्र से आरंभ होकर ग्रसनी के अग्र सिरे तक जाता है।

Buccal cavity (mouth cavity) - मुख गुहिका

मुख संपुट की भीतरी गुहा।

Buccal field - मुख क्षेत्र

किरीट का वह भाग जो रॉटिफरॉ के मुख को घेरे रहता है।

Bud and leaf nematode - कलिका एवं पर्ण सूत्रकृमि

ऐफेलेन्कॉइडीज़ वंश के सूत्रकृमि का सामान्य नाम।

Buffered population - उभरोधित समष्टि

दो जीवों का एक-दूसरे पर इस प्रकार प्रभाव पड़ने की स्थिति जिसमें दोनों के समष्टि घनत्व एक माध्य के आस-पास एक निश्चित परास में रहते है।

Bulboid oesophagus - कंदाभ ग्रसिका

ऐसी ग्रसिका जो आगे से बेलनाकार तथा पीछे की ओर कंदरूपी होती है।

Bulla - गोलक, बुल्ला

पुटिकारी सूत्रकृमियों के भग शंकु के अंदर गवाक्ष के समीप स्थित घुंडी के आकार की संरचनाएँ।

Burrowing nematode - बिलकारी सूत्रकृमि

परपोषी जड़ों में सुरंगिका बनाने वाली रेडोफोलस की जातियों के लिए प्रयुक्त सामान्य नाम।

Bursa - प्रपुटी

अधिकांश नरों के पश्च सिरे पर स्थित पार्श्वीय क्यूटिकलीय विस्तार।

Bursal musculature - प्रपुटीय पेशीन्यास

प्रपुटी से संबंधित पेशियाँ।

Bursal rays - प्रपुटी-अर

प्रपुटी में आवृत्त जनन-पिप्पलों से संबंद्ध पेशीन्यास।

Bursal rib - प्रपुटी पर्शुक

(दे. Bursal rays)

Bursaphelenchus - बर्साफेलेंकस

पैरासिटेफेलेंकिडी कुल का एक वंश। बहुत अधिक छरहरा नहीं (a – अनुपात = <50); सिर ऊंचा और अलग से दिखाई पड़ने वाला; शूकिका 12-20 um लंबी; गर्भाशयपश्च कोश गुदा की चौड़ाई से लगभग 3-6 गुना लंबा; कपाट मध्यकंद के बीच में स्थित; अधिकांश कृमि कीटों के बाह्य फोरेटिक संगी; प्रौढ़ और किशोर सूत्रकृमि कवकभक्षी। बर्साफेलेंकस ज़ाइलोफिलस चीड़ म्लानि रोग करने वाला कृमि। भारत में नहीं पाया जाता।

Byssi - बाइसी

मर्मिथिड अंडों के दोनों धुवों पर लंबे तंतुल, बहुशाखित प्रवर्ध जिनकी सहायता से वे पौधे की पत्तियों से संलग्न हो जाते हैं।

C - सी

डीमान का वह अनुपात जो शरीर की लंबाई को पुच्छ की लंबाई से भाग देने पर प्राप्त होता है।

C’ - सी’

डीमान का वह अनुपात जो पुच्छ की लंबाई को गुदा/अवस्कर प्रक्षेत्र में शरीर की चौड़ाई द्वारा भाग देने पर आता है।

Cactodera - कैक्टोडेरा

डेटरोडेरिडी कुल का एक वंश। परिपक्व मादा तथा पुटी गोलाकार से लेकर नींबू के आकार की तथा भग शंकु युक्त, भग परिगवाक्षी, गोलक तथा अधःसेतु अनुपस्थित तथा भग दंतिकाएं उपस्थित, क्यूटिकल का पैटर्न, खुरदरे समांतर कटकों वालातथा ऊर्ध्वाधर और तिरछे कटकों द्वारा विच्छिन्न होता है।

Caecum - अंधनाल

(दे. Diverticulum)

Calabar - कैलाबार

मनुष्य की आँखों या नाक की अस्थाई सूजन जो लोआ-लोआ के कारण होती है।

Callose - कैलोस

कोशिका भित्ति में पाया जाने वाला एक कार्बोहाइड्रेट।

Callus - कैलस

1. तने का क्षत अथवा कटे हुए स्थानों पर बन जाने वाला मृदूतक।
2. चालनी पट्टिका (सीव प्लेट) पर जम जाने वाली कैलोस।
3. अविमेदित कोशिकाओं का समूह।


Caloosia - कलूसिया

कलूसिडी कुल का एक वंश। मादाओं और किशोरों में देह आच्छद और पार्श्व क्षेत्र अनुपस्थित; शुकिका घुंडियां गोल; पूंछ लंबी और तंतुरूपी होती है।

Calotte - शिरस्राण

अग्र छोर के ठीक पीछे स्थित काला-पट्ट जैसा कि केशकृमियों में पाया जाता है। निमेटोमार्फा संघ।

Campaniform - घंटीरूप समुद्री सूत्रकृमियों में चूषक जैसे गर्त जिसमें संवेदी कोशिका—युक्त क्यूटिकल की पतली परत निकली रहती है।

Capitulum - मुंडक

कंटिका का वह समीपस्थ भाग जहाँ पेशियाँ जुड़ती हैं।

Capsid - पेटिका

विषाणु कण का बाहरी आनुवंशिक प्रोटीन आवरण, जो आनुवंशिक पदार्थ को ढके रहता है।

Capsomere - पेटिकांशक

विषाणवीय पेटिका की उप-इकाई

Carbohydrate - कार्बोहाइड्रेट

कार्बन, हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का बना यौगिक, जो जीवों के भोजन का एक मख्य अंश है। पौधे स्वयं इसका निर्माण कर लेते हैं। उदाहरण – शर्करा।

Cardia - जठरागम

ग्रसनी और आंत्र को जोड़ने वाला कपाटीय उपकरण।

Cardiac gland - जठर ग्रंथि

जठर में उपस्थित ग्रंथिया। उदा. नाईगोलाइमंस।

Carnivorous - माँसाहारी

अन्य प्राणियों के मांस को खाने वाला प्राणि।

Case - कोश ट्रोफोटाइलेंकस जाति में एक गोल भंगुर उद्वर्ध जो मादा शरीर के पश्चभाग को पूरी तरह ढके रहता है।

Catabolism - अपचय

जीवों में कोशिकाओं के भीतर होने वाली रासायनिक परिवर्तनों की प्रक्रिया जिसमें जटिल पदार्थ सरल पदार्थों में अपघटित होते या टूटते है और ऊर्जा निकलती है।

Catalogue - वर्गक संग्रह

किसी वर्गक के वर्ककीय और नाम पद्धति विषयक लक्षणों का संदर्भ तत्काल बताने वाली क्रमबद्ध व्यवस्था।

Catalyst - उत्प्रेरक

वह पदार्थ जो किसी रासायनिक अभिक्रिया को त्वरित करता है किंतु स्वयं इस प्रक्रिया से आपरिवर्तित नहीं होता।

Caudal - पुच्छीय

पूंछ से संबंधित।

Caudal ala - पुच्छ पक्षक

(दे. bursa)।

Caudal gland - पुच्छ ग्रंथि

पूंछ पर स्थित शूक जैसे संवेदी ग्राही।

Caudalid - पुच्छस्यक

पुच्छ-प्रक्षेत्र में स्थित तंत्रिका संधायी के संगत लेंस जैसे ग्राही।

Cauliflower disease - कालीफ्लावर रोग

एफिलैंकॉयडिस जाति के पर्णीय सूत्रकृमि तथा कॉर्नीबैक्टिरियम फेशियंस (क्लैवीबैक्टर फेशियंस) नामक जीवाणु के साहचर्य से स्ट्राबेरी में प्रेरित रोग जिसमें कलिका क्षेत्र में पत्ते फूलगोभी की तरह फैल जाते हैं।

Cell - कोशिका

जीवों की संरचनत्मक एवं कार्यात्मक इकाई।

Cell constancy - कोशिका स्थिरता

(दे. Eutely)

Cell division - कोशिका विभाजन

पूर्व विद्यमान कोशिकाओं से नई कोशिकाओं की उत्पत्ति की प्रक्रिया।

Cell wall - कोशिका भित्ति

अधिकांश पादपों तथा जीवाणु कोशिकाओं की अंतर्वस्तुओं को आवरण तथा संरक्षण प्रदान करने वाली एक दृढ़ बहि; कंकालीय संरचना।

Central nervous system - केंद्रीय तंत्रिका तंत्र

संबद्ध गुच्छिकाओं और गुच्छिकीय अधर तंत्रिका वलय तथा उससे संबंधित गुच्छिकाओं और गुच्छकीय अधर-तंत्रिका से बना तंत्र।

Cephalenchus - सेफैलेंकस

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश, जिसमें सिर गोल तथा धड से अलग दिखता है। पार्श्व क्षेत्रों में 6 कटान होते हैं; भग में पार्श्व झित्लियाँ होती हें; पश्चक भग के एकदम अग्रभाग में स्थित होते हैं।

Cephalic - शिरस्य

शीर्ष से संबंधित।

Cephalic frame work - शिरस्य ढाँचा

तंत्रिकायित करंड जैसी षट्अरीय उपत्वचीय संरचना जो ओष्ठों को सहारा देती हैं।

Cephalic region - शिरस्य प्रक्षेत्र

शीर्ष प्रदेश में शिरस्य ढाँचे से थमे हुए, ओष्ठों से घिरा हुआ मुख द्वार।

Cephalic sensilla - शिरस्य संवेदिका

(दे. cephalic sensory organ)

Cephalic sensory organs or system - शिरस्य संवेदी अंग या तंत्र

संवेदी अंग जिनमें ओष्ठ और शिरस्य पिप्पल के द्विक तथा वृंतक होते हैं।

Cephalid - शिरस्यक

शीर्ष प्रक्षेत्र के पश्च में स्थित तंत्रिका संधायी के संगत लेंस जैसी संवेदी संरचनाएँ।

Cephalization - शिरोभवन

संवेदी अंगों का अग्र सिरे पर एकत्रित होना।

Cephallic papillary ganglia - शिरस्य पिप्पल गुच्छिका

तंत्रिका वलय के अग्र भाग में स्थित छ गुच्छिकाएँ (दो उपपृष्ठीय, दो उप-अधरीय और दो पार्श्वीय) जिनसे तंत्रिकाएँ निकलती हैं।

Cereal cyst nematode - धान्य पुटी सूत्रकृमि

हेटेरोडेरा ऐवेनी का सामान्य नाम।

Cervical - ग्रीवा

गर्दन से संबंधित

Cervical - ग्रीवा, ग्रैव

गरदन से संबंधित अथवा उससे चुड़ी (कोशिका अथवा संरचनाए)।

Cervical ala - ग्रीवा पक्षक

गर्दन में पार्श्व-पंख जैसा क्यूटिकलीय विस्तार।

Cervical papilla - ग्रीवा पिप्पल

(दे. deirid)

Cervical region - ग्रीवा प्रक्षेत्र

अग्र सिरे से लेकर ग्रसनी तक का प्रक्षेत्र।

Character displacement - लक्षण विस्थापन

प्रतिस्पर्धा के वरणात्मक प्रभाव के फलस्वरूप समस्थानिक जातियों में तुल्य लक्षणों का अपसरण।

Character - लक्षण, गुण

किसी जीव की आकृतिक, शारीरीय और शरीर क्रियात्मक विशेषता जो सामान्यतः जीन प्ररूप और पर्यावरण की अंतर्क्रिया से उत्पन्न होती है।

Check list - परीक्षण सूची

तुरंत संदर्भ के लिए किसी वर्ग का स्थूल वर्गीकरण।

Cheilostome - मुखोष्ठगुहिका

बाह्य क्यूटिकल से आस्तरित मुखगुहिका का दृढ़ीकृत अग्र भाग।

Chemoreceptor - रसोग्राही

रासायनिक उद्दीपनों का बोध कराने वाले संवेदी अंग। ये रासायनिक उद्दीपनों के प्रति अभिक्रियाशील होते हैं।

Chemotaxis - रसायन अनुचलन, रसो अनुचलन

किसी विसरणशील पदार्थ के कारण किसी जीव विशेष को आकर्षित अथवा प्रतिकर्षित करने की प्रक्रिया।

Chiasma - ष्यत्यासिका, किऐज्मा

गुणसूत्री विनिमय का एक बिंदु जो द्विसूत्र अवस्था में समजात गुणसूत्रों के पृथक होने पर दिखाई पड़ता है।

Chimaera - विचित्रोतकी, काईमेरा

ऐसा जीव जिसमें उत्परिवर्तन, कायिक विसंयोजन अथवा रोपण से उत्पन्न दो या अधिक लक्षण प्ररूपों वाले ऊतक पाए जाते हैं।

Chitin - काइटिन

सूत्रकृमि अंडों की कोशिका भित्ति में पाया जाने वाला नाइट्रोजन-युक्त पॉलिसैकेरोंइड, जो इसे भौतिक शक्ति और रसायनों के प्रति प्रतिरोध प्रदान करता है।

Chlamydospore - क्लैमिडोस्पोर, क्लैमिडोबीजाणु

मोटी भित्ति वाला सुप्त कवक बीजाणु जो कोशिका अथवा कवक तंतु के अंश से अलैगिकतः बनता है।

Chlorophyll - पर्णहरित, क्लोरोफिल

मुख्य प्रकाश संश्लेषी हरित वर्णक जिसमें एक पोरफाइरिन वलय के केंद्र में एक मैग्नीशियम परमाणु होता है और एक लंबी फाईटोल श्रुंखला होती है।

Chloropicrin - क्लोरोपिक्रिन

धूमन हेतु वाष्पशील हैलोजेन-कृत हाइड्रोकार्बन।

Chlorosis - हरिमाहीनता

पर्णहरित के नष्ट होने अथवा उसके निर्माण में मेदन के कारण सामान्य रूप से हरित ऊतकों का पीला पड़ जाना।

Cholinesterase - कोलीनेस्टरेज़

ऐसिटिलकोलीन को विघटित करने तथा तंत्रिकाओं के अंतिम छोर पर उसका संचय रोकने वाला एन्जाइम।

Chromatin - क्रोमेटिन

अंतरावस्थी कोशिका के केंद्रक में न्यूक्लीक अम्लों और प्रोटीनों का संकुल यौगिक।

Chromocentre - संसूत्रबिंदु, क्रोमोसेन्टर

अनेक गुणसूत्रों के संधिस्थल पर हेटेरोक्रोमेटिन का पुंजन।

Chromomere - वर्णकणिका, क्रोमोमियर

विकुंडलित गुणसूत्र के क्रोमैटिन अक्ष में विद्यमान संघनित डी.एन.ए. की मणिका सदृश संरचना।

Chromosomal aberration - गुणसूत्री विपथन

गुणसूत्रों की संख्या अथवा उनकी संरचना में होने वाला अपसामान्य परिवर्तन।

Chromosome complement - गुणसूत्र कंपलीमैन्ट, गुणसूत्र परिसंख्या परिसंख्या

युग्मक अथवा युग्मज के केंद्रक में उपस्थित गुणसूत्रों का समुच्चय।

Chromosome - गुणसूत्र, क्रोमोसोम

संजीन (जीनोम) की जीन-वाहिका विविक्त इकाई, जो केवल कोशिका विभाजन के समय एक आकारिकी सत्ता के रूप में दृश्यमान होती है।

Chromosome map - गुणसूत्र मानचित्र गुणसुत्र पर जीनों की सापेक्ष स्थिति स्पष्ट करने वाला ऐसा आलेख जिसमें जीनों के विन्यास का रैखिक क्रम दिखाया जाता है और दूरियॉं पुनर्योजन की आवृत्ति की समानुपाती होती है।

Chronological species sequence - जाति कालानुक्रम

किसी वंश में जाति विशेष का कालानुक्रम के अनुसार शामिल किया जाना।

Cigar nematode - सिगार सूत्रकृमि

ट्राइकोडोरिडी के वंशों के सूत्रकृमियों के लिए सामान्य नाम।

Circadian rhythm - दिवारात्रि ताल

जीवों के दिन और रात के व्यवहार में परिवर्तन।

Circomyrian - सर्कोमाइरिअन

पेशी कोशिकाओं का एक ऐसा प्रकार जिसमें संकुचनशील रेशे पेशी द्रव्य को पूरी तरह घेरे रहते हैं।

Circular overlap - वर्तुल अतिव्यापन

एक ऐसी प्रक्रिया जिसमें संलग्न तथा अंतराक्रमणी समष्टियां, तब तक पीछे की ओर वक्र होती हैं जब तक कि अंतस्थ कड़ियां भौगोलिक रूप से अतिव्याप्त नहीं हो जाती तथा अच्छी जातियों (गैर संकरण) के समान व्यवहार नहीं करती।

Circulative virus - परिसंचारी विषाणु

रोगवाहकों द्वारा आहार तथा ऊतकों में आंतरिक परिसंचरण की अवधि के दौरान ग्रहण किए गए वे विषाणु जो पादपों में संचारित किए जाते हैं।

Circumapical band - परिशीर्ष पट्ट

रॉटिफरों में किरीट का पश्च भाग जो मुख क्षेत्र के पश्च में स्थित सिर के सीमांतों को घेरे रहता है।

Circumentric nerve ring - परिअंत्रीय तंत्रिका वलय

आंत्र को घेरे रहने वाला तंत्रिका वलय।

Circumfenestrate - परिगवाक्षी

कुछ पुटीकारी सूत्रकृमियों में ऐसी अवस्था जिसमें गवाक्ष के पार भग सेतु न होने के कारण केवल एक ही छेद होता है।

Circumoesophageal commissure (cirumoesophageal nerve ring) - परिग्रसिका संधायी (परिग्रसिकीय तंत्रिका वलय)

ग्रसिका मध्य को घेरे रहने वाले तंत्रिका तंत्र का केंद्र भाग।

Cirucumoral elevation - परिमुखी उत्थापन

ओष्ठ न होने या अल्पवर्धित होने की स्थिति में मुख-द्वार को घेरे रहने वाली स्थूलीकृत झिल्ली।

Cladism - शाखावाद

जातिवृत्त के नवीनतम शाखन बिंदु के आधार पर जीवों के वर्गीकरण का सिद्धांत।

Cladogram - शाखाचित्र

शाखावाद के सिद्धांतों के आधार पर बनाया गया वंशवृक्ष। इसमें विकासीय अपसरण की दरों की उपेक्षा कर दी जाती है।

Classification - वर्गीकरण

समानता और पारस्परिक संबंधों के आधार पर वर्गकों का क्रमांकन और श्रेणीकरण।

Cleaning - निर्मलन

सूत्रकृमि की स्लाइड बनाने की प्रक्रिया का एक चरण जिससे शरीर के विभिन्न भागों को सुस्पष्ट बनाया जाता है।

Cleavage - विदलन

अंडे का खंडीभवन या उसके केंद्रक का विभाजन और उस विभाजन से बनी कोशिकाओं से कोरकचर्म का निर्माण।

Cloaca - अवस्कर

नरों में ऐसी संयुक्त गुहा जिसमें पाचन तथा जनन-तंत्र खुलते हैं।

Clone - क्लोन

एकल जीव से अलैंगिक जनन (समसूत्री कोशिका विभाजन) द्वारा प्राप्त आनुविंकतः समरूप व्यष्टि।

Cloned gene - क्लोनिन जीन

प्लाज्मिड वाहक अणु में समाविष्ट डी.एन.ए. श्रुंखला जो इसके साथ-साथ समान अथवा भिन्न जीवों में पुनरावर्तित होती है।

Cloning - क्लोनन

कोशिकाओं, जीवों अथवा डी.एन.ए. के खेडों का अलैंगिक उत्पादन जो अनुवांशकतः मूल के समान है।

Co-enzyme - सह-एन्जाइम

किसी एन्जाइम या एन्जाइम तंत्र के द्वारा उत्प्रेरित अभिक्रिया में अनिवार्य रूप से भाग लेने वाला कार्बनिक यौगिक जो इस प्रक्रिया में स्वयं व्यय नहीं होता।

Coarse root - स्थूल जड़

वह स्थिति जिसमें सूत्रकृमि के आक्रमण द्वारा पार्श्विय जड़ें नष्ट हो जाती हैं जिसके परिणामस्वरूप अधिकांशतः मुख्य जड़ों का तंत्र रह जाता है।

Cobb’s formula - कॉब सूत्र

डीमान के सूत्र की तरह कॉब का सूत्र भी सूत्रकृमियों के मापन के लिए प्रस्तावित किया गया था जो सन् 1940 तक व्यापक रूप से काम में लाया जाता रहा है।
इसमें पाँच सूचकांकों के जोड़े होते हैं जो शरीर की लंबाई के प्रतिशत के रूप में अभिव्यक्त होते हैं तथा एक एकल अंत्य सूचकांक होता है जो कि शरीर की लंबाई को मिलीमीटर में दर्शाता है। प्रत्येक जोड़े की ऊपरी संख्या अग्र सिरे से दूरी को दर्शाती है और निचली संख्या उसी स्थल पर शरीर की चौड़ाई बताती है।


Cockle - कोकल

ऐंग्विना जाति के बीजपिटिका सूत्रकृमियों द्वारा उत्पन्न गहरे बूरे विकृत बीज।

Code - संहिता

प्राणिविज्ञान के आधार पर नाम-पद्धति की अंतरराष्ट्रीय नियमावली।

Code of ethics - आचार संहिता, कूट संहिता

वर्गिकीविज्ञ के मार्गदर्शन के लिए प्राणिविज्ञानीय नाम-पद्धति के अंतरराष्ट्रीय कूट के आधार पर की गई सिफारिशें।

Coelome - प्रगुहा

वह यथार्थ देहगुहा जो अंदर और बाहर मध्य जनस्तर से आस्तरित रहती है।

Coelomocyte - प्रगुहाणु

मध्य जनस्तर से उत्पन्न आभासी देह गुहा तरल में पाई जाने वाली कोशिकाएँ।

Coelomyrian - सीलोमाइरिअन

पेशी कोशिका का एक प्रकार जिसमें संकुचनशील रेशे पेशी कोशिका के पार्श्वों तक जाते हैं।

Coenocyte - संकोशिका

भित्ति विभाजन के बिना केंद्रक-विभाजन की पुनरावृत्ति के फलस्वरूप बनने वाली कोशिका की बहुकेंद्रकी अवस्था।

Coenocytic - संकोशिका

(दे. Coenocyte)

Collagen - कोलैजन

प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला वह प्राणि-प्रोटीन जो रेशा ऊतकों का एक महत्वपूर्ण घटक है। इसमें मुख्यतः ग्लाइसिन, प्रोटीन या हाइड्रॉक्सी प्रोटीन होते हैं।

Collaretter (collaret) - लघुकालर (कालरक) शिरस्य क्षेत्र का पट्टा जैसा क्यूटिकली विस्तार जो आगे से खुलता है।

Column uteri - गर्भाशय ग्रीवक

गर्भाशय को योनि से अलग करने वाला संकीर्णन।

Commensalism - सहभोजिता

भिन्न जाति के दो जीवधारियों के साथ-साथ भोजन करने और रहने की अवस्था जिसमें एक को तो लाभ पहुँचता है, परंतु दूसरे को कोई विशेष लाभ या हानि नहीं पहुँचती।

Commission - आयोग

प्राणिविज्ञानीय नाम पद्धति का अंतरराष्ट्रीय आयोग।

Commissura cephalica - शिरस्य संधायी

(दे. Nerve ring)

Comissure - संधायी

गुच्छिकाओं को जोड़ने वाले तंत्रिका रेशों का बंडल।

Common name - सामान्य नाम

स्थानीय अथवा देशज नाम।

Community - समुदाय

किसी विशेष आवास में पारस्परिक क्रिया करने वाले जीवों की जांतियों की समष्टि का समुच्चय।

Compatible - सुसंगत, संयोज्य

ऐसे दो यौगिक जो एक दूसरे के गुणों को प्रभावित किए बिना परस्पर मिश्रित किए जा सकें।

Competition - स्पर्धा

जीवों द्वारा अपनी सामान्य संसाधन संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए की जाने वाली पारस्परितक क्रियाएं जिनसे एक-दूसरे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

Complementary resistance - पूरक प्रतिरोध

उन दो या अधिक जीनों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित प्रतिरोध, जिनमें से एक प्रभावी होता है।

Complete resistance - पूर्ण प्रतिरोध

परपोषी पादप की सूत्रकृमि प्रजनन को पूर्णतया रोकने की क्षमता।

Complex - सम्मिश्रण

अनेक संबंधित वर्गिकीय इकाइयों के लिए एक सामान्य शब्द जिसमें अधिकांशतया ऐसी इकाइयां संबद्ध होती हैं जिनमें वर्गिकी कठिन तथा भ्रामक होती है।

Congeneric - समवंशी

एक ही वंश की जातियों के लिए प्रयुक्त शब्द।

Conidium - कोनिडियम

कुछ कवकों का अलैंगिक बीजाणु जो बाह्य रूप से विशिष्ट कवकतंतु के शीर्ष पर बनता है।

Conspecific - समजातीय

एक ही जाति की समष्टियों या व्यष्टियों के लिए प्रयुक्त शब्द।

Constrictor vulva - भग संकोचनी

योनि से संबद्ध एक अवरोधिनी पेशी।

Continuity - सातन्य

नाम पद्धति का वह सिद्धांत कि किसी विशिष्ट वर्गक के लिए दो या अधिक प्रतिस्पर्धी वैज्ञानिक नामों में से किसको अनुकूलित किया जाए, निरंतर प्रयोग द्वारा इसके निर्धारण के लिए प्रकाशन में प्राथमिकता के ऊपर अग्रता दी जानी चाहिए।

Continuous variation - सतत विविधता

एक ऐसी विविधता, जिसमें व्यष्टि एक दूसरे से, एक लक्षण या लक्षणों के समूह की अभिव्यक्ति की गुणवत्ता में, अपरिमित छोटे चरणों द्वारा भिन्न होते हैं।

Convergence - अभिसरण

दूरतः संबद्ध रूपों में आकारकीय समानता। जैसे, ट्राइलेंकिड और डोरीलाइमिड शूकिकाओं में।

Cordon - प्रपट्ट

शिरस्य क्यूटिकल के विशिष्टीकृत, फीते की आकृति के युग्मित पट्ट जो अधिकांश प्राणि परजीवी, सूत्रकुमियों में पाए जाते हैं।

Corpus - कॉर्पस

1. सूत्रकृमि की ग्रसिका का बेलनाकार अग्र भाग।
2. प्रनिदेशक का मुख्य प्लेट-नूमा भाग।


Correlation - सह-संबंध

दो चरों के बीच एक ऐसा पारस्परिक संबंध जिसमें एक की वृद्धि अथवा ह्यसदूसरे की वृद्धि अथवा ह्यस से सहचारित रहता है।

Cortex - वल्कुट

क्यूटिकल की सबसे बाहर वाली परत।

Cortical layer - वल्कुट स्तर

तीन क्यूटिकली स्तरों में से सबसे ऊपर वाला स्तर (जो चार स्तर वाले तंत्र की एपिक्यूटिकल के समान होता है।

Coslenchus - कोसलेंकस

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश, जिसमें शूकिका गोलाकार-आधार घुडियों वाली, देह के चारों ओर अनुदैर्ध्य क्यूटिकुलर कटक; पार्श्व क्षेत्र में 3 – 4 कटान तथा योनि शरीर के अक्ष से समकोण पर स्थित होती है।

Creeping eruption - सर्पी विस्फोट

अंकुश कृमि के त्वक डिंभकों के प्रवास द्वारा उत्पन्न क्लीनिकल स्थितियाँ।

Crescent - धन्वाकार

कुछ पुटी बनाने वाले सूत्रकृमियों के गवाक्ष के चारों ओर पाए जाने वाले अंडाकार या गोल भग पिप्पल अथवा परिगुद गुलिकायें (tubercles)|

Criconema - क्रीकोनीमा

क्रीकोनिमेटिडी कुल का एक वंश। देह वलयांश 50-98 गोल अथवा पीछे की ओर मुड़े हुए क्यूटिकलीय अलंकरण से युक्त; सिर पर एक दूसरे से विभेदित दो वलयांश जिनमें आगे वाला पीछे से बड़ा; अण्डाशय एकल अग्रैकाण्डाशयी; नर कृमिरूपी; ग्रसिका ह्यसित होती है।

Criconematide - क्रिकोनिमेटिड

क्रिकोनिमेटिडा गण के सूत्रकृमि जो अधिकांशत: जड़ों के बाह्य परजीवी होते हैं।

Criconemoides - क्रीकोनोमायॉडीज

क्रीकोनिमेटिडी कुल का एक वंश। मादा छोटी से लेकर मध्यम आकृति की; वलयांश कुंठदंती, खुरदरे अथवा चिकने, वृत्तीय परिधि वाले और अलंकरण रहित; अधोमध्य पालियां सुस्पष्ट; भग संवृंत्त; पूंछ का सिरा शंकुभ अथवा अर्धगोलाकार होता है।

Crimp - उर्मिलता

सूत्रकृमियों द्वारा प्रेरित एक स्थिति जिसमें पादप अंग कुंचित, ऐंठित और विकृत हो जाते हैं।

Cross-section - अनुप्रस्थ काट

एक आड़ी काट।

Crura - क्रूरा

कॉर्पस के पार्श्व में प्रनिदेशक का अनुदैर्ध्य दृढ़ीकृत भाग।

Crusta formaria - क्रस्टाफोर्मेरिया

गर्भाशय का वह समीपस्थ क्षेत्र जो स्तंभाकार स्रावी कोशिकाओं से बना होता है।

Cryobiosis - निम्नताप जीविता

जीव की वह अवस्था जिसमें पर्यावरण के तापमान में अत्यधिक कमी हो जाने के कारण जीव की सक्रियता घट जाती है।

Cryphodera - क्राइफोडेरा

हेटेरोडेरिडी कुल का एक वंश। पुटी अवस्था नहीं होती; देह गोलाकार, ग्रीवा प्रक्षिप्त; अंतस्थ शंकु अनुपस्थित; भंग अंतस्थ; नर और द्वितीय अवस्था के डिम्भक कृमिरूपी; कंटिकाएं कुछ वक्र; गुदा; पूंछ अर्धगोलाकार; प्रपुटी अनुपस्थित होती है।

Cryptic species - गोपक जाति

(दे. Sibling species)

Cryptobiosis - गुप्तजीविता

जीव की वह अवस्था जिसमें वह निर्जीववत् लगता है और जिसमें उसकी उपापचयी क्रिया का पता नही चलता।

Cultivar - कृष्यजाति

अधिक उपज देने वाला जीनप्ररूप जिसे व्यापारिक उपयोग के लिए उगाया जा सके।

Cultural control - शस्यरीति नियंत्रण ऐसे नियंत्रण उपाय जो पीड़क से होने वाली क्षति से बचने के उद्देश्य से किए जाते हैं। इनमें फसलों की पौध रोपने, उगाने, जुताई करने और फसल काटने के तरीकों के संशोधन शामिल हैं।

Culture - संवर्ध, संवर्धन

1. वह संवर्धन जो जीव के पालन की आधारभूत आवश्यकताएँ पूरी करता है।

Cuneus - फाना

एक ऊर्ध्व मध्यवर्ती विस्तार जो प्रनिदेशक के कॉर्पस से उद्भूत होता है और दोनों कंटिकाओं को अलग रखता है।

Curds - कर्ड

दे. Nemawool

Curling - कुंचन

वर्धनशील मूलिकाओं के शिखाग्र पर सूत्रकृमियों के अशन के फलस्वरूप उनके शीर्ष पर कीलक संरचना का निर्माण।

Curly tip - कुंचिताग्र

वह स्थिति जिसमें सूत्रकृमि द्वारा मूलाग्र के पास एक ओर से अशन करने से उस तरफ मूल की वृद्धि और दीर्घीकरण मंद पड़ जाता है। फलस्वरूप कुंचलन का प्रभाव प्रकट होता है।

Cuticle - क्यूटिकल

सूत्रकृमियों का अकोशिकीय बाह्य रक्षात्मक आवरण।

Cuticular modification - क्यूटिकूलीय आपरिवर्तन

क्यूटिकल के ऐसे आपरिवर्तन जिसमें उसकी समस्त संरचनाएँ और विभिन्नताएँ शामिल होती हैं।

Cuticular layering - क्यूटिकलीय परतन

संरचनात्मक स्तर जिनसे क्यूटिकल बना होता है।

Cuticular plate - क्यूटिकलीय पट्टिका

क्रोमोडोरिया उपवर्ग में शरीर के क्यूटिकल के मध्यक्यूटिकल स्तर के अंतर्गत पट्टिका-जैसे आपरिवर्तन।

Cuticular ridge - क्यूटिकलीय कटक

क्यूटिकल की अनुदैर्घ्य उभारों के परिणामस्वरूप शरीर के पूरे व्यास पर अथवा केवल पार्श्व प्रक्षेत्र तक सीमित अनुदैर्घ्य कटाव चिह्न।

Cyanide resistant respiration - सायनाइड प्रतिरोधी श्वसन

सायनाइड आॅयन की उपस्थिति में होने वाली श्वसन-प्रक्रिया।

Cyclops - साइक्लॉप्स

नहरूआ (गिनी कृमि) ड्रेकनकुलस और सिस्टोसोमा सर्केरिया पर्णाभ कृमि का जलीय क्रिस्टेशिआई मध्यस्थ परपोषी।

Cyst - पुटी

दीर्घस्थायी, चर्मिल, आशय जैसी संरचना जो अंडों को धारण किए रहती है और मादा की देह भित्ति से बनती है।

Cyst forming heteroderid - पुटीकारी हेटेरोडेरिड

पुटियां बनाने वाले हेटेरोडेरिड-हेटेरोडेरा, ग्लोबोडेरा, पंक्टोडेरा, कैक्टोडेरा, एफेनेस्ट्रेटा, आदि।

Cyst nematode - पुटी सूत्रकृमि

हेटेरोडेरेडी उपकुल के पुटी वाले वंश की जातियों का सामान्य नाम।

Cytogenetics - कोशिकानुवंशिकी

कोशिकाओं के गुणसूत्र पूरकों, गुसूत्री अपसामान्यताओं तथा उनकी वेशागति का अध्ययन।

Cytokinesis - कोशिका द्रव्य विभाजन

समसूत्रण या अर्धसूत्रण के दौरान कोशिका द्रव्य संकीर्णन अथवा भित्ति निर्माण द्वारा संतति कोशिकाओं में बंट जाना।

Cytokinin - साइटोकाइनिन

कोशिका विभाजन का उद्दीपन करने वाले हार्मोन पदार्थों के समूह में से कोई एक।

Cytology - कोशिका विज्ञान

विज्ञान की वह शाखा जिसमें कोशिकाओं की संरचना तथा उसके प्रकार्यों का अध्ययन किया जाता है।

Cytoplasm - कोशिकाद्रव्य, साइटोप्जाज्म

जीव-द्रव्य कला और केंद्रक के मध्य पाई जाने वाली कोशिका अंतर्वस्तु।

D-D - डी-डी

(1-3 – डाइक्लोरो प्रोपीन, 1,2 – डाइक्लोरो प्रोपेन), सूत्रकृमि नाशी हैलोजेनकृत हाइड्रोकार्बन भिश्रण।

D-D gun - डी-डी गन

मृदा धूमक अनुप्रयोजित्र।

D.N.A. - डी.एन.ए.

डी.ऑक्सीन्यूक्लियोटाइडों की एक बहुलक श्रुंखला जो प्राय: द्विकुंडलित होती है और सभी कोशिकाओं और अनेक विषाणुओं में आनुवंशिक सूचनाओं की संवाहक है।

Dagger nematode - कटार सूत्रकृमि

ज़िफिनिमा वंश की जातियों का सामान्य नाम।

Damage - क्षति

नाशक जीव अथवा पीड़क से होने वाली क्षति।

Damage threshold - क्षति देहली

ऐसा समष्टि घनत्व जिस पर पोधों को होने वाली क्षति दिखाई देने लगती है।

Dauer larva - डाअर डिंभक

किन्हीं सूत्रकृमियों की एक प्रतिरोधी अवस्था जिसमें डिंभक प्रतिकूल परिस्थिति में अपने अंतिम निर्मोक (moult) से ढके रहते हैं।

De Man’s value - डिमानीय मान

डि मान के सूत्र के उपयोग से व्युत्पन्न मान।

De Manina vessel - डिमानियन वाहिका

अपवाही नलिकाओं का युग्म जो पश्च आंत्र और गर्भाश्य को ऑस्मोसियम के द्वारा जोड़ता है।

Decantation sieving method - निस्तारण-चालन विधि

रसूत्रकृमियों को गुरुत्व के आधार पर छलनी द्वारा पृथक करने की विधि।

Definitive host - अंत्य परपोषी

ऐसा परपोषी जिसमें परजीवी परिपक्व होता है।

Dehydrogenase - डिहाइड्रोजनेज़

जैव रासायनिक अभिक्रिया में पाया जाने वाला वह एन्जाइम जो क्रियाधार से हाइड्रोजन हटाकर उसके ऑक्सीकरण को उत्प्रेरित करता है।

Deirid (cervical papilla) - डाइरिड

तंत्रिका वलय के प्रक्षेत्र में पार्श्व क्षेत्रों में स्थित छिद्र जैसे संवेदी अंगों के जोड़े।

DeMan’s formula - डिमान सूत्र

डिमान सूत्र
वर्गीकरण के उद्देश्य से डिमान द्वारा दिया गया सूत्र. जिसके अनुसार सूत्रकृमि के शरीर के विभिन्न रैखिक मापों का अनुपात दर्शाया जाता है। जैसे L. A, B, B’, C, C’, इत्यादि।


Dendrogram - द्रुमारेख, वंशवृक्ष

वंश-संबंधों की मात्रा को प्रदर्शित करने के लिए वृक्षाकार रेखाचित्र।

Denematize - सूत्रकृमिहरण

सूत्रकृमियों से मुक्त होना।

Dentate - दंती

सामान्य से लंबे दाँतों वाली मुख गुहा का एक प्रकार।

Denticle - दंतिका

मुख में उपस्थित सूक्ष्म दंत।

Denticulate - दंतुर

कई छोटे-छोटे दाँतों वाली मुख-गुहा का एक प्रकार।

Depressor ani - गुद अवनमनी

देहभित्ति पृष्ठ से मलाशय/अवस्कर और गुदा के ऊर्ध्व ओष्ठ को जोड़ने वाली एककेंद्रकीय, अंग्रेजी के ‘एच’ अक्षर की आकृति वाली पेशियाँ।

Derived character - व्युत्पन्न लक्षण

विकास क्रम में पूर्वज के मूल लक्षण का परिवर्तित रूप। जैसे, टाइलैन्किडा में एक अंडाशय की स्थिति पूर्वज के द्विअंडाशयी लक्षण का व्युत्पन्न रूप है।

Description - वर्णन

एक टैक्सान (वर्गक) की विशेषताओं का विवरण।

Detection level - संसूचन स्तर

मिट्टी या पादप ऊतकों से पृथक किए गए किसी जाति के सूत्रकृमियों का न्यूनतम समष्टि घनत्व।

Determinate embryology - निर्धारी भ्रुणविज्ञान

भ्रूणविज्ञान का वह प्रकार जिसमें प्रत्येक कोशिका का भविष्य पूर्व-निर्धारित होता है।

Diagnosis - निदान

किसी वर्गक (टैक्सॉन) की पहचान के लिए उसकी विशिष्टताओं के आधार पर तकनीकी वर्णन।

Diagnostic index - निभेद सूचक

किसी जाति विशेष या जाति समूह की वंशीय निकटता का परिणाम जिसके द्वारा उनके विभेदक लक्षण अथवा गुणों के आधार पर उन्हें अलग-अलग पहचानना संभव होता है।

Dialysis - अपोहन

मिश्र विलयन में से छोटे अणुओं को बड़े अणुओं से (जैसे, प्रोटीन) से अलग करने की एक विधि। ऐसा एक झिल्ली द्वारा किया जाता है जो छोटे अणुओं के लिए वरणात्मक रूप से पारगम्य होती है।

Didelphic - द्विअंडाशयी

दो पूर्ण जनदों वाली मादाएँ।

Dieback - पश्चक्षय / शीर्षरंभीक्षय

पादपों की शाखाओं के सिरों से पीछे की ओर बढ़ती हुई ऊतक क्षय स्थिति।

Differential diagnosis - विभेदी निदान

विशेषताओं का वह विवरण जो एक वर्गक को दूसरे समान वर्गकों से अलग करता है।

Digestion - पाचन

प्राणियों की आहार नाल अथवा आहार गुहा या आंत्र में बाहर से ग्रहण किए गए जटिल खाद्य पदार्थों का एन्जाइमों द्वारा ऐसे सरलतर विसरणशील पदार्थों में बदल जाना जो अवशोषण द्वारा शरीर के तत्वों में मिल जाते हैं।

Digstive track - पाचन पथ

(दे. alimentary canal)

Dilator ani - गुद विस्फारिणी

अधरकाय भित्ति से गुदा की पश्च सतह तक जाने वाली पेशी जो गुदा को फैलाती है।

Dilator bucca - मुख विस्फारिणी

तिरछी स्थिति वाली वे स्नायविक पेशियाँ जो मुख गुहिका को फैलाती हैं।

Dilator vulva - भग विस्फारिणी

अधरचर्म में अधर-पार्श्वतःघुसी हुई भग पेशियाँ जो भग को खोलने का कार्य करती हैं।

Dimorphism - द्विरूपता

किसी एकल समष्टि में दो भिन्न आकृतिक प्ररूपों का पाया जाना।

Dioecious - पृथकलिंगी

एक ही जाति में नर तथा मादा का पृथक-पृथक पाया जाना।

Diorchic - द्विवृषणी

दो वृषण वाले नर।

Diploid - द्विगुणित

गुणसूत्रों के दो समुच्यय वाला।

Disachharide - डाइसैकेराइड

हैक्सोस एकलकों (monomers) के संघनन से बना कार्बोहाइड्रेट।

Discoid - चक्रिकाभ

चक्रिका के आकार का।

Discotylenchus - डिस्कोटाइलेंकस

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश जिसमें ओष्ठ चिकने तथा चपटी अंतस्थ डिस्क वाले होते हैं; पार्श्व क्षेत्रों में 4-6 कटान चिह्न, योनि तिर्यक्; लम्बी और तंतुरूपी होती है।

Disease - रोग

शरीर के सामान्य जैव कार्यों से विचलन।

Disease escape - रोग पलायन

आनुवंशिक गुणों के कारण रोग के आक्रमण से बचने की किसी जाति की क्षमता।

Disease incidence - रोग आपतन

प्रति इकाई क्षेत्र में संक्रमित पौधों का प्रतिशत।

Disease resistance - रोग प्रतिरोध

पादप की रोग जनकों के आक्रमण को सहन करने की क्षमता।

Disease severity - रोग-उग्रता

संक्रमित पादप ऊतकों का प्रतिशत।

Dissociation - वियोजन

ऐसी प्रक्रिया जिससे सूत्रकृमि में विद्यमान विषाणु-कण, मूल स्थल से हट जाते हैं।

Dithiocarbamate - डाइथायोकार्बामेट

दैहिक रासायनिक यौगिकों का कार्बोमेट समूह जैसे वैपाम।

Ditylenchus - डाइटिलेंकस

एंग्विनिडी कुल का एक वंश। देह प्रायः 15 मि. मी. लंबी, परिपक्व कृमि पतले, आधारी ग्रसिका कंद मुद्गराकार और फैला; जठरागम स्पष्ट नही; गर्भाशय चतु;स्तंभिक; गर्भाशय-पश्च कोश सुस्पष्ट, पूंछ लंबी, शंकुभ होती है।

Diverticulum - अंधवर्ध

प्राणि परजीवी सूत्रकृमियों में ग्रसिका के आधार से निकली बंद सिरे वाली नलिका।

Dixenic - द्वि आगंतुक

दो जैव अस्तित्वों की उपस्थिति में सूत्रकृमि संवर्धन।

DNA replicase - डी.एन.ए. रेप्लीकेज

डी.एन.ए. प्रतिकृतियन के लिए आवश्यक विशिष्ट एन्जाइम समिश्र।

Dolichodera - डोलीकोडेरा

हेटेरोडेरिडी कुल का एक वंश। मादा लंबी, अण्डाकार, अंतस्थ उभार रहित;भग अंतस्थ या अधोअंतस्थ परिगवाक्षी; गोलक उपस्थित; मूलाधार-गुलिकाएं अनुपस्थित; नर नहीं मिलते, पार्श्व क्षेत्र में 3 कटान तथा भीतरी कटान अल्पपरिवर्धित।

Dolichorhynchus - डॉलिकोरिकस

टाइलेंकोरिकिडी कुल का एक वंश। स्पष्ट अनुप्रस्थ तथा अनुदैर्ध्य धारियां एक-दूसरे को काटती हैं जिससे क्यूटिकल पर वर्ग बन जाते हैं (पार्श्व क्षेत्र गर्तिकायुक्त); अनुदैध्र्य कटक उपस्थित; जगरागम द्विपालिक; अंडाशय उभय अंडाशयी भग पार्श्व क्यूटिकलीय पल्लों से युक्त; प्रपुटी सिरे पर द्विखोचित होती है।

Dominant - प्रभावी, प्रमुख

1. (आनुवंशिकी) युग्मविकल्पी आनुवंशिक कारकों के जोड़े का एक कारक जो अपने विपरीत कारक (अप्रभावी) की अभिव्यक्ति को दबा देता है।
2. (लक्षण) वह लक्षण जो एक, पीढ़ी में अपने को अभिव्यक्त करता है।


Dorsal ganglion - पृष्ठीय गुच्छिका

तंत्रिका वलय के पश्चों स्थित छोटी गुच्छिका जिससे पृष्ठ तंत्रिका निकलती है।

Dorsal gland - पृष्ठ ग्रंथि

ग्रसिका के आंधार प्रक्षेत्र के पृष्ठ भाग में स्थित एककेंद्रकीय ग्रंथि।

Dorsal gland opening - पृष्ठ ग्रंथि छिद्र

वह बिंदु जहाँ पृष्ठ ग्रंथि ग्रसिका की अवकाशिकाओं में खुलती है।

Dorsolateral nerve - पृष्ठ पार्श्वीय तंत्रिका

पृष्ठीय और पार्श्वीय तंत्रिकाओं को जोड़ने वाली तंत्रिकाएँ।

Dorsorectal nerve - पृष्ठमलाशयी तंत्रिका

मलाशयी संधायी से मलाशय तक जाने वाली तंत्रिका।

Dorsoventral - पृष्ठाधर

पृष्ठाधर अक्ष के साथ का प्रक्षेत्र।

Drench - मज्जन

सराबोर कर देना।

Drench application - मज्जन अनुप्रयोग

सूत्रकृमिनाशी के जलीय पायस या मिश्रण द्वारा मिट्टी या अन्य सामग्री का उपचार।

Duosulcius - डुवोसलसियस

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश। सूक्ष्म गोलाकार घुंडियों वाली शूकिका, दो कटानों वाला पार्श्व क्षेत्र, योनि वक्रित पूरी तरह से दृढ़ीकृत भित्ति वाली आगे की ओर निकली वक्रित योनि, और पश्चक भग से आगे स्थित होते हैं।

Duotylenchus - डुवोटाइलेंकस

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश। ओष्ठ शंकुभ चिकना, शूकिका कमजोर तथा असममितीय घुंडी वाली; द्विक उपओष्ठीय, कंद मध्यवर्ती कमजोर कपाट प्लेट रहित; पार्श्व क्षेत्र में 2 कटान; पूंछ लम्बी और तंतुरूपी होती है।

E. D. B. - ई. डी. बी.

एथिलीन डाइ ब्रोमाइड (1-2 -डाइब्रोमोईथेन), हैलोजन-कृत हाइड्रोकार्बन वाष्पशील द्रव जो धूमक के रूप में प्रयुक्त होता है।

Ecdysis - निमॉकोत्सर्जन

भ्रूणोत्तर परिवर्धन के समय पुरानी क्यूटिकल का त्याग।

Eclosion - विनिर्गमन, अंडस्फुटन

अंडे से डिंभक का निकलना।

Ecological isolation - पारिस्थितिक पार्थक्य

पारिस्थितिक अवरोधों के कारण समस्थानिक समष्टियों के बीच संकरण न होना।

Ecologial niche - पारिस्थितिक निकेत

वह स्थानविशेष (प्राकृतिक परिवेश) जहाँ जीव अपने जीवीय संबंधों तथा भौतिक पर्यावरण में रहता है। यह पर्यावरण उसके विशिष्ट संरचनात्मक अनुकूलनों, शरीर क्रियात्मक समायोजनों तथा विकसित व्यवहारपरक प्रतिरूपों से निर्धारित होता है।

Ecological race - पारिस्थितिक प्रजाति

ऐसी प्रजाति जिसके सबसे प्रमुख गुण विशिष्ट पर्यावरण के वरणात्मक प्रभाव के कारण आते हैं।

Ecology - पारिस्थितिकी

जीवधारी तथा उसके पर्यावरण के बीच पारस्परिक क्रियाओं का अध्ययन।

Economic damage - आर्थिक क्षति

हानि की वह मात्रा जिसको रोकने के लिए प्रयुक्त कृत्रिम नियंत्रण में आने वाली लागत उचित होती है।

Economic threshold - आर्थिक प्रभाव सीमा

पीड़क संख्या का वह न्यूनतम स्तर जिस पर आर्थिक क्षति आरंभ होती है।

Ecospecies - पारिजाति

समष्टियों का ऐसा संबंधित समूह जिनमें मुक्त जीन विनियम की सामर्थ्य हो और जिनकी संततियों में जनन क्षमता या ओज की हानि न हो।

Ecphydophora - एक्फाइडोफ़ोरा

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश। देह पतली, लंबी तथा भग के पीछे सहसा शुंडाकार; शूकिका छोटी जिसके शंकुक कांड से छोटे होते हैं; चार कटानों वाला पार्श्व क्षेत्र; आंत के ऊपर एक लंबी पालि बनाती पृष्ठीय ग्रसिका ग्रंथि; अवस्कर सुस्पष्ट ओष्ठों वाला; कंटिकाए सुई के समान होती हैं।

Ectoparasite - बाह्य परजीवी

परपोषी के बाहर रहकर अशन करने वाला परजीवी।

Edaphic - मृदीय

मिट्टी से संबंधित।

Eelworm - सूत्रकृमि

दे. nematode

Egg - अंड, अंडा

मादा द्वारा उत्पन्न अंडाणु।

Egg mass - अंड संहति

जिलेटिनी आधात्री में अतः स्थापित अंडे।

Ejaculatory duct - स्खलन-वाहिनी

नर जननतंत्र में शुक्रवाहिका का पेशीय भाग।

Ejaculatory gland - स्खलन-ग्रंथि

अवस्कर के समीप शुक्रवाहिका से जुड़ा ग्रंथि-युग्म। जैसे रैब्डिटिडा में।

Electrophoresis - वैद्युत्कणसचलन

1. एक जैवरासायनिक तकनीक जिसमें किसी विद्युत् क्षेत्र के प्रभाव से विशेष जैव अणुओं के आवेशित कण यौगिकों के मिश्रण से उनकी गतिशीलता के आधार पर पृथक किए जाते हैं।
2. विभिन्न प्रकार के प्रोटीनों को उनके अणु भार और आवेश के आधार पर पहचानने की एक विधि।


Elephantiasis - श्लीपद, फीलपाँव

मनुष्यों में वह रोग जिसमें वूचेरेरिया ब्रैन्काफ्टाई नामक परजीवी सूत्रकृमि के कारण पाँवों में अत्याधिक सूजन हो जाती है।

Elicitor - इलिसिटर

रोगजन द्वारा उत्पन्न अणु जो परपोषी में अनुक्रिया उत्पन्न करता है।

ELISA (enzyme- linked immunosorbent assay) - एलाइज़ा (एन्ज़ाइम सहलग्न प्रतिरक्षा शोषक आमापन)

विशिष्ट एन्जाइम द्वारा सहज प्रमात्रण (quantification) योग्य उत्पाद में परिवर्तनीय क्रियाधार से किसी विशिष्ट सीरम प्रतिरक्षी के प्रतिजन-प्रतिरक्षी संकुल को संलग्न करके उस प्रतिरक्षी का पता लगाने एवं उसकी प्रमात्रा निर्धारण की एक तकनीक।

Elutriator apparatus - धावपृथकक उपकरण

मिट्टी से सूत्रकृमियों का निष्कर्षण करने वाला उपकरण।

Embden Meyerhof pathway - ऐम्ब्डेन मेयरहॉफ पथ

ग्लूकोज़ को पाइरूविक अम्ल में परिवर्तित करने वाला एक श्वसन पथ।

Embryo rescue technique - भ्रूण उद्धार तकनीक

एक तकनीक जिसके अंतर्गत आर्थिक महत्व की पादप तियों और इनसे संबंधित लैंगिकत: असंगत वन्य जातियों के प्रसंकरण से प्राप्त युग्मजी भ्रूण का पोषक माध्यम पर संवर्धन किया जाता है।

Embryogenesis - भ्रूणोद्भव

अंडे से डिंभक की प्रथम अवस्था तक के निर्माण की प्रक्रिया।

Embryology - भ्रूणविज्ञान

युग्मज से डिंभक की प्रथम अवस्था तक के परिवर्धनात्मक परिवर्तनों का अध्ययन।

Embryonated larva - भ्रूणीकृत डिंभक

ऐसे अंडे जिनसे प्रथम अवस्था वाले डिंभक निकलते हों।

En face view - अभिमुख दृश्य

सूत्रकृमि का अग्रतम भाग।

Enation - उद्धर्धन

किसी विषाणु (वाइरस) संक्रमण द्वारा प्रेरित कवक की कुरचना या अधिवर्धन।

Encumberance - आलग्नता

पास्चूरिया बीजाणुओं की सूत्रकृमि क्यूटिकल से संलग्नता।

Endocuticle - अंतः क्यूटिकल

चार स्तर वाले तंत्र के अंतर्गत क्यूटिकल का सबसे निचला स्तर।

Endodermal epithelium - अतःचर्मी उपकला

आंत्र की अवकाशिका को घेरे रहने वाला एकल कोशिकाओं का स्तर।

Endoparasite - अंतः परजीवी

ऐसा परजीवी जो परपोषी के ऊतकों में घूसकर अंदर ही अंदर अशन करता है।

Endoplasmic reticulum - अंतर्द्रव्यी जालिका

कोशिकीय अभिगमन प्रक्रियाओं से संबद्ध कला परिबद्ध कोशिका द्रव्यी वाहिकाओं का तंत्र।

Endotokia matricida - मातृघाती अंतर्जनन

अंडों या डिंभकों का मृत मादा के शरीर में रह जाना।

Endotoky - अंतर्जनन

मादा शरीर के भीतर भ्रूणीय परिवर्धन।

Enterobiasis - एन्टेरोबियसता

एन्टेरोबियस वर्मीकुलेरिस पिनकृमि द्वारा मानव संक्रमण।

Entomogenous nematode - कीटजात सूत्रकृमि

कीटों के भीतर या उनके ऊपर रहने वाला सूत्रकृमि।

Entomopathogenic nematode - कीटरोग जनक सूत्रकृमि

कीटपोषियों पर परजीवी बनकर उन्हें मार देने वाले सूत्रकृमि।

Entomophagy - कीटाहार

अन्य जीवों द्वारा कीटों का भक्षण।

Entomophilic nematode - कीटरागी सूत्रकृमि

कीटों के साहचर्य में रहने वाले सूत्रकृमि।

Environment - पर्यावरण

जीव को प्रभावित करने वाली समग्र बाह्य परिस्थितियाँ।

Enzyme - एन्जाइम

जीवों के शरीर में स्वाभाविक रूप में विद्यमान विशिष्ट कार्य वाले जटिल कार्बनिक पदार्थ जो शरीर में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं में उत्प्रेरक (केटेलिस्ट) का कार्य करते हैं। उदाहरण – जाइमेज़।

Eosinophilic meningoencephalitis - इओसिनरागी तानिकामस्तिष्कशोथ

पूर्वी और दक्षिण एशिया में आम रोग जो संभवतः एजिओस्फॉन्गिलस कैन्टोनेन्सिस के कारण होता है।

Epiboly - अध्यरोहण

कंदुकन (gastrulation) का एक प्रकार जिसमें बाह्य त्वचा बढ़ते-बढ़ते अंतस्त्वचा को ढक लेती है।

Epicharinema - एपीकैरिनिमा

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश। इसमें देह लंबी तथा पतली होती है। शीर्ष क्षेत्र पृष्ठाधर रूप से चपटा; द्विक छिद्र अनुदैर्ध्य; शूकिका लंबी (38-52 मि.मी.); पृष्ठीय ग्रसिका ग्रंथि आंत्र पर चढ़ी हुई; लंबी पूंछ; पीछे की ओर निकली पर्शुका जैसी धारियोँ वाली पालियुक्त प्रपुटी होती है।

Epicuticle - अधिक्यूटिकल

चार स्तर वाले तंत्र के अंतर्गत क्यूटिकल का सबसे बाहरी स्तर (तीन स्तर वाले तंत्र के वल्कुट स्तर के समान)।

Epideictic - एपीडीक्टिक

किसी जाति के सदस्यों (जीवों) के समष्टि घनत्वों का नियमन करने के लिए उनके द्वारा उत्पन्न सामायनिक सूचक।

Epidermis - अधिचर्म

(दे. Hypodermis)

Epigenetic factors - अनुजात कारक

कुछ सूत्र कृमियों में लिंग-निर्धारण का नियमन करने वाले कारक जैसे-तापमान, भोजन का अभाव आदि।

Epiptygma - भग-पल्लव

भग द्वार के पास अंगुली-जैसी छोटी क्यूटिकलीय संरचना।

Epistasis - प्रबलता

एक प्रकार की जीन अंतरक्रिया जिसमें एक जीन दूसरे अविकल्पी जीन के लक्षणप्ररूप की अभिव्यक्ति नहीं होने देता।

Epitheliocoel - उपकलागुहा

प्ररूपी उपकला पर्युदर्या द्वारा आस्तरित देह गुहा।

Epithelium - उपकला

कोशिकाओं की एक परत जो किसी अंग या ऊतक की भीतरी अथवा बाहरी सतह का आस्तर बनाती है।

Epizoic - अधिजान्तव

प्राणि के शरीर पर रहने वाला या उससे संलग्न रहने वाला।

Equilibrium position - संतुलन स्थिति

किसी कीट जाति का समष्टि घनत्व जो दीर्घकाल तक लगभग स्थिर बना रहकर माध्य स्तर के आस-पास घटे बढ़े।

Eradication - उन्मूलन

किसी क्षेत्र से कीटों, खरपतवार, रोगाणुओं या अन्य पीड़कों का पूर्णतः विलोपन।

Essential phoresis - अनिवार्य संचलन

ऐसा संचलन जिसमें सूत्रकृमि की विशेष अवस्था का दूसरे परपोषी तक गमन आवशयक है ताकि जीवन-चक्र जारी रहे और समिष्ट परिरक्षित रहे।

Ethology - स्वाभाविकी

जीव व्यवहार का अध्ययन।

Etiology - हेतुविज्ञान

किसी रोग के कारण का अध्ययन।

Eukaryotic - सुकेंद्रकी

ऐसी कोशिका जिसका केंद्रक एक केंद्रकीय झिल्ली द्वारा कोशिकाद्रव्य से अलग रहता है।

Eumorphic genus - सुरूप वंश

ऐसा वेश जिसमें एक जाति से दूसरी जाति में एक या अधिक लक्षण भिन्न होते है। ऐसे वंशों में जातियों को आसानी से पहचाना जाता है लेकिन वंश की सीमाए निर्धारित करना कठिन है।

Eutely - सुस्थिरता

सूत्रकृमियों का वह अभिलक्षण जिसमें डिंभकों की प्रथम अवस्था से लेकर वयस्क होने तक कोशिकाओं की संख्या स्थिर रहती है।

Eutylenchus - यूटाइलेंकस

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश, जिसमें शीर्ष छोटा, शंकुभ, 4 पालियों वाला तथा शिरस्य शूक शरीर से अलग दिखाई देता है। क्यूटिकल रहन रूप से वलयित तथा पूरे शरीर पर अनुदैर्ध्य कटक होते हैं जिससे भुट्टे का पैटर्न बन जाता है। कुंठदंती किनारों वाली पोंलियुक्त प्रपुटी। पूंछ पतली होती हुई चुकीली बनती जाती है।

Evolution - विकास

प्राकृतिक चयन द्वारा जातियों के आनुवंशिक गुणों में कालक्रमिक संचयी परिवर्तन जो अंततः संवर्धन की ओर अग्रसित होता है।

Excretion - उत्सर्जन

उत्सर्जन तंत्र के माध्यम से कोशिकाओं, ऊतकों या अंगों से उपापचय के अपशिष्ट उत्पादों से मुक्त होने की विधि।

Excretory system - उत्सर्जन तंत्र.

ग्रंथि कोशिकाओं अथवा नलिकाओं से बना और आटिवृक्ककी कोशिकाओं से रहित तंत्र जिसकी अंत वाहिका एक छिद्र के रूप में बाहर खुलती है।

Exocuticle - एक्सोक्यूटिकल

चार स्तर वाले तंत्र के अंतर्गत दूसरा क्यूटिकली स्तर।

Exotoky - बहिर्जनन

मादा शरीर के बाहर अंडे में भ्रूणीय परिवर्धन।

Exploration - अन्वेषण

उपयुक्त अशन स्थलों का पता पगाने के लिए ओष्ठों द्वारा परपोषी कोशिकाओं की यादृच्छिक खोज।

Exsheathing - अनाच्छादन

(दे. Moulting)

External exocuticle - बाह्य एक्सोक्यूटिकल

एक्सोक्यूटिकल का सबसे ऊपरी स्तर।

Extero-receptor - बाह्यग्राही

शरीर पर संवेदी अंग जो बाह्य पर्यावरण में होने वाले परिवर्तनों के प्रति अनुक्रिया दर्शाते हैं।

Extra corporeal digestion - देहबाह्य पाचन

सूत्रकृमि के शरीर से बाहर, के अशन स्थल पर खाद्य पदार्थ का आंशिक पाचन।

Extraction - निष्कर्षण

मिट्टी और जड़ों से सूत्रकृमियों को अलग करना।

Eye piece micro-meter (ocular micrometer) - नेत्रिका सूक्ष्ममापी

सूकष्मदर्शी की नेत्रिका में एक रैखिक मापक।

Eye spot - दृक् बिंदु

इनोप्लॉयडिया और ऑन्कोलेमॉयडिया अधिकुल के ग्रसिका प्रक्षेत्र में पाया जाने वाला प्रकाश संवेदी वर्णक बिंदु।

F2 (second filial generation) - F2 (द्वितीय संतानीय पीढ़ी); एफ2

F1 जीवों के स्वनिषेचन अथवा उनके परस्पर प्रसंकरण से प्राप्त पीढ़ी।

Facultative - विकल्पी

अस्तित्व में रहने तथा परिवर्तित स्थितियों में अपने को अनुकूलित करने की शक्ति। उदाहरण – ऑक्सीजीवी जीवाणु अनॉक्सीजीवी में परिवर्तित हो जाता है अथवा पादप परजीवी (plant parasite) मृतजीवी (saprophyte) बन जाता है।

Facultative animal parasite - विकल्पी प्राणि परजीवी

प्राणी परजीवी सूत्रकृमि जो प्राणि परपोषी के बिना भी अपने जीवन-चक्र को बनाए रखता है।

Facultative meiotic parthenogenesis - वैकल्पिक अर्धसूत्री अनिषेकजनन

जनन का वह प्रकार जिसमें द्वितीय ध्रुवीय केंद्रक तथा अंड प्राक्केंद्रक के संलयन से न्यूनीकृत अंडकों में द्विगुणित गुणसूत्रीय पूरक पुनः स्थापित हो जाता है।

Facultative plant parasite - विकल्पी पादप परजीवी

ऐसी जीव-जातियाँ जो कुछ विशेष परिस्थितियों में पादपों या कवकों पर अशन तथा जनन करने की क्षमता रखती हैं।

FAD - एफ.ए.डी.

ऐसा उपचयी-अपचयी सह-एन्जाइम जो राइबोफ्लेविन फास्फेट के ऐडेनिलिक अम्ल के साथ संघनन होने से बनती है।

Fallow - परती, पलिहर

1. फसल प्रबंद की एक पद्धति जिसमें फसलों और खरपतवारों को उगने नहीं दिया जाता।
2. भूमि को वनस्पति-विहीन रखना।


False root-knot nematode - आभासी जड़ गाँठ सूत्रकृमि

नेकोबस वं की जाती का सामान्य नाम।

Family - कुल

प्राणियों के वर्गीकरण में प्रयुक्त समूहवाची संकल्पना या इकाई जो गण (आर्डर) का उपविभाग होता है और जिसमें एक या अधिक वंश होते हैं।

Family name - कुल नाम (फौमिली नाम)

कुल स्तर, के वर्गक का वैज्ञानिक पदनाम जिसके अंत में इडी प्रत्यय लगता है।

Fat - वसा

वसीय अम्लों के एस्टर।

Fatty acid - वसीय अग्ल

कार्बनिक एलिफैटिक अम्ल जिसमें प्रयाः सीधी श्रुंखलाएँ और समसंख्यक कार्बन अणु होते हें। ये बसाओं और तेलों में पाए जाते हैं।

Fauna - प्राणिता

किसी क्षेत्र विशेष में पाए जाने वाली समस्त प्राणि जातियों के लिए प्रयुक्त नाम।

Fecundity - 1. बहुप्रजता 2. जननक्षमता

संतानोत्पत्ति अथवा बार-बार निषेचन की क्षमता। यह शब्द सामान्यतया अंडों की संख्या के संदर्भ में प्रयुक्त होता है।

Feeding mechanism - अशन क्रियाविधि

भोजन ग्रहण करने का ऐसा प्रक्रम जिसमें खोजना, छेद करना, लार निकालना (लालास्रवण) तथा अंतर्गहण शामिल है।

Feeding peg - अशन खूँटी

रॉटाइलेन्कुलस रेनीफॉर्मिस द्वारा अशन के समय परपोषी कोशिकाओं के स्थूल हो जाने से बनने वाली खूँटी जैसी संरचना।

Feeding tube - अशन नलिका

ट्राइकोडोरस और पैराट्राइकोडोरस जातियों के मुख-द्वार और परपोषी कोशिका के बीच अशन के दौरान बनने वाली नलिका।

Female reproductive system - मादा जनन-तंत्र

मादा सूत्रकृमियों में ऐसा तंत्र जिसमें एक या दो अंडाशय और अंडवाहिनी, गर्भाशय, योनि तथा बाहर की ओर खुलने वाली भग होती है।

Fenestra - गवाक्ष

पुटीकारी सूत्रकृमियों के भग शंकु में खिड़की जैसा छिद्र।

Fenestration - गवाक्षीभवन

गुदा या भग के पतले क्यूटिकलीय क्षेत्रों के भंजन के परिणामस्वरूप बने अंडजोत्पत्ति रंध्र।

Fermentation - किण्वन

कार्बनिक पदार्थ का किण्व (फर्मेन्ट) द्वारा उत्प्रेरित मंद विघटन जैसे, खमीर उठना, दूध का जमना आदि।

Fiber layer - रेशास्तर

(दे. Basal layer)

Field resistance - क्षेत्र प्रतिरोध

क्षेत्र स्थितियों (खोतों) में दिखाई पड़ने वाला प्रतिरोध जो प्रयोगशाला अथवा ग्रीन-हाऊस में दिखाई पड़ने वाले प्रतिरोध से भिन्न होता है।

Fiery serpent - प्रचंड सर्प

ड्रैकनकुलस मेडिनेन्सिस का सामान्य नाम।

Filamentous coat - तंतुल लेप

(दे. Glycocalyx)

Filarial worm - फाइलेरियाई कृमि

वुचेरेरिया बैन्क्रोफ्टाइ नामक मनुष्यों का परजीवी सूत्रकृमि।

Filariasis - फाइलेरियता

(दे. Elephantiasis)

Filariform larva - फाइलेरिया-रूप डिंभक

सूत्रकृमि और अंकुश कृमि के संक्रामक डिंभक जिनमें बेलनाकार ग्रसिका कपाटों या केंद्रों से रहित होती है।

Filenchus - फाइलेंकस

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश, जिसमें सिर चपटा और कभी-कभी उठा होने के कारण बाकी शरीर से अलग दिखता है। पार्श्व क्षेत्रों में चार कटान होते हैं तथा पूंछ लम्बी और तंतुरूपी होती है।

Filiform - तंतुरूप

तंतु के समान संरचना।

Fish hook gall (curly tips) - हुक-नुमा पिटिका

मूलाग्रों पर बनी पिटिकाएँ जिनके फलस्वरूप जड़ों मुड जाती हैं, जैसे, जिफीनीमा जाति में।

Fixative - स्थायीकर

जीवों के परिरक्षण और मरणोत्तर परिवर्तनों को रोकने के काम आने वाला रसायन।

Flame cell - ज्वाला कोशिका

आदि वृक्कीय उत्सर्जन तंत्र में नलिकाओँ से संबद्ध अन्त्य कोशिका।

Flora - वनस्पति समूह

किसी क्षेत्र विशेष में पाए जाने वाली समस्त वनस्पति जालों के लिये प्रयुक्त नाम।

Foregut - अग्रांत्र

(दे. Mesentron)

Form - रूप

ऐसी वर्गिकीय इकाई जिसके व्यष्टियों का केवल एक ही लक्षण बड़ी इकाई के व्यष्टियों से भिन्न होता है।

Formulation - 1. संरूपण 2. संरूप

वह पीड़कनाशी उत्पाद जो साक्रिय संघटक, वाहक और अन्य योगजों के मिश्रण से बिक्री या उपयोग के लिये तैयार किया जाता है।

Fossor - फोसोर

मुख के अग्र सिरे में मुखोष्ठ गुहा से निकलने वाली गतिशील दाँत जैसी संरचना।

Fossoria - फॉसोरिया

बाहर की ओर गतिशील काइलोस्टोमि दाँत।

Four layer cuticular system - चतुःस्तरीय क्यूटिकलीय तंत्र

चार प्रमुख स्तरों से बनी क्यूटिकल व्यवस्था जिसमें अधिक्यूटिकल, बाहग्यक्यूटिकल, मध्यक्यूटिकल और क्यूटिकल होते हैं।

Freeliving nematode - मुक्तजीवी सूत्रकृमि

वे सूत्रकृमि जो प्राणियों और पादपों पर परजीवी नहीं होते।

Fugitive swelling - आशुलोपी सूजन

(दे. Calabar)

Full bibliographical synonymy - संपूर्ण समनाम सूची

नाम पद्धति की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए क्रमबद्ध रूप से व्यवस्थित किसी वर्गक के लिए संदर्भों की समग्र सूची।

Fumigation - धूमन

आविषालु वाष्पशील रसायनों के प्रयोग से पीडकों को मारने की प्रक्रिया।

Funaria - फ्यूनेरिया

डोरिलैमिडी कुल का वंश शरीर बेलनाकार और अधरतः चापाकार; क्यूटिकल महीन अनुप्रस्थ धारियों वाली; सिर अलग-सा दिखाई पड़ता है; भग अनुदैर्ध्य; अंडाशय उभय अंडाशयी, पश्चवलित; द्विक द्वैध; पूंछ कुंठित शंकुभ: पुच्छ-पिप्पल उपस्थित होता है।

Fungus - कवक

बीजाणु द्वारा जनन करने वाला विषमपोषित सुकेन्द्रकी (युकेरियोटिक) पौधा।

Gall index - पिटिका सूचकांक

जड़ गांठ के सूत्रकृमियों द्वारा जड़ों पर पिटिका बनने की सीमा का तुलनात्मक मूल्यांकन करने का पैमाना (सामान्यतः 1 से 5 परिसर तक का)।

Gamma taxonomy - गामा वर्गिकी

टैक्सा के विभिन्न जैव पक्षों से संबंधित वर्गिकी का वह स्तर जिसके अंतर्गत अंतराजातीय समष्टि से लेकर जाति उद्भवन तक की विकासात्मक दरों तथा प्रवृत्तियों का अध्ययन किया जाता है।

Ganglion - गुच्छिका

तंत्रिका केंद्र अर्थात् तंत्रिकीय कोशिकाओं के पिंडों का सघन पुंज।

Gape worm - जुम्भकृमि

स्ट्रॉग्निल सूत्रकृमि के लिए एक सामान्य नाम। यह सूत्रकृमि गैलीफार्म पक्षीयों का परजीवी है। परपोषी के वातक में परजीवी की उपस्थिति के फलस्वरूप संक्रमित पक्षी श्वसनहीन हो जाते हैं।

Gastrula - कंदुक

कोरक अवस्था के बाद एक प्रारंभिक भ्रूण जो दो परत-वाली खोखली प्याले जैसी संरचना का बना होता है।

Gastrulation - कंदुकन

भ्रूणोद्भवन के दौरान कोरक या चिपिट कोरक बनने के बाद की प्रक्रिया जिससे अंतसवचा और मध्यजन स्तर कोरक में घुस जाते हैं तथा बाह्य त्वचा से घिर जाते हैं।

Gelatinous matrix - श्लेषी आधात्री

सूत्रकृमियों की कुछ मादाओं दृवारा स्रावित श्लेष्मक पदार्थ, जिसमें वे अंडे देती हैं।

Gene - जीन

आनुवंशिक आर.एन.ए. या डी.एन.ए. का एक खंड जो जीव के किसी लक्षण को निर्धारित करता है।

Gene flow - जीन प्रवाह

एक समूह के भीतर बहिःप्रसंकरण (outcrossing) तथा अनुवर्ती प्रसंकरण (crossing) के फलस्वरूप होने वाला जीनों का फैलाव।

Gene for gene hypothesis - जीन प्रतिजीन परिकल्पना

परपोषी में प्रतिरोधी जीन (आर-जीन) और परजीवी में उग्रजीन (वी. जीन) के बीच तालमेल बैठाने की संकल्पना।

Gene frequency - जीन आवृत्ति

एक प्रजनन समष्टि में एक विशिष्ट प्रकार के युग्मविकल्पी तथा उस विस्थल पर स्थित कुल के युग्मविकल्पियों के बीच का अनुपात।

Gene pool - जीन पूल

एक निश्चित समय पर निश्चित समष्टि में कुल जीन।

Genetic engineering - आनुवंशिक इंजीनियरिंग

जीनोम में विद्यमान डी.एन.ए. के पुनर्योजन हेतु प्रयुक्त तकनीक।

Genetic code - आनुवंशिक कूट

डी.एन.ए. अथवा आर.एन.ए. के त्रिकों (ट्रिप्लेटों) की प्रोटीन के ऐमीनो अम्लों से तदनुरूपता।

Genetic map - आनुवंशिक चित्रण

गुणसूत्र स्थित जीनों के रैखिक विन्यास का आलेखी चित्रण।

Genetic marker - आनुवंशिक सूचक

एक जीन जिसके संलक्षणी प्रभाव के सरलता से अभिव्यक्ति होने के कारण किसी व्यष्टि कोशिका को पहचाना जा सके अथवा जो एक अन्वेषक (प्रोब) के समान कोशिका गुणसूत्र अथवा विस्थल के रूप में प्रयुक्त हो सके।

Genital papillae - जनन पिप्पल

नर की पुच्छ पर स्थित संवेदी अंग जो मैथुन के काम में लाए जाते हैं।

Genital papillary nerve - जनन पिप्पलीय तंत्रिका

गुदा क्षेत्र की वह तंत्रिका जो किसी पिप्पल को न्यासित करती है।

Genome - संजीन

गुणसूत्रों का अगुणित समुच्चय जो किसी जीवधारी के समग्र जीनों निरूपित करता है।

Genotype - जीनप्ररूप

किसी जीव का अनुवंशिक संघटन।

Genotypic variance - जीनप्ररूपी विचलन

लक्षणप्ररूपी प्रसरण का वह भाग जो व्यष्टियों के जीनप्ररूप के कारण होता है।

Genus - वंश

समान लक्षणों वाले जीवधारियों का विशिष्ट समूह या वर्गक जिसमें एक या अनेक जातियाँ होती हैं।

Geographic isolate - भौगोलिक पृथकांश

भोगोलिक अवरोधों के कारण अलग हुए जीनों की समष्टि।

Germinal zone - जनन-क्षेत्र

अंडाशय का वह स्थान जहाँ कोशिकाओं का तीव्र विभाजन होता है।

Germovitellarium - पीतांडाशय

अंडाणु और पीतक कोशिकाओं दोनों ही को उत्पन्न करने वाला जनद, जौसे-रोटिफरों और टर्बिलेरियाओं में।

Gerontology - जराविज्ञान

प्राणियों पर आयु के प्रभाव का अध्ययन।

Gaint cell - सहाकोशिका

परपोषी में सूत्रकृमि संक्रमण के परिणामस्वरूप बनी बड़ी बहुकेंद्रकी कोशिका।

Giant intestinal worm - आंत्र महाकृमि

एस्केरिस वंश के कशेरुकी परजीवी का सामान्य नाम।

Giant kidney worm - वृक्क महाकृमि

श्वान वृक्क के सूत्रकृमि परजीवी डायोक्टोफाइमा रिनेल का सामान्य नाम।

Glia - तंत्रिबंध

तंत्रिका तंत्र को आच्छादित करने वाली झिल्ली।

Globin - ग्लोबिन

हीमोग्लोबिन के अपघटन से बनने वाला प्रोटीन।

Glottoid apparatus - ग्लोटॉइड उपकरण

1. मुखगुहिका की एक दृढ़ीकृत संरचना जो रेब्डिटिडों, में मुखांतभित्ति और डिप्लो- गेस्टेरॉइडों में पश्चमुखभित्ति से बनती है।
2. ईसोफेसटोम के आधार पर स्थित दाँतेदार प्रक्षेप।


Glycocalyx - ग्लाइकोकैलिक्स

म्यूकोपॉलिसैकेराइड और म्यूकोप्रोटीनों से बना पदार्थ जो बाहर से आंत्र की अवकाशिका में निकले हुए सूक्षांकुरों से संबद्ध है। इसे तंतुल आवरण भी कहते हैं।

Glyoxalate pathway - ग्लाइऑक्जलेट पथ

वसा अम्लों का कार्बोहाइड्रेट में परिवर्तन।

Gnathi - हनु

एडिनोफोरिया वर्ग के मुक्तजीवी समुद्री सूत्रकृमियों के मुख में पाए जाने वाली दो या तीन गतिशील सम्मुखी काइलोस्टोमी संरचना। इन्हें जबड़े या चिबुक भी कहते हैं।

Gnotobiotic culture - नीरोगाणु जैविक संवर्धन

किसी ज्ञात जाति की उपस्थिति में सूत्रकृमि का संवर्धन।

Golden nematode - स्वर्णिम सूत्रकृमि

आलुपूटी सूत्रकृमि ग्लोबोडेरारॉस्टोकीयन्सिस और ग्लोबोडेरापैलिडा के लिए सामान्य नाम।

Gonoduct - जनदवाहिनी

जनद से बाहर की ओर जाने वाली जनन वाहिनी।

Gonopore - जनदरंध्र

जनदों का बाहरी छिद्र जिसे मादा में भग द्वार और नर में अवस्कर द्वार कहते हैं।

Gordian worm - गॉर्डियन कृमि

निमेटोमॉर्फा संघ के सूत्रकृमियों का सामान्य नाम।

Gracilacus - ग्रैसिलेकस

पैराटाइलेंकिडी कुल का एक वंश। मादा कृमिरूपी या भग पूर्व क्षेत्र में फूली हुई; शूकिका 41 से 119 um लंबी; अंडाशय आगे की ओर निर्दिष्ट होता है।

Granek’s ratio - ग्रैनेक अनुपात

गुदा से भग गवाक्ष के किनारे तक की दूरी और गवाक्ष के व्यास का अनुपात।

Gravid - अंडपूर्ण

ऐसी मादा जिसमें अंडे होते हैं।

Green house - पौध घर, ग्रीनहाऊस

ऐसा कक्ष, जिसमें तरूण अथवा बेमौसमी पौधे नियंत्रणीय स्थितियों में उगाए जाते हैं।

Ground itch - स्थल खुजली

अकुंश कृमि के कारण खुजली और त्वचा के रक्तस्रावी क्षेत्रों की सूजन।

Growth zone - वृद्धि क्षेत्र

जनन-क्षेत्र के पश्च में स्थित अंडाशय/वृषण का भाग।

Gubernaculum - प्रनिदेशक

नर में खाँचेदार क्यूटिकलीकृत प्लेट जैसी संरचना जो कंटिकाओं को जनन रंध्र की ओर निर्देशित करता है।

Guiding ring - निर्देशक वलय

ऐसी क्यूटिकंलीकृत आस्तीन जैसी संरचना जो डोरिलैमों में शूकिका को घेरे रहती है तथा उसे निर्देशित करती है।

Guiding sheath - निर्देशी आच्छद

दंतशूकिका के चारों ओर का वह क्यूटिकलीय आवरण जो निर्देशक वलय के पिछले सिरे से जुड़ा होता है।

Guinea worm - गिनिकृमि, नहरूवा

ड्रैकुनकुलस मेडिनेनसिस का सामान्य नाम जो एक प्राणिपरजीवी सूत्रकृमि है।

Gum - गोंद

घाव या संक्रमण होने पर कोशिकाओं द्वारा निर्मित जटिल बहुशर्करा पदार्थ।

Gummosis - गमोसिस

गोंद के सुस्पष्ट स्राव द्वारा अभिलक्षित पादपों की विकृत अवस्था।

Gustatory organ - रससंवेदी अंग

जिफीनीमा जातियों के दंतधर की प्रत्येक पर्शुकाभिका में स्थित संवेदी अंग।

Gymnocoel - अनावृतगुहा

विशेष कोशिकाओं के आस्तर से रहित देह गुहा।

H or h - एत, या एच.

डीमान सूत्र में पुच्छ के अंतिम सिरे पर देह अंतर्वस्तु और क्यूटिकल के बीच काचाभ/क्षेत्र की लंबाई।

H-band - एच. पट्ट

स्थूल तंतुओं का केंद्रीय पट्ट जिसके दोनों ओर ए-पट्ट होता है; जैसा कि पेशी कोशिका के संकुचनशील भाग के अनुदैर्ध्य काट के परासंरचनात्मक विवरण में देखा जाता है।

H-zone - एतय मंडल, एच. जोन

(दे. H-band)

Habitat - आवास

किसी जीव का प्राकृतिक निवास-स्थल जिसमें उसका समग्र पर्यावरण सम्मिलित है।

Haem - हीम

हीमोग्लोबिन अणु का प्रोटीन रहित भाग।

Haemoglobin - हीमोग्लोबिन

ऐस्कैरिस जैसे सूत्रकृमियों की पेशियों में पाया जाने वाला एक प्रकार का श्वसन वर्णक। ग्लोबिन नामक जटिल प्रोटीन के साथ हीम नामक एक लोहयुक्त पदार्थ रहता है।

Hair worm - केशकृमि

ट्राइकोस्ट्रँगिलिडी तथा नेमेटोमॉर्फा के सूत्रकृमियों का सामान्य नाम। ये उच्च कोटि कशेरुकियों के परजीवी हैं।

Halogenated hydrocarbon - हैलोजनीकृत हाइड्रोकार्बन

विवृत या संवृत कार्बन श्रुंखलाओं से बने कार्बनिक रसायन जिनमें हाइड्रोजन अणु हैलोजनों द्वारा प्रतिरथापित होते हैं। उदा बी.एच.सी., डी.बी.सी.पी., ई.डी.बी. आदि।

Haploid - अगुणित

ऐसा जीव जिसमें एकल गुणसूत्रों का समुच्चय होता है। जिसे सामान्यतया एक्स अथवा एन द्वारा व्यक्त किया जाता है।

Hatching - अंडजोत्पत्ति, विनिर्गमन, स्फुटन

(दे. Eclosion)

Hatching factor - अंडजोत्पत्तिक कारण

कुछ परपोषइयों की जड़ों से निकलने वाले वे रसायन जो अंडों से डिंभक उत्पत्ति प्रेरित करते है।

Haustrulum - गुहपंपिका

कुछ सूत्रकृमियों के मेटाकार्पस में त्रिअरीय कपाटीय उपकरण की गोलाभ गुहिका जो पंप का कार्य करती है।

Head - शीर्ष

मुख अथवा शूकिका से आगे वाला भाग।

Heartworm of dog - श्वान-ह्दकृमि

कुत्ते के सूत्रकृमि का सामान्य नाम।

Hectare - हेक्टेयर

1,00,000 वर्गमीटर के बराबर भूमि क्षेत्र का एक मात्रक।

Helicotylenchus - हेलीकोटाइलेन्कस

हॉलोलायमिडी कुल का एक वंश। शीर्ष अवनत या उन्नत, सामान्यतः शरीर से अविच्छिन्न; पृष्ठीय ग्रसिका ग्रंथि छिद्र शूकिका आधार के पीछे अपनी 1/4 या 1/2 से अधिक लंबाई पर स्थित; आंत्र के अग्रिम छोर पर लिपटी हुई ग्रसिका ग्रंथि जिसका सबसे लंबा फैलाव अधरीय, अंडाशय उभय अंडाशयी, पश्चक छिद्र जैसा तथा गुदा के पास होता है।

Helmet - हेल्मेट

वलय-रहित तथा मोटे क्यूटिकल वाला आपरिवर्तित शीर्ष। उदा. डेस्मोडेरिला।

Hemibiotroph - अर्धजैवपोषी

ऐसे जीव जो अन्य जीवों के सजीव ऊतकों से अपना भोजन प्राप्त करते हैं तथा ऊतकों के निर्जीव होने के बाद भी उनका जीवन क्रम चलता रहता है।

Hemicaloosia - हेमीकलूसिया

कलूसिडी कुल का एक वंश। मादाओं और किशोरों में देह आच्छद और पार्श्व क्षेत्र उपस्थित लेकिन देह से एकदम चिपके हुए; शूकिका घूंडियां गोल और पुच्छ लंबी तथा तंतुरूपी होती है।

Hemicephalid - अधशिरस्यक

शिरस्यक से पीछे स्थित लेन्स जैसे अपवर्तनीय संवेदी अंग।

Hemicriconemoides - हेमीक्रिकोनिमॉयडीज

क्रीकोनिमेटिडी कुल का एक वंश। मादा लंबी बेलनाकार, दोहरी क्यूटिकल वाली जिसकी बाहरी क्यूटिकल आच्छद के समान; सिर, भग, कभी-कभी पूंछ के सिरे के साथ संलग्न; शूकिका घुंडियां लंगर के आकार की; पुच्छ शंकुभ अथवा अधोबेलनाकार होती है।

Hemicycliophora - हेमीसाइक्लियोफोरा

हेमीसाइक्लोफोरिडी कुल का एक वंश। सिर स्थूलतः गोल, देह के साथ अविच्छिन्न; भग के पीछे वाला शरीर शुंडाकार, पुच्छ लंबी, शंकुभ, तंतुरूपी अथवा बेलनाकार; कंटिकाए अर्घचक्रीय (हंसिया जैसी); प्रपुटी का गुदापूर्व और गुदा पश्च फैलाव लगभग एक समान होता है।

Hemizonian - हेमीडोनियन

हेमिजोनिड के पीछे स्थित उसी के जैसी छोटी संवेदी संरचना।

Hemizonid - हेमिजोनिड

उत्सर्जन रंध्र के समीप अधर की ओर स्थित अपवर्तनशील लैंसजैसी संवेदी संरचना।

Hermaphoriditism - उभयलिंगता

वह स्थिति जिसमें एक ही व्यष्टि में नर और मादा युग्मक उत्पन होते हैं। उदा. रैब्डाइटिस।

Heterocytous - विषमकोशिकीय

आंत्र उपकला में विशेषीकृत कोशिकाओं की उपस्थिति से संबंधित।

Heterodera - हेटेरोडेरा

हेटेरोडेरिडी कुल का एक वंश। परिपक्व मादा छोटी गर्दन तथा अंतस्थ शंकु वाली, प्रायः नींबू के आकार की जो बाद में कठोर भित्ति वाली पुटी में रूपांतरित हो जाती है, पुटी का रंग भूरे से लेकर काला होता है। भग अंतस्थ, स्पष्ट लैगिक द्विरूपता, द्वितीय अवस्था वाले किशोर पतले; पश्चक बिंदुरूपी; नर लंबा कृमिरूपी; नर का सिर एक संकीर्णन द्वारा सामान्यतया अलग दिखाई देता है; कंटिकाएं मजबूत; पुच्छ छोटी तथा गोल; प्रपुटी अनुपस्थित होती है।

Heteroderid - हेटेरोडेरिड

हेटेरोडेरिडी कुल के सूत्रकृमि जिनमें लैंगिक द्विरूपता होती है.।

Heterokaryon - विषम केंद्र

दो या अधिक कोशिकाओं के संचलन से उत्पन्न दो प्रकार के केंद्रकों से युक्त कोशिका।

Heterotrophic - विषमपोषी

ऐसे जीव जो अपने भोजन के लिए स्वतः कार्बनिक पदार्थों के संश्लेषण करने में असमर्थ होते हैं।

Heterozenous - हेटेरोजिनस

ऐसा जीवन चक्र जिसमें एक मध्यस्थ या पारवाही परपो, अनिवार्य रूप से होता है।

Hierarchy - पदानुक्रम

विभिन्न टैक्सा (वर्गक) स्तरों को स्पष्टतः सूचित करने वाली वर्गीकरण की श्रेणी पद्धति।

Higher taxon - उच्चतर वर्गक

किसी एक उच्चतर श्रेणी में रखा गया वर्गक।

Hind gut - पश्चांत्र (दे. Proctodeum)

Hirschmanniella - हिर्शमैनियेला

प्रैटिलेंकिडी कुल का एक वंश। शरीर लंबा तथा छरहरा; शूकिका स्थूल; ग्रसिका ग्रंथियां अधर आच्छद वाली; अंडाशय उभयअंडाशयी; पुच्छ लंबी तथा शंकु पर तीक्ष्ण (mucronate) संरचना होती है।

Histone - हिस्टोन

क्षारकीय प्रोटीनों का एक वर्ग जो सुंकेंद्रकी कोशिका के गुणसूत्रों में डी.एन.ए. से संबद्ध रहता है।

Histopathology - ऊतक रोगविज्ञान

परपोषी में रोगजनक/परजीवी द्वारा होने वाले कोशिकीय परिवर्तनों का अध्ययन।

Histotylenchus - हिस्टोटाइलेन्कस

बेलोनोलायमिडी कुल का एक वंश। अविच्छिन्न सिर शरीर से लगा हुआ; पार्श्व क्षेत्र प्रायः गर्तिकायुक्त 4 कटानों वाला; शूकिका मजबूत अग्र शंकु भाग असममितीय जिसकी अवकाशिका आधार के पास कोणीय होती है। ग्रसिका ग्रंथियां आंत्र पर पृष्ठीय रूप से फैली हुई; आंत्र मलाशय पर फैली हुई; भगपल्लव भग गुहिका में स्थित; पुच्छ पर पश्चक होते हैं।

Holodic medium - होलोडिक माध्यम

वह संवर्धन-माध्यम जिसमें सभी समायनिक घटकों की जानकारी हो।

Hologonic - पूर्णजनदी

ऐसी मादा जिसमें जनन कोशिकाएँ पूरे जनद में बनती हैं। उदा.-ट्रिक्यूरॉइडिया तथा डाइऑक्टोफाइमेटॉइडिया।

Holomyarian - होलोमाएरियन

कायिक पेशीन्यास की एक किस्म जिसमें अधश्चर्म के नीचे कायिक पेशियों का एक अविच्छिन्न स्तर होता है।

Holotype - मूल प्ररूप, नामप्ररूप

वर्णनकर्त्ता द्वारा निर्धारित वह अनन्य मादा प्रतिदर्श जो प्ररूप श्रुंखला का प्रतिनिधित्व करता है।

Homeostasis - समस्थापन

आंतरिक पर्यावरण की स्थिरता बनाए रखना।

Homocytous - समकोशिकीय

आंत्र उपकला में विशेषीकृत कोशिकाओं की अनुपस्थिति से संबंधित।

Homogenous matrix - समांगी आधात्री

मेसोक्यूटिकल का एक भाग।

Homogenous layer - समांगी स्तर

(दे. Homogenous matrix)

Homologous - समजात

उद्भव में तो समान परंतु प्रकार्य में भिन्न।

Homologous chromosome - समजात गुणसूत्र

ऐसे गुणसूत्र जिनमें समान आनुवंशिक स्थानिक संघटक होते हैं और जो अर्धसूत्री विभाजन में युग्म बनाते हैं।

Homology - समजातता

एक ही पूर्वज से वंशागत जीवों की अंगों की संरचना में आधारंभूत समरूपता।

Homonym - समनाम

विभिन्न वर्गकों के लिए विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तावित एक ही नाम।

Homozygote - समयुग्मज

एक व्यष्टि जिसके समजात गुणसूत्रों के संगत विस्थलों पर समरूप युग्मविकल्पी होते हैं।

Hookworm - अंकुश कृमि

ऐन्किलोस्टोमा डुओडिनेलिस नामक प्राणि परजीवी सूत्रकृमि का सामान्य नाम जिसकी मुख-गुहा में अंकुशनुमा दंत होते हैं।

Hoplolaimid - हॉप्लोलैमिड

हॉप्लोलैमॉइडिया अधिकुल के सूत्रकृमि।

Hoplolaimus - हॉप्लोलायमस

हॉप्लोलायमिडी कुल का एक वंश। सिर शरीर से अलग दिखाई देता है; शूकिका स्थूल तथा लंगर अथवा द्यूलिप-आकार की घुंडियों वाली; ग्रसिका ग्रंथियां पृष्ठतः तथा पार्श्वतः आंत्र पर फैली हुई; अंडाशय उभट अंडाशयी; भगपल्लव उपस्थित; पश्चक बड़े-एक भगपूर्व और दूसरा गुदापूर्व; पार्श्व क्षेत्र 4 कटानों वाले, बाहरी पट्ट प्रायः गर्तिकायुक्त; उत्सर्जन छिद्र प्रायः हेमिजोनिड और ग्रसिका-आंत्र संधि के पीछे स्थित होता है।

Horizontal resistance - समस्तरीय प्रतिरोध

रोग जनकों की सभी जातियों के प्रति समान प्रतिरोध।

Hormone - हॉर्मोन

कार्बनिक पदार्थ जो पौधों में अत्यंत कम मात्रा में विद्यमान होने पर भी उपापचय, वर्धन आदि पर बहुत प्रभाव डालते हैं। ये मुख्यतः पौधों के वर्धनशील अंगों में उत्पन्न होकर दूसरे भागों में वितरण द्वारा पहुँच जाते हैं।

Horse-strongyle - अश्व स्ट्रॉजिल

घोड़े के स्ट्राँजिलस वंश के परजीवी सूत्रकृमियों के लिए एक सामान्य नाम।

Host - परपोषी

ऐसा जीव जो अन्य जीव को खाद्य एवं आश्रय प्रदान करता है लेकिन स्वयं उस जीव से कोई भी लाभ प्राप्त नहीं करता। उदा. टमाटर का पौधा जड़गांठ सूत्रकृमि का परपोषी है।

Host evasion - परपोषी परिहार

आभासी प्रतिरोध का एक प्रकार जिसमें कृषि किस्में अपनी वृद्धि की ग्रहणशील अवस्था को आगे-पीछे करके पीड़क से होने वाली हानि से बच निकलती हैं, जैसा कि अगेती बोयी जाने वाली और जल्दी पकने वाली किस्मों में होता है।

Host plant resistance - परपोषी-पादप प्रतिरोध

वंशागत गुणों की सापेक्ष मात्रा जिसके कारण जीव (पादप). परजीवी द्वारा की गई क्षति से कम प्रभावित होता है।

Host races - परपोषी प्रजातियाँ

सूत्रकृमि की वे जातियाँ जो पादपों की अभिहित जातियों पर अपनी वंशागत जनन-क्षमता या अक्षमता द्वारा विमेदित होती है।

Host range - परपोषी परास

पोषी पादपों का वह संपूर्ण समूह जिस पर किसी परजीवी का संक्रमण होता है।

Hot-water treatment - तत्प जल उपचार

सूत्रकृमि घातक तापमान पर एक जल ऊष्मक में रोपण सामग्री को इस प्रकार उपचार करने की विधि जिससे कि पादप की जीवन क्षमता पर दुष्प्रभाव न पड़े।

Hunger root - क्षुधा मूल

पार्श्व मूलिकाओं के अत्यधिक बढ़ जाने के कारण जड़ का झाड़ जैसा दिखाई देना।

Hybrid - संकर

आनुवंशिक असमान जीव प्ररूपों के संकरण से प्राप्त उत्पाद।

Hybrid vigour - संकर ओज

संकर का अपने जनकों से श्रेष्ठ होना।

Hybridization - संकरण

दो असमान जनकों के संकर की क्रियाविधि।

Hyrolysis - जल अपघटन

अपघटन की एक प्रक्रिया जिसमें किसी यौगिक का भंजन होता है तथा वह जल के एक अणु के साथ मिलकर किसी अन्य यौगिक में रूपांतरित हो जाता है।

Hyperplasia - अतिवर्धन

ऊतक कोशिकाओं की संख्या में असामान्य वृद्धि।

Hypersensitivity - अतिसंवेदशीलता

रोग जनकों के प्रति पादप ऊतकों की चरम संवेदनशीलता।

Hypertonic - अतिपरासारी

देह द्रव्य की सांद्रता का परिवेशी माध्यम से अधिक होना।

Hypha - तंतु

धागे जैसे रज्जुक या तंतु जो कवक जाल की एक संरचनात्मक इकाई बनाते हैं।

Hypodermal chord - अधस्त्वक् रज्जु

अधस्त्वचा की लंबाई में कूट गुहा की ओर उभार जिससे पेशीन्यास चार खंडों में बँट जाता है।

Hypodermal gland - अधत्वचा-ग्रंथि

अधत्वचा या अधस्त्वक् रज्जु से संबदध ग्रंथि।

Hypondermal (somatic) musculature - अधस्त्वक (कायिक) पेशीन्यास

अधत्वचा के नीचे अनुदैर्ध्य पेशियों की वह परत जो शरीर के संचालन में सहायक होती है।

Hypondermal body pore - अधस्त्वक् देह रंध्र

सूक्ष्म अवनमनों की एक श्रेणी जो थोड़ी-सी उपमाध्य- या पार्श्वीय होती है और आभासी रूप से पार्श्वीय रज्जुओं के साथ छोटी नालों द्वारा जुड़ी रहती है।

Hypodermis - अधश्चर्म

उपत्वचा (क्यूटिकल) के नीचे एक पतली संकोशिकीय परत।

Hypoplasia - अल्प वृद्धि

कोशिका विभाजन की कमी के कारण ऊतकों की वृद्धि में कमी।

Hyposoperine - हिपोसोपैरीन

मेलॉयडोगाइनिडी कुल का एक वंश। परिपक्व मादा लंबी, अण्डाकार अथवा नींबू के आकार की, स्पष्ट अंतस्थ उभार वाली; मूलाधार (perineal) पैटर्न और मलाशय ग्रंथियां अण्डे उपस्थित; जिलेटिनी मैट्रिक्स में दिए जाते हैं।

Hypotonic - अल्पपरासारी

देह द्रव्य की सांद्रता का परिवेशी माध्यम से कम होना।

I-band - आई बैंड, आई पट्ट

पेशीकोशिका की अनुदैर्ध्य काट की परासंरचना में एक क्षेत्र जिसमें संकुचनशील भाग के केवल पतले तंतुक होते हैं।

I-zone - आई. जोन

(दे. I.band)

I.A.A. (indole-3 acetic acid) - आई.ए.ए. (इंडोल-3 ऐसीटिक अम्ल)

1. इंडोल-3 ऐसीटिक अम्ल जो एक वृद्धि नियंत्रक हार्मोन है।
2. सामान्य पादप वृद्धि नियामक हार्मोन। यह मेलायडोगाइनी जातियों के अंडों के डिभंकों तथा वयस्क मादाओं में भी पाया गया है।


I.A.E.E. (indole acetoethyl ester) - आइ.ए.इ.इ. (इंडोल ऐसीटो एथिल एस्टर)

पादप वृद्धि नियामक हार्मोन। यह डिटिलेंकस डिप्सेकी के निष्कर्षों में भी पाया जाता है।

I.A.N. (indole aceto nitryl) - आइ.ए.एन. (इंडोल ऐसीटो नाइट्रिल)

पादप वृद्धि नियामक हार्मोन। यह मेलायडोगाइनी जातियों में भी पाया गया है।

I.B.A. (indole butyric acid) - आइ.बी.ए. (इंडोल ब्यूटिरिक अम्ल)

पादप वृद्धि नियामक हार्मोन। यह मेलायडोगाइनी जातियों की विभिन्न अवस्थाओं में पाया गया है।

Immature - अपरिपक्व

जिसका लैंगिक विकास पूरा न हुआ हो।

Immune electrophoresis - प्रतिरक्षा विद्युत् कण संचलन

विद्युत् कण संचलन और जैल विसरण की संयुक्त तकनीक जिसके द्वारा किसी सीरम के प्रतिजन-घटकों का वियोजन और विभिन्न प्रोटीनों का पृथक्करण किया जाता है।

Impulse - आवेग

तंत्रिका कोशिकाओं में संचारित वैद्युत् रासायनिक आवेग जो पेशियों, ग्रंथियों एवं अन्य तंत्रिका कोशिकाओं को उत्तेजित करता है।

In vitro - पात्रे

जीव के बाहर कृत्रिम रूप से नियंत्रित स्थितियों में किए गए अध्ययन से संबंधित।

In vivo - जीवे

जीव के अंतर्गत किए गए अध्ययन से संबंधित।

Inbred line - अंतःप्रजात क्रम

परपरागित पादपों में अंतःप्रजनन एवं चयन द्वारा उत्पादित एक समयुग्मजी क्रम।

Inbreeding - अंतःप्रजनन

आनुवंशिकतया संबंधित व्यष्टियों का संगमन।

Incisure - कटान

पार्श्व क्षेत्र में पाए जाने वाले अनुदैर्ध्य क्यूटिकलीय खाँच।

Incompatibility - असंगतता, अनिषेच्यता

1. दो भिन्न कीटनाशकों की, उपयोग के प्रयोजन से, मिश्रण बनाने की असमर्थता।
2. दो जीवों के युग्मकों की युग्मन और लैंगिक जनन में असमर्थता।

Indigenous - देशज, देशी

विशेष क्षेत्रीय; किसी प्रदेश में प्राकृतिक रूप से मिलने वाले पादप या प्राणी।

Individual variation - व्यष्टिगत विभिन्ता

किसी समष्टि के व्यष्टियों में पाई जाने वाली विभिन्नता।

Induced biological control - प्रेरित जैविक नियंतरण

जैविक नियंत्रण का एक प्रकार जिसमें धारक कृत्रिम रूप से आरोपित किया जाता है।

Infection - संक्रमण

पोषी में किसी परजीवी की स्थापना।

Infective larva - संक्रामक डिभंक (लार्वा)

परजीवी के जीवन चक्र की वह अवस्था जब वह परपोषी के ऊतक के अंदर जाकर उसे संक्रामित करने में सक्षम होता है।

Inglis system - इंग्लिस पद्धति

जटिल या सतही तौर पर समान मुखगुहिकाओं के समजात भागों की तुलना संबंधी पद्धति।

Injury - क्षति

जैव अथवा अजैव कारकों द्वारा पादप-ऊतकों को हानि।

Inoculation - संरोपण

पोषी पर रोगजनक/परजीवी को संरोपित करने की प्रक्रिया।

Inoculation access threshold - संरोपण अभिगम सा

स्वस्थ पादप में विषाणु संरोपण करने के लिए विषाणुधर सूत्रकृमि द्वारा लिया गया समय।

Inoculum - संरोप

संक्रामित करने के लिए प्रयुक्त कोई जीवांश।

Inoculum level - संरोप स्तर

संरोपण में प्रयुक्त व्यष्टियों की संख्या।

Integrated nematode management - एकीकृत सूत्रकृमि प्रबंधन

ऐसी पद्धति जिसमें सूत्रकृमि नियंत्रण की अनेक संगत तकनीकों का उपयोग किया जाता है।

Integrated pest management - समाकलित पीड़क प्रबंधन

पर्यावरण और पीड़कों की समष्टि गतिकी (population dynamics) का ध्यान रखते हुए प्रयुक्त किया जाने वाला पीड़क प्रबंधन जिसमें सभी उपयुक्त तकनीकों और विधियों को यथासंभव सुसंगत ढंग से उपयोग करके पीड़कों की संख्या को आर्थिक स्तर के नीचे रखते हैं।

Inter-sex - मध्यलिंगी

व्यष्टि जिसें नर और मादा के मिले-जुले संलक्षण मिलते हों और जो नर या मादा में से किसी एक का कार् करता हो या दोनों में से किसी का कार्य न करता हो।

Intermediate host - मध्यस्थ परपोषी

ऐसा परपोषी जिसमें परजीवी जीवन चक्र की अलिंगी अवस्थाएँ विद्यमान रहती हैं।

Internal body cuticle - आंतरिक काय क्यूटिकल

सूत्रकृमि के मुख पथ, गुदपथ और प्राकृतिक कायिक रंध्रों के क्यूटिकलीय आस्तर।

Internal exocuticle - आंतरिक एक्सोक्यूटिकल

बाहय क्यूटिकली अरीय रेखाओं वाली भीतरी परत।

International code of zoological nomenclature - अंतरराष्ट्रीय प्राणिविज्ञानीय नामकरण संहिता

प्राणिविज्ञान संबंधी नाम पद्धति नियमों का समुच्चय।

Interno receptor - आंतरग्राही

आहार नली और जनन तंत्र के क्यूटिकलीय आस्तरित क्षेत्र से संबद्ध संवेदी अंग।

Internuncial neuron - संदेश तंत्रिएक

अभिवाही और अपवाही तंत्रिएकों के बीच स्थित तंत्रिएक।

Interspecific interaction - अंतजातीय पारस्परिकक्रिया

दो या दो से अधिक जातियों के बीच परस्पर क्रिया।

Intestinal caecum - आंत्र अंधनालं

आंत्र के अग्र भाग से निर्मित नलिकाकार कोष।

Intestine - आंत्र

बाह्य त्वचा से उत्पन्न आहार नाल का वह भाग जो ग्रसनी और मलाशय के बीच पाया जाता है।

Intestino-rectal valve - आंत्रमलाशय कपाट

आंत्र और मलाशय के बीच स्थित कपाट की तरह का बाल्व जो एक कोशिका अवरोधनी पेशी से जुड़ा होता है।

Iontolerance - असह्यता

ऐसी अवस्था जिसमें पादपों को चरम क्षति पहुँचती है।

Intraspecific category - आंतरजातीय कोटि

एक ही जातीय स्तर में पाई जाने वाली विभिन्न वर्गिकीय उपजातियाँ।

Intraspecific interaction - आंतरजातीय, स्पर्धा

एक ही जाति से पारस्परिक स्पर्धा।

Intraspecific competition - अंतःक्रमण

पोषी के ऊतकों के अंदर रोग जनक का विस्तारण।

Invasion - इरांटाइलैन्कस

टाइलैन्किडी कुल का एक वंश। शूकिका में गोल से लेकर मुदगराकार अधारी घुंडियां होती हैं। पृष्ठ-ग्रासिकीय ग्रंथि वाहिनी का रंध्र शूकिका आधार के पीछे उसकी आधी अथवा पूरी लंबाई तक स्थित होता है।

Isocytous - समकोशिकीय

आंत्र-उपकला में सभी कोशिकाओं की समान ऊँचाई से संबंधित।

Isogenic - समजीनी

अभिन्न जीन समुच्चय वाला।

Isoglottoid - समग्लॉटाइड

डिप्लोगैस्टरी मुख गुहा का ग्लॉटाइड उपकरण जिसमें पश्चमुखभित्ति के तीनों घटक एक ही स्तर पर रहते हैं।

Isomorphic - समरूपी

डिप्लोगैस्टरी मुख गुहा का ग्लॉटाइड उपकरण जिसमें पश्चमुखभित्ति के तीनों घटक समानाकार और समान रूप में होते हैं।

Isotonic - समपरासरणी

ऐसे विलयन जिनका परासरण दाब समान हो।

Isozyme - सम-एन्जाइम

किसी एन्जाइम के अनेक रूप जो इनके ऐमीनो अम्ल संघटन और विद्युत्करण संचरणी गतिशीलता में थोड़े से भिन्न होते हैं।

Isthmus - तनुयोजी

ग्रसनी के मेटाकार्पस और आधारी बल्ब के बीच में एक संकीर्ण अकेंद्रकीय नलिकाकार संरचना।

Jaw - जबड़ा, हनु

(दे. Gnathi)

Junior homonym - कनिष्ठ समनाम

भिन्न वर्गकों के लिए दिया गया एक ही नाम जिसमें नवीनतम नाम कनिष्ठ समनाम कहलाता है।

Junior synonym - कनिष्ठ सहनाम

एक ही वर्गक के लिए दो या अधिक उपलब्ध समानार्थक शब्दों की वर्तमान संकल्पना।

Juvenile - किशोर

(दे. Larva)

Karyokinesis - केंद्रकभाजन

कोशिका विभाजन के दौरान केंद्रक का विभाजन।

Keratin - केरेटिन

क्यूटिकल की रेशकीय परत में पाया जाने वाला ऐमीनो अम्ल संमिश्र।

Key - कुंजी

द्विभाजी युग्मकों के निदानात्मक लक्षणों का वह समुच्चय जिससे वर्गकों (टैक्सॉनों) की शीघ्र पहचान करने में सहायता मिलती है।

Key character - कुंजीय लक्षणं

वर्गिकी में वर्गक का वह विशिष्ट लक्षण जो उसकी पहचान का सूचक है।

Key pest - मुख्य पीड़क

सदैव क्रांतिक रूप में दीर्घ स्थायी रहने वाला जीव जो फसल को भारी नुकसान पहुंचाता रहता है।

Kreb’s cycle - क्रेब चक्र

वायुजीवी ट्राइकार्बोलिक अम्ल चक्र जो कार्बोहाइड्रेट, वसा और कुछ मध्यवर्ती प्रोटीन क ऑक्सीकरण करता है। यह एक श्वसन पथ होता है।

L’ - एल’

1. डी मान सूत्र में शरीर की पूरी लंबाई को मिलीमीटर में दिखाना।
2. गेरार्ट द्वारा 1968 में प्रस्तावित जो सूत्रकृमि के अग्र सिरे से लेकर गुदा तक की दूरी को दर्शाता है।


Labial - ओष्ठीय

ओष्ठ से संबंधित।

Labial disc - ओष्ठीय डिस्क

मुख छिद्र के चारों ओर एक चक्रिका के आकार की संरचना जो ओष्ठ संलयन से बनती है।

Labial papilla - ओष्ठीय पिप्पल

ओष्ठों पर पाई जाने वाली स्पर्श ग्रंथियों के वृत्तक।

Labium - ओष्ठ

एक ओष्ठ। (दे. Lip)

Lactic acid - लैक्टिक अम्ल

ग्लूकोस के भंजन द्वारा उत्पन्न एक कार्बनिक अम्ल।

Lamina - पटल

कंटिका का फलकनुमा दूरस्थ भाग।

Lance nematode - बल्लमनुमा सूत्रकृमि

होप्लोलैमस वंश की जातियों का सामान्य नाम।

Lancet - तीक्ष्ण दंत

स्ट्रान्जिलों के मुख के आधार में पाया जाने वाला एक दांत।

Large toothed strongyle - दीर्घदंती स्ट्रान्जिल

अश्व परजीवी स्ट्राँजिलस इक्वीनस का सामान्य नाम।

Larva - डिभंक, लार्वा

अंडे और वयस्क के बीच की अपरिपक्व अवस्थाएँ।

Lateral field - पार्श्व क्षेत्र

अनुदैर्ध्य क्यूटिकलीय निशानों का एक जोड़ा जो सूत्रकृमि के शरीर के दोनों पार्श्वों पर स्थित होता है।

Lateral ganglion - पार्श्व गुच्छिका

पार्श्व भाग में तंत्रिका वलय के पश्च में स्थित 21-42 तंत्रिका कोशिकाओं की जटिल संहति।

Lateral guiding piece - पार्श्व निदेशक खंड

कंटिका को निदेशित करने वाली क्यूटिकलीकृत संरचनाएँ।

Lateral line - पार्श्व रेखा

(दे. Incisure)

Lateral nerve - पार्श्व तंत्रिका

तंत्रिका वलय से पीछे की ओर जुड़ी पार्श्व गुच्छिकाओँ से निकलने वाली युग्म-तंत्रिकाएँ।

Lectotype - चयन प्ररूप

मूल विवरण के प्रकाशन के बाद सह-प्ररूपों की श्रुंखला में से प्ररूप का स्थान ग्रहण कर लेने वाला कोई सह-प्ररूप।

Leech parasite - जलूका परजीवी

जोकों तथा उभयचरों के परजीवी। उदा., माइन्कस बोथ्रियोफोरस।

Leghaemoglobin - लेगहीमोग्लोबिन

फलीदार पादपों की ग्रंथिकाओं में स्थित एक गुलाबी वर्णक जो नाइट्रोजन स्थिरीकरण में काम आता है।

Leptoderan bursa - लेप्टोडेरन प्रपुटी

पुच्छ-पक्षक प्रपुटी पक्ष जो शरीर के दोनों ओर सीमित मात्रा में होते हैं और पुच्छाग्र को नहीं घेरते या उसके पीछे नही मिलते।

Lesion - विक्षति

ऊतकक्षयी कोशिकाओं का एक समूह।

Lesion nematode - विक्षतिकारी सूत्रकृमि

प्रेटिलैंकस वंश की जातियों का सामान्य नाम।
(दे. meadow nematode)


Leucine amino peptidase - ल्यूसीन ऐमीनो पेप्टीडेज़

काय भित्ति में अधश्चर्म द्वारा उत्पन्न एन्जाइम जो निर्मोचन में सहायता करता है।

Lignin - लिग्निन

दारु आदि की कोशिका भित्तियों में विद्यमान एक जटिल कार्बनिक यौगिक, जो उन भित्तियों को मजबूती देता है। यह सैक्रेनिन से लाल रंग का हो जाता है।

Limiting factor - सीमाकारी कारक

पारिस्थितिक तंत्र का वह जैव या अजैव घटक जिसकी बहुत कम पूर्ति संबद्ध जीव की वृद्धि या फसलोत्पादन के लिए आवंश्यक आदानों के उपयोग में बाधा पहुँचाती है।

Linkage - सहलग्नता

एक ही गुणसूत्र में निकटतया अवस्थित जीनों के समूह जिनमें युग्मक निर्माण के दौरान साथ-साथ बने रहने की प्रवृत्ति हो।

Lip - ओष्ठ

मुख द्वारा के चारों ओर अरीय रूप से व्यवस्थित बाह्य अध्यावरण (integument) का आपरिवर्तन।

Lipase - लाइपेज

एक एन्जाइम जो वसा को ग्लिसरॉल और वसीय अग्लों में परिवर्तित कर देता है।

Lipid - लिपिड

कार्बनिक यौगिकों का एक वर्ग जिसमें वसा, तेल, मोम और स्टेरॉल आदि सम्मिलित हैं।

Loa-loa - लोआ-लोआ

पश्चिमी अफ्रीका और विषुवतीय सूडान के वर्षा-वनों के लिए स्थानिक नेत्र रोग जो फाइलेरियाई सूत्रकृमि से होता है।

Locus - विस्थल

सभी समजात गुणसूत्रों में किसी विशेष जीन या उसके किसी एक विकल्पी का स्थान।

Longidorid - लांजिडोरिड

लांजिडोरस, पैरालांजिडोरस और लांजिडोरॉइडीज़ वंश के सूत्रकृमि।

Longidoroides - लाँज़िडोरॉयडीज

लाँजिडोरिडी कुल का एक वंश। लाँज़िडोरस वंश के समान लेकिन द्विक द्विपालिक, द्वारक झिल्ली जैसा होता है।

Longidorus - लाँजिडोरस

लाँज़िडोरिडी कुल का एक वंश। शरीर पतला और लंबा; शूकिका लंबी विस्तारित जिसके आधार पर स्फार नही; द्विक कोशाकार, रंध्ररूपी द्वारक सहित; निर्देशक वलय ओष्ठ क्षेत्र में दो ओष्ठ चौडाई के नीचे अग्रत: स्थित होता है।

Longitudinal ala - अनुदैर्घ्य पक्षक

शरीर के पार्श्व में एक या दो कटकों से बना क्यूटिकलीय विस्तार। ये कटक कटान-चिह्नों द्वारा पृथक् रहते हैं।

Longitudianl stria - अनुदैर्घ्य रेखा

शरीर अक्ष के सामान्तर क्यूटिकली कटान-चिह्न।

Lorica - वर्मिका

रॉटिफरों के धड़ पर स्थूल अलंकृत क्यूटिकल जिससे खोल बन जाता है।

Lumber ganglion - कटि गुच्छिका

पार्श्व-तंत्रिका की अंतिम गुच्छिका। इससे निकली पार्श्व पुच्छीय तंत्रिका पीछे की ओर जाती है।

Lumen - अवकाशिका

एक संकीर्ण अनुधैर्घ्य गुहा।

Lumper - वर्गसंयोजक

वह वर्गिकीविज्ञानी जो वर्गकों की सीमा निर्धारित करते समय उसके बहुव्यापी लक्षणों का वर्णन करता है और बड़े वर्गकों को पहचानने में रुचि रखता है। (तु. splitter वर्गविभाजक)

Lung worm of swine - शूकर फुप्फुस कृमि

स्ट्राँजिलिड परजीवी सूत्रकृमि मेटास्ट्राँजिलस एग्री के लिए सामान्य नाम। यह शूकर इंफ्लूएंजा विषाणु का भी संवाहक है।

Lung worm of rodent - कृंतकों का फुप्फुस कृमि

परजीवी स्ट्रान्जिल सूत्रकृमि एन्जिओस्ट्रान्जिलस कैण्टोनेन्सिस के लिए सामान्य नाम। सामान्यतः इसका अन्त्य परपोषी चूहा है; परंतु यह मनुष्य में भी संक्रमण कर सकता है और घातक हो सकता है। अनेक अकशेरुकी इस सूत्रकृमि के लिए मध्यस्थ परपोषी होते हैं।

Lysigenoma - लाइसीजीनोमा, लयजार्बुद

सूत्रकृमि लार-स्रावों के फलस्वरूप कोशिका ऊतकों के सम्मिलन द्वारा जड़ के ऊतकों में बनी संरचना।

Lysosome - लयनकाय

प्राणि कोशिकाओं के कोशिकाद्रव्य में बड़ी संख्या में उपस्थित झिल्ली आबद्ध अंगक जिनमें जल अपघटनी एन्जाइम होते हैं।

Lysozyme - लाइसोज़ाइम

ऐसा एन्जाइम जो विशेष प्रकार के जीवाणुओं की कोशिका भित्तियों का जल अपघटन करने में सक्षम होता है।

M’ - एम’

डीमान सूत्र जो शूकिका के अग्र शंकुरूप भाग की लंबाई को 100 से गुणा करने के बाद शूकिका की कुल लंबाई से भाग देने के बाद प्राप्त होने वाली लंबाई को दर्शाता है।

MB’ - एम. बी.’

गेरर्ट द्वारा 1968 में प्रस्तावित अग्र सिरे से मध्य बल्ब की दूरी को 100 से गुणा करके ग्रसिका की कुल लंबाई से भाग देने पर निकलने वाली दूरी।

Macromolecule - महाअणु

अनेक छोटे अणुओं के जुड़ने से बना एक उच्च अणुभार वाला संकुल और बृहत अणु।

Macroposthonia - मैक्रोपोस्थोनिया

क्रीकोनिमेटिडी कुल का एक वंश। शरीर पर खुरदरे वलयांश (40-150 तक); सिर पर 2 से 3 वलयांश; अधोमध्यस्थ पालियां उपस्थित; भग ओष्ठ खुले; पूँछ का सिरा गोल अथवा नुकीला होता है।

Macrotaxonomy - बहद्वर्गिकी

उच्च कोटि वर्गकों का वर्गीकरण।

Male intersex - नर मध्यलिंगी

ऐसा नर जिसमें अविकसित मादा अंग भी होते हैं।

Male reproductive organ - नर जननांग

एक या दो वृषण, शुक्राशय, शुक्रवाहक अवस्कर और इसकी कंटिका तथा प्रनिदेशक जैसी सहायक संरचनाओं से बना नर जननांग।

Malenchus - मैलेंकस

टाइलेकिडी कुल का एक वंश, जिसमें शिरस्य क्षेत्र पृष्ठाधर रूप से चपटा, मध्य कंद वाल्वयुक्त, महीन तथा गहरे वलयांशों वाला क्यूटिकल, पश्चक, भगपूर्व पार्श्व क्षेत्र में दो कटान तथा पूंछ लंबी और शंकुभ होती है।

Malformation - कुरचना

किसी संरचना का असामान्य परिवर्धन या निर्माण।

Mandible - चिबुक

दे. Gnathi and jaws

Matrix - आधात्री

क्यूटिकल की मध्य परत।

Maturation - परिपक्वन

वह प्रक्रिया जिसके द्वारा दिवगुणित आदि-जनन कोशिकाएँ, अगुणित युग्मकों में परिवर्तित हो जाती हैं।

Meadow nematode - शाद्वल सूत्रकृमि

दे. Lesion nematode

Mechanoreceptor - स्वतः ग्राही

विशिष्टीकृत संवेदी अंग जो स्पर्श, दाब और गुरुत्व जैसे उद्दीपनों के प्रति संवेदनशील होते हैं।

Median bulb - मध्य स्कंद

दे. metacorpus

Meloidodera - मैलॉयडोडेरा

हेटेरोडेरिडी कुल का एक वंश। पुटी नहीं बनती; परिपक्व मादा अंडाकार और छोटी ग्रीवा वाली; फूली मादा में भग के निकट के भाग को छोड़कर कयूटिकली वलयन सुस्पष्ट। भग मध्यवर्ती होती है।

Meloidogyne - मेलॉयडोगाइन

मेलॉय़ोगाइनिडी कुल का एक वंश। पुटी अवस्था नहीं होती; परिपक्व मादा गोल से लेकर नाशपाती आकार की सफेद; स्थानबद्ध; भग और गुदा एक दूसरे के समीप; पेरीनियम पर अंगुली के समान क्यूटिकली पैटर्न; अंडे जिलेटिनी मेट्रिक्स या अंडकोष में दिए जाते हैं।

Meloinema - मेलॉयनीमा

मेलॉयडोगाइनिडी कुल का एक वंश। वयस्क पूर्व मादा कृमिरूपी; क्यूटिकल स्पष्ट रूप से वलयित; परिपक्व मादा मोती के समान सफेद, पश्च अर्धभाग फूला अथवा नाशपाती के आकार का; अग्र अर्ध भाग लंबी ग्रीवा के रूप में; छोटी ठूंठाकार पूंछ उपस्थित होती है।

Merlinius - मरलीनियस

टाइलेंकोरिकिडी कुल का एक वंश । ओष्ठ क्षेत्र अविच्छिन्न अथवा थोड़ा-सा अलग दिखाई देता है; ओष्ठीय धारियां अनुदैर्ध्य खांचों द्वारा अवरोधित; शूकिका गोलाकार घुंडियों संहित सुपरिवर्धित; अंडाशय उभय अंडाशयी; पार्श्व क्षेत्र 6 कटान वाले; कंटिकाओं का दूर का सिरा गोल तथा खांचित होता है।

Mesenchymocoel - मध्योतकी गुहा

मध्योतक के भीतर की देह गुहा।

Mesenteron - मध्यांत्र

आहार नली के ग्रसिका आधार और मलाशय के बीच वाला आंत्र-क्षेत्र।

Mesentery - आंत्रयोजनी

मध्यजनस्तर मूल की कोमल झिल्लिकाएं जो ग्रसिका, आंत्र तथा जनदों को आच्छादित करती हैं।

Mesocticle - मीसोक्यूटिकल

मैजेन्टी द्वारा 1981 में दिया गया एक शब्द जो क्यूटिकल की बाहर से भीतर की ओर स्थित तीसरी परत के लिए प्रयुक्त होता है।

Mesorhabdion - मध्यमुखभित्ति

दृढ़ीकृत पट्टिकाओं (वलयों) का तीसरा समुच्चय (सेट), जो मुखगुहिका के भाग को ढकता है।

Mesostome - मध्यमुखगुहिका

मुख गुहिका का वह भाग जो मध्यमुखभित्ति के भीतर होता है।

Messenger RNA (mRNA) - दूत आर.एन.ए.

आर.एन.ए. अणुओं का एक वर्ग जिसका प्रत्येक अणु कोशिका डी.एन.ए. के एक रज्जुक का पूरक है और गुणसूत्र से राइबोजोमों के पास आनुवंशिक संदेश पहुँचाने का काम करता है।

Meta corpus - मेटाकॉर्पस

ग्रसिका का फूला हुआ मध्य भाग। इसे मीडियन बल्ब भी कहा जाता है।

Metabolism - उपापचय

जैव रासायनिक प्रक्रम जिसमें उपचय तथा अपचय की अभिक्रियाएँ होती है।

Metabolite - उपापचयज, मेटाबोलाइट

उपापचयी क्रिया के फलस्वरूप बनने वाला रासायनिक यौगिक।

Metamorphosis - कायांतरण

भ्रूण से लेकर प्रौढ़ अवस्था तक आकार और संरचना में होने वाले परिवर्तन।

Metarhabdion - पश्चमुखभित्ति

दृढ़ीकृत पट्टिकाओं (वलयों) का चौथा समुच्चय, जो मुखगुहिका के भाग को ढकता है।

Metastome - पश्चमुखगुहिका

मुख गुहिका का वह भाग, जो पश्चमुखभित्ति के भीतर होता है।

Microbivorous - सूक्ष्मजीवभक्षी

सूक्ष्म जीवों का अशन करने वाले जीव।

Microfilaria - माइक्रोफाइलेरिया

लचीले अं.डकवचयुक्त गतिशील भ्रूण जो परपोषी की रुधिर-धारा में वुकेरेरिया बैंक्रोफ्टाइ की मादाओं में निक्षेपित किए जाते हैं।

Microfilarial periodicity - माइक्रोफाइलेरियाई आवर्तिता

वूकेरेरिया बैंक्रोफ्टाइ के माइक्रोफाइलेरियाओं का परिधीय रक्त में भारी संख्या में आ जाना। ये माइक्रोफाइलेरिया इन सूत्रकृमियों की जातियों अथवा जीनप्ररूपों के अनुसार उनके रुधिर में रात अथवा दिन में आते हैं।

Micrometer - माइक्रोमीटर

मिलीमीटर के 1/1000 के बराबर लंबाई मापने का सूक्ष्ममापी यंत्र।

Microphagous - सूक्ष्मभक्षी

दे. microbivorous

Micropyle - अंडद्वार

अंडे की झिल्ली का वह सूक्ष्म द्वारा जिसमें से शुक्राणु प्रवेश करता है।

Microscope - सूक्ष्मदर्शी, माइक्रोस्कोप

ऐसा चाक्षुप यंत्र जो मात्र आँखों से न देखी जा सकने वाली छोटी वस्तुओं का लैंसों के संयोजन से बना आवर्धित प्रतिबिंब दिखाता है। उदाहरण – सरल सूक्ष्मदर्शी, इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी एवं एक्स किरण सूक्ष्मदर्शी।

Microvillus - सूक्ष्मांकुर

कोशिका झिल्ली के संकीर्ण अंगुलि जैसे वलन जो अपनी सतह बढ़ाने के लिए बाहर निकले रहते हैं।

Mictic egg - मिश्र अंड

रॉटिफरों द्वारा अर्धसूत्रण क्रिया से उत्पन्न अगुणित अंडे जो नरों के रूप में परिवर्धित होते हैं।

Miculenchus - माइकुलेन्कस

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश जिसमें शूकिका अपनी आधी लंबाई से भी स्पष्ट रूप से छोटे शंकुक वाली होती है। पश्चक भग पूर्व. भलीभांति परिवर्धित कपाटीय संरचना वाला मध्य ग्रसिका कन्द तथा पार्श्व क्षेत्र में दो कटान होते हैं।

Migratory ectoparasite - प्रवासी बाह्य परजीवी

ऐसा सूत्रकृमि जो परपोषी पर बाहर से अशन करता है और ऊतकों के बीच गतिशील रहता है।

Migratory endoparasite - प्रवासी अंतःपरजीवी

ऐसा सूत्रकृमि जो परपोषी में प्रवेश करके अंदर से अशन करता है और ऊतकों के बीच सुगमता से गतिशील रहता है।

Mitimiti - मिटिमिटी

हिर्शमैनिएला औराइज़ी द्वारा होने वाला रोग।

Mitochondria - सूत्रकणिका

एक कोशिकांग जिसकी आंतरिक भित्ति के अंतवर्लन से बनी अंगुलिनुमा संरचनाएँ (क्रिस्टी) आंतरिक श्वसन के दौरान ए.टी.पी. के रूप में रासायनिक ऊर्जा उत्पन्न करती है।

Mitotic parthenogenesis - समसूत्री अनिषेकजनन

ऐसा जनन जिसके परिपक्वन में एक ही समसूत्री विभाजन होता है जिसके फलस्वरूप प्रथम ध्रुवीय काय और द्विगुणित प्राककेंद्रक बनता है जिससे भ्रूण का परिवर्धन तथा वृद्धि होती है।

Moiety - अर्धांश

किसी अणु का वह भाग जो विशिष्ट रासायनिक गुण वाला होता है।

Monoculture - एकलकृषि

एक भूभाग पर क्रमागत वर्षों में एक ही प्रकार की फसल लगाना।

Monodelphic - एकअंडाशयी

एक अंडाशय वाली मादा।

Monogenic - एकजीनीय

एक प्रभावी जीन द्वारा नियंत्रित विशेषक।

Monograph - मोनोग्राफ, लघु प्रबंध

किसी विषय विशेष पर लिखी गई पुस्तक।

Mononchid - मॉनोन्किड

म़नोन्किडा गण के परभक्षी सूत्रकृमि।

Monophyly - एकस्रोतोद्भवता

समान या निम्न कोटि के निकटतम पूर्वज-वर्गक से एक या अधिक वंश परंपराओं के द्वारा किसी वर्गक की व्युत्पत्ति।

Monorchic - एक वृषणीय

एक वृषण वाला नर।

Monorchic - एकवृषणी

एक ही वृषण वाला।

Monosomic - एकसूत्री

कायिक समुच्चय के एक गुणसूत्र से हीन व्यष्टि (2 n-1)।

Monotypic - एकलप्ररूपी

ऐसा वर्गक जिसमें केवल एक ही निकटतम गौण वर्गक हो।

Monoxenic - एकागंतुकी

केवल एक ही जीव की उपस्थिति में संवर्ध तैयार करना।

Mortality - मर्त्यता

किसी समष्टि में एक व्यष्टि की मृत्यु।

Mosaic - मोज़ेक

सामान्य तथा हल्के हरे या पीले रंग के परस्पर मिश्रित धब्बों द्वारा अभिलक्षित पादपों के कतिपय विषाणु रोगों के लक्षण।

Motor neuron - प्रेरक तंत्रिएक

ग्राहियों से पेशियों तक आवेग ले जाने वाले तंत्रिओन।

Moult - निर्मोक

क्यूटिकल का त्याग।

Moulting - निर्मोचन

दे. Ecdysis

Mouth cavity - मुख गुहिका

दे. stoma

Mucopoly- saccharide - म्यूकोपॉलिसैकैराइड

मुख्यतः संयोजी ऊतकों, श्लेष्मी ऊतकों में पाया जाने वाला एक कार्बोहाइड्रेट यौगिक जिसमें ऐमीनो शर्कराएँ और शर्करा अम्ल होते हैं। सूत्रकृमियों में जिलेटनी आधात्री में विशेष रूप से पाया जाता है।

Mucro - तीक्ष्णाग्र

कुछ सूत्रकृमियों के पुच्छ सिरे पर उभरने वाला एक छोटा नुकीला प्रक्षेप।

Multiple gene - बहुजीन

एक मात्रात्मक विशेषक को नियंत्रित करने वाला जीन समूह।

Mulvey bridge - मल्वी सेतु

योनि-भित्तियों से गवाक्ष-भित्तियों तक फैलें भग-सेतु पर स्थित लंब पेशी।

Mural tooth - भित्तिस्थ दंत

एक खोखली अथवा दृढ़ीकृत ठोस संरचना जिसमें कोई छिद्र नहीं होता और जो ग्रसनी गुहा की एक उपाधर भित्ति से जुड़ा होता है। जैसे, नाइगोलैमस और ट्राइकोडोरिडों में।

Muscle bands - पेशी-पट्ट

पेशी कोशिका के संकुचनशील भाग में मोटे और पतले तंतुओं का पांच पट्टों वाला विशिष्ट विन्यास।

Mutation - उत्परिवर्तन

जीन में आकस्मिक वंशागत परिवर्तन।

Mycelium - कवकजाल

किसी कवक के शरीर की रचना करने वाले कवक तंतुओं का पुंज।

Mycorrhiza - कवकमूल

किसी कवक और पौधे की जड़ों अथवा अन्य संरचनाओं के बीच सहजीवी संबंध।

Myoepithelium - पेशी-उपकला

ग्रसिका अवकाशिका की अरीय भूजाओं के शीर्ष से जुड़े सीमांत रेशे जो ग्रसिका आस्तर का स्रवण करते हैं।

Myoneural process - पेशीतंत्रिका प्रवर्ध

पेशी कोशिका से तंत्रिक संधि तक जाने वाला भुजा-जैसा प्रवर्ध। (केवल सूत्रकृमियों में पाई जाने वाली एक विशेष अवस्था)।

Myriocytous intestine - अनेककोशिकीय आंत्र

ऐसी अवस्था जिसमें आंत्र में केशिकाओं की संख्या 8192 से अधिक होती है और अनुप्रस्थ काट में 100 से अधिक स्तंभाकार कोशिकाएं होती हैं।

N.A.D. (Nicotinamide Adenine Dinucleotide - एन.ए.डी. (निकोटिनैमाइड ऐडेनीन डाइन्यूक्लिओटाइड)

अनेक एंजाइमी अभिक्रियाओं में क्रियाशील एक उपचयी सह-एंजाइम। यह बहुत से क्रियाधारों और डिहाइड्रोजेनेज़ों से इलेक्ट्रॉन लेकर उन्हें अंततः इलेक्ट्रॉन अभिगमन श्रृंखला को दे देता है।

N.A.D.P. (Nicotinamide Adenine Dinucleotide Phosphate) - एन.ए.डी.पी. (निकोटिनैमाइड ऐडेनिन डाइन्यूक्लिओटाइड फॉस्फेट)

एक उपचयी-अपचयी सह-एंज़ाइम (एन.ए.डी.) का फॉस्फोरिलीकृत व्युत्पाद। यह भी एक इलेक्ट्रॉन वाहक के रूप में कार्य करता है, किंतु इलेक्ट्रॉन मुख्यतः अनपचयात्मक जैव संश्लेषण के लिए प्रयुक्त होता है।

Naobbus - नैकोबस

नैकोबिडी कुल का एक वंश। लैंगिक द्विरूपता सुस्पष्ट; तरुण मादा कृमिरूपी, लंबी पतली; मृदा और जड़ों में प्रवासी; परिपक्व मादा पुटी के आकार की जिसकी ग्रीवा लंबी होती है; गुदा और भग अधोअंतस्थ; अण्डाशय एकल लंबी नलिका; स्थानबद्ध अंतःपरजीवी जड़ों में पिटिका बनाने वाले; नर अपरिपक्व मादा के समान पर लैंगिक द्विरुपता वाले होते हैं।

Nagelus - नगेलस

टाइलेंकोरिकिडी कुल का एक वंश। शीर्ष क्षेत्र चापाकार; पार्श्व क्षेत्र में 6 कटान; भगपल्लव से ढकी भग; अंडाशय उभय अंडाशयी होता है।

Natural biological control - प्राकृतिक जैव नियंत्रण

जैव नियंत्रण का एक प्रकार जिसमें सूत्रकृमि बहुगुणन के संदमनकारी कर्मक अलग से प्रविष्ट कराए बिना संख्या में बढ़ते हैं।

Natural control - प्राकृतिक नियंत्रण

जैविक और अजैविक कारकों की सामूहिक क्रिया द्वारा किसी पीड़क समष्टि के घनत्व को अवधि विशेष के दौरान वहन क्षमता की सीमाओं के भीतर बनाए रखना।

Natural enemy - प्राकृतिक शत्रु

ऐसा जीव जो किसी अन्य पादप या प्राणि की समयपूर्व मृत्यु का कारण बन जाता हो।

Neck - ग्रीवा

दे. cephalo region

Necrosis - ऊतकक्षय

कोशिका का निर्जीव हो जाना।

Needle nematode - सूची सूत्रकृमि

लाँजिडोरस, पैरालाँजिडोरस, लाँजिडोरॉयडीज और सिद्धिकिया वंश की जातियों के सामान्य नाम।

Nema - सूत्रक, सूत्रकृमि

दे. nematode

Nemagon - नेमागॉन

एक भारी वाष्पशील हैलोजेनीकृत हाइड्रोकार्बन यौगिक जो या तो मृदा धूमक अथवा मज्जक (drench) के रूप में प्रयुक्त होता है। मज्जान अनुप्रयोग के लिए इसके पायसीकरणीय सांद्र में पानी मिलाते हैं।

Nemata - निमेटा

कॉब द्वारा प्रस्तावित सूत्रकृमियों का एक संघ।

Nemathelminthes - निमेटहेल्मिन्थीज

वह संघ जो पहले निमेटोडा और नमेटोमॉर्फा वर्गों के लिए प्रस्तावित किया गया था।

Nematicide - सूत्रकृमिनाशी

सूत्रकृमियों के लिए घातक एक रासायनिक यौगिक।

Nematoda - निमेटोडा

निमेटा संघ के लिए नया स्वीकृत नाम।

Nematode - सूत्रकृमि

त्रिकोरकी, द्विपार्श्व सममिति वाला, खंडहीन, कूटगुहिक कृमिरूप प्राणि।

Nematode musculature - सूत्रकृमि पेशीन्यास

कायभित्ति तथा अन्य समस्त आंगों से संलग्न पेशियाँ।

Nematode management - सूत्रकृमि प्रबंधन

सूत्रकृमियों की संख्या को कम करके उसे अहानिकर स्तर तक लाने के प्रयास। पीड़क के संदर्भ में इसे पीड़क प्रबंधन कहते हैं।

Nematode control - सूत्रकृमि नियंत्रण

पादप रोग पैदा करने वाले सूत्रकृमियों की संख्या को किसी भी साधन से कम करना जिससे फसल की उपज में आर्थिक वृद्धि होती है। पीड़क के संदर्भ में इसे पीड़क नियंत्रण कहते हैं।

Nemawool - निमावूल, सूत्रकऊर्ण

डाइटिलेन्कस डिप्सेकी के चौथे चरण के किशोरों का झुंड जो धूसर श्वेत रोए की तरह दिखाई पड़ता है।

Nemic infection - सूत्रकृमि संक्रमण

सूत्रकृमि से उत्पन्न संक्रमण।

Neomalenchus - नियोमैलेंकस

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश जो मैलेंकस वंश के समान होता है लेकिन जिसमें मध्य कंद में कपाट नहीं होता।

Neopsilenchus - नियोसिलेंकस

सिलेंकिडी कुल का एक वंश। जिलेंकस कुल के समान लेकिन पृष्ठीय ग्रसिका ग्रंथि का छिद्र शूकिका के आधार के पास खुलता है; अंडाशय एकल, अग्रौकाण्डाशयी; पूंछ समान रूप से पतली होती हुई अंत में हल्की गोल।

Neotype - नवप्ररूप

ऐसे मामलों में जहाँ जाति के मूल प्ररूप उपलब्ध नहीं है वहाँ मौलिक वर्णन के बाद प्ररूप के तौर पर चुनी गई जाति।

Nephridium - वृक्कक

उत्सर्जन तंत्र का वह भाग जिसमें दूरस्थ शाखित पतली नलिकाएं होती हैं।

NEPO virus - नीपो विषाणु

सूत्रकृमि संचारित बहुतलीय विषाणु। इस शब्द में NE अंग्रेजी के ‘nematode’ से व PO अंग्रेजी के ‘Polyhedral’ से लिए गए हैं।

Nerve ganglion - तंत्रिका गुच्छिका

तंत्रिकाणुओं का पुंज।

Nerve ring - तंत्रिका वलय

दे. Circumoesophageal commissure

Nerve trunk - तंत्रिका धड़

स्थूल तंत्रिका रेशा।

Nervous system - तंत्रिका तंत्र

ग्रसिका के पश्च भाग को घेरने वाला तंत्रिका वलय तथा इससे निकलने वाली विभिन्न तंत्रिकाओं से बना तंत्र जो विभिन्न संवेदी अंगों को तंत्रिकायित करता है।

NETU (TOBRA) - नीटू (टोब्रा)

सूत्रकृमि संचारित नलिकाकार विषाणु।

Neurocyte - तंत्रिकाणु

तंत्रिओन का वह कोशिकापिंड जहाँ केंद्रक स्थित होता है।

Neuron - तंत्रिओन, न्यूरॉन

तंत्रिका तंत्र की प्रकार्यात्मक इकाई।

Neurosecretion - तंत्रिका स्राव

उद्दीपन नुक्रिया के फलस्वरूप तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा स्रावित पदार्थ।

New world nematode - नूतन विश्व सूत्रकृमि

मानव परजीवी निकेटर अमेरिकानस सूत्रकृमि का सामान्य नाम।

Niche - निकेत

किसी जाती का आवास जिसमें उसका निर्वाह होता है और जिसमें वह जीवित रहने के लिए अनुकूलतम पर्यावरण के साथ पारस्परिक क्रिया करता है।

Nomen dubium - संदिग्ध नाम

किसी जाति का वह नाम जिसके पक्ष में इतने पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं है जो उस प्राणि जाति की पहचान को मान्यता दे सकें।

Nomen novum - नव नाम

किसी वर्गक के पूर्व-निर्धारित नाम के स्थान पर दिया गया नया नाम।

Nomen oblitum - लुप्त नाम

ऐसा नाम जिसकी प्रमाणिकता परिसीमा के अधिनियम के अनुसार खत्म हो गई है।

Nominal taxon - नामीय वर्गक

अपने प्ररूप से परिभाषित कोई भी नामधारी वर्गक।

Non-cyst forming heteroderid - अपुटीकारी हेटेरोडेरिड

पुटी न बनाने वाले हेटेरोडेरिड-क्राइफोडेरा, एटोलोडेरा, थेकावर्मिकुलेटस, वेरुटस, आदि।

Non-essential phoresis - अनावश्यक संचलन

ऐसा संचलन जिसमें सूत्रकृमि की किसी भी अवस्था का किसी ऐसे जीव द्वारा संयोगवश परिवहन जो कि जीवन-चक्र पूरा करने के लिए आवश्यक नहीं है।

Non-persistent - अदीर्घस्थायी

वह पीड़कनाशी जो शीघ्र विघटित होकर निष्क्रिय हो जाता है।

Non-resistant - अप्रतिरोधी

ऐसे पादप जो सूत्रकृमियों को बिना किसी बाधा के बढ़ने देते हैं।

Nucleic acid - न्यूक्लीक अम्ल

शर्करा, नाइट्रोजनी क्षारक और फॉस्फोरिक अम्ल की पुनरावृत इकाइयों वाला बृहत् अणु।

Nucleolus - केंद्रिक

केंद्रकीय अंगक जो सामान्यतया केंद्रकीय संघटक क्षेत्र से संबंद्ध है तथा जिसमें राइबोसोम-परक आर.एन.ए. बनते हैं। राइबोसोम अंशतः संश्लेषित होता है।

Nucleoside - न्यूक्लिओसाइड

प्यूरीन अथवा पिरिमिडीन क्षारक तथा पेन्टोस शर्करा के सहसंयोजी आबंधन से बना यौगिक।

Nucleotide - न्यूक्लिओटाइड

एक इकाई जिसमें पेन्टोस शर्करा, नाइट्रोजनी क्षारक और फॉस्फोरिक अम्ल का एक-एक अणु है।

Numerical taxonomy - संख्यात्मक वर्गिकी

वर्गिकी की वह शाखा जो समरूपताओं और अनेक लक्षणों के आधार पर वर्गिकीय पदानुक्रम में किसी जीव का स्थान निर्धारण करती है, तथा अनजाने संबंधों (पितृ निर्धारण) वाले जीवों की पहचान, स्थापित वर्गकों के सदस्यों की भाँति, व्यावहारिक वर्गिकी एककों के आधर पर कराती है।

Nurse cell - धात्री कोशिका

निम्बुवंश सूत्रकृमि द्वारा प्रेरित विशिष्टीकृत कोशिकाएं जिनसे सूत्रकृमि अपना भोजन लेता है।

Nygolaim - नाइगोलैम

डॉरिलैमिडा गण के परभक्षी सूत्रकृमि जिनमें भित्तिस्थ दंत और तीन जठरगम ग्रंथियां होती है।

O’ - ओ’

डीमान सूत्र के अनुसार शूकिका आधार से लेकर पृष्ठ ग्रसिका ग्रंथि तक की दूरी को सौ से गुणा करके शूकिका की लंबाई से भाग देने के बाद प्राप्त संख्या।

Obligate dormancy - अविकल्पी प्रसुप्ति

कुछ सूत्रकृमियों के जीवन चक्र में एक अनिवार्य विश्रांत अवस्था।

Ocellus - नेत्रक

दे. eye spot

Odontium - दंतक

लंबे मुखोष्ठ दांत।

Odontophore - दंतधर

दंतशूकिका के पीछे की ओर का दृढ़ीकृत नलिकाकार विस्तार।
दे. stylet extension


Odontostyle - दंतशूकिका

ग्रसिका के अग्र भाग से उद्भूत बहिः सारी खोखला शूल।

Oesophageal cuticle - ग्रसिका-क्यूटिकल

ग्रसिका का अवकाशिका क्यूटिकलीय आस्तर।

Oesophageal - ग्रसिका अंधनाल

Caecum - पीछे की ओर मुड़े हुए ग्रसिका के पश्च-भाग से निर्मित अंधनलिकाकार कोष।

Oesophageal collar - ग्रसिका-कॉलर

मुखगुहिका के निचले भाग को घेरे हुए ग्रसिका का विस्तार।

Oesophageal map - ग्रसिका मानचित्र

ग्रसिका में विभिन्न ऊतक-केंद्रकों के वितरण की मानचित्रण-पद्धति जो “चिटवुड” द्वारा सुझाई गई थी।

Oesophageo sympathetic system - ग्रसिका-अनुकंपी तंत्रिका तंत्र

तीन अनुदैर्ध्य तंत्रिका स्तंभों से बनी ग्रसितंत्रिका जिस के सेक्टर में एक स्तंभ होता है जो पार्श्व पिप्पल तंत्रिकाओं से निकलता है। येस्तंभ संधायियों द्वारा आपस में जुड़े रहते हैं।

Oesophageo- intestinal junction - ग्रसिका-आंत्र संधि

वह स्थल जहाँ ग्रसिका अवकाशिका आंत्र अवकाशिका से जुड़ती है।

Oesophagic enteric nerve ring - ग्रसिका आंत्र तंत्रिका वलय

दे. nerve ring

Oesophagus - ग्रसिका

मुख संपुट या मुखगुहिका और आंत्र के बीच वाला आहार नाल का भाग।

Oesophastome - ग्रसिमुखगुहिका

कंदुकन के दौरान प्राथमिक अंतर्वलन के रूप में बनने वाला मुख का पश्च भाग।

Offset head - विस्पष्ट शीर्ष

संकीर्णन के कारण सूत्रकृमि के शीर्ष का उसके शरीर से स्पष्टतः भिन्न होना।

Old world hook worm - पुरातन विश्व अंकुश कृमि

मानव परजीवी सूत्रकृमि एन्काइलोस्टोमा डयूओडिनेल का सामान्य नाम।

Oligidic medium - ऑलिजिडिक माध्यम

ऐसा माध्यम जिसमें काम में लाए जाने वाले घटकों के रासायनिक संघटक अज्ञात होते हैं।

Oligocytous intestine - अल्पकोशिकीय आंत्र

आंत्र में 128 कोशिकाएं होने की अवस्था।

Oligogenic - अल्पजीनी

ऐसी वंशागति जो कुछ जीनों द्वारा नियंत्रित होती है।

Oligomorphic genus - अल्परूपी वंश

ऐसा वंश जिसमें सभी जातियां एक दूसरे से निकट रूप से मिलती-जुलती हैं। ऐसे वंशों को परिभाषित करना सरल होता है।

Onchiophore - ऑन्किओफोर

दे. odontophore दंतधर

Onchiostylet - दंष्ट्रशूकिका

ग्रसिका से उद्भूत बहिःसारी, ठोस तथा दीर्घ दंत।

Onchium - दंष्ट्र

बड़े ग्रसिमुखीय दांत।

Ontogenic development - व्यक्तिवृत्तीय परिवर्धन

अंडे से प्रौढ़ होने के बीच कायिक परिवर्तनों के क्रमागत प्रकट होने की प्रक्रिया।

Ontogenic development - व्यक्तिवृत्तीय परिवर्धन

अंडे से प्रौढ़ होने के बीच कायिक परिवर्तनों के क्रमागत प्रकट होने की प्रक्रिया।

Oocyte - अंडाणु

मादा जनन कोशिका।

Oogenesis - अंडजनन

अंडाणु अथवा मादा युग्मक का बनना, परिवर्धन और परिपक्वन।

Oogonium - अंडाणुजन

अंड परिवर्धन की प्रारंभिक अवस्था।

Opisthodelphic - पश्चअंडाशयी

भग के पश्च भाग की ओर का अंडाशय।

Oral aperture - मुख छिद्र

आहार नाल के अगले सिरे पर ओष्ठों से घिरा हुआ छिद्र।

Oral opening - मुख द्वारा

मुख।

Organ-z - जेड अंग

अंडवाहिनी और गर्भाशय के बीच स्थित एक त्रिभुजीय दृढ़ीकृत संरचना जो कुछ ज़िफीनीमा जातियों में पाई जाती है।

Organophosphate - ऑर्गेनोफॉस्फेट, कार्ब-फॉस्फेट

फॉस्फोरस युक्त कार्बनिक यौगिक। उदाहरण – मोनोक्रोटोफॉस, मैलाथिऑन आदि।

Orientation - अभिविन्यास

अंगों या जीवों में उद्दीपन से होने वाला स्थिति-परिवर्तन।

Ornamental cuticle - अलंकृत क्यूटिकल

क्रिकोनिमेटिडों के क्यूटिकल जिसके वलयांशों पर शूल, शल्क और क्रकचन आदि होते हैं।

Osmoregulation - परासरणनियमन

कोशिका में जल तथा विद्युत-अपघटयों की सर्वाधिक अनुकूल स्थिति को बनाए रखने के लिए उसके भीतरी परासरणी दाब का नियंत्रण।

Osmosis - परासरण

विभेदक रूप से पारगम्य झिल्ली के माध्यम से होने वाला विसरण जिससे दो भिन्न सांद्ता वाले विलयनों की साम्यावस्था बनती है।

Osmosium - ऑस्मोसियम

डीमान-वाहिकाओं की कोष जैसी संरचना जिसके द्वारा आंत्र से अपवाही नलिकाएँ गर्भाशय से जुड़ती हैं। ञन्कोलायमिडी में यह शुक्राणु के आशय के रूप में कार्य करती है।

Ottolenchus - ओटोलेंकस

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश। इसमें ओष्ठीय क्षेत्र निम्न, द्विक अनुदैर्ध्य मुड़े रेखा छिद्र वाला; पार्श्व क्षेत्र 2 कटान वाला, गर्भाशयी कोश भग-पश्च होता है।

Outer integument (cuticle) - बाह्य अध्यावरण क्यूटिकल

सूत्रकृमियों की देह की सबसे ऊपरी आच्छादी सतह।

Overy - अंडाशय

मादा जननांग का दूरस्थ भाग जिसमें अंडे होते हैं।

Oviduct - अंडवाहिनी

अंडाशय से शुक्रग्राहिका को अंडाणु ले जाने वाली वाहिका।

Ovljector - अंडक्षेपक

योनि के पास गर्भाशय का अथ्यधिक मांसल भाग।

Oviparous - अंडप्रजक

दे. exotoky

Ovoviviparous - अंडसजीवप्रजक

गर्भाशय में अंडों का स्फुटन।

Oxidase - ऑक्सीडेज़

हाइड्रोजन हटाकर आॅक्सीजन मिलाकर किसी क्रियाधार का आक्सीकरण उत्प्रेरित करने वाला एन्जाइम।

P’ - पी’

डीमान सूत्र में पश्चक और गुदा के बीच की दूरी को सौ से गुणा करके पुच्छ की लंबाई से भाग देने के बाद प्राप्त संख्या।

Pa’ - पीए’

डीमान सूत्र जो असममितीय पश्चक वाले आकारों में जैसे कि होप्लोलेमिडी में। यह अग्र, सिरे अग्र पश्चक तक की दूरी को सौ से गुणा करके देह की लंबाई से भाग देने पर प्राप्त संख्या।

Pp’ - पीपी’

डीमान सूत्र में असममितीय पश्चक वाले आकारों में जैसे कि होप्लोलेमिडी में अग्र सिरे से पश्च पश्चक तक की दूरी को सौ से गुणा करके देह की लंबाई से भाग देने पर प्राप्त संख्या।

Palaeontology - जीवाश्मिकी

विज्ञान की वह शाखा जिसमें जीवाश्मों का अध्ययन किया जाता है।

Panama disease - पनामा रोग

केले का रोग-सम्मिश्र जो रेडैफोलस सिमिलिस सूत्रकृमि और फ्यूजेरियम ऑक्सिस्पोरम जाति के रूप भेद क्यूबेन्सिस द्वारा होता है।

Papilla - पिप्पल

शरीर के विभिन्न भागों, जैसे, शीर्ष, ओष्ठ इत्यादि पर पाए जाने वाले स्पर्श संवेदी अंग।

Parallelism - समांतरता

संबंधित विकासात्मक दिशाओं में समान लक्षणों का स्वतंत्र अर्जन।

Paralongidorus - पैरालाँजिडोरस

लाँजिडोरिडी कुल का एक वंश। शरीर पतला अत्यधिक लंबा और सिर अविच्छिन्न; शूकिका लंबी विस्तार युक्त, स्फार रहित; द्विक कीपाकार तथा रेखाछिद्र द्वारक वाला; निर्देशक वलय की स्थिति लाँजिडोरस कुल के समान होती है।

Parasite - परजीवी

कोई जीव जो किसी अन्य जीव के अंदर या उसके ऊपर रह कर अपना पोषण करता है।

Parasitism - परजीविता

दो भिन्न जातियों के जीवों का साहचर्य जिसमें एक जीव (परजीवी) दूसरे जीव (परपोषी) से पोषित होता है।

Parasitization - परजीवीकरण

परपोषी समष्टि पर परजीवियों के आक्रमण से उत्पन्न होने वाली स्थिति।

Paratenic host - पारवाही परपोषी

परजीवी का ऐसा मध्यस्थ परपोषी, जो दो अन्य परपोषियों के बीच रोगवाहक का काम करता है।

Paratrichodorus - पैराट्राइकोडोरस

ट्राइकोडेरिडी कुल का एक वंश। ट्राइकोडोरस के समान लेकिन ग्रसिका ग्रंथि छोटी अतिव्याप्त पालि में स्थित; कंटिकाएं कंटिकाकोश रहित; प्रपुटी उपस्थित होती है।

Paratylenchus - पैराटाइलेंक्स

पैराटाइलेंकिडी कुल का एक वंश। मादा कृमिरूपी, छोटे आकार की, शूकिका लंबी;ग्रसिका में सुस्पष्ट संकरा तनुयोजी होता है।

Paratype - अपरप्ररूप

मूल प्ररूप (होलोटाइप) के अलावा प्ररूपों की श्रुंखला का एक नमूना।

Paratype - अपरप्ररूप

मूल लेखक द्वारा उद्धृत किया गया ऐसा कोई प्रतिदर्श जो नामप्ररूप के अतिरिक्त हो।

Parthenogenesis - अनिषेक जनन

निषेचन-रहित जनन प्रक्रिया जिसमें मात्र मादा युग्मक से ही भ्रूण बनता है।

Partially resistant - अंशतः प्रतिरोधक

जनन के मध्यवर्ती स्तरों को सहारा देने वाले पादप।

Passive resistance - निष्क्रिय प्रतिरोध

ऐसा प्रतिरोध जिसमें परपोषी में सुरक्षात्मक अभिलक्षण पहले से ही मौजूद होते है।

Pasteuria species - पास्चूरिया जाति

कवकजालीय अंतर्बीजाणु चोल बनाने वाला जीवाणु जो कुछ सूत्रकृमि जातियों पर परजीवी होता है।

Pathogen - रोगजनक

बीमारी पैदा करने वाला कोई भी तत्व।

Pathogenesis - रोगजनन

रोग की उत्पत्ति और उसके विकास में घडटनाओं की श्रृंखला।

Pathogenicity - रोगजनकता

रोगाणु की रोग उत्पन्न करने की क्षमता।

Pathotype - रोगप्ररूप

सूत्रकृमि जाति की वह समष्टि जो अभिहित (designated) जीन प्ररूपों के परपोषी पादपों पर जनन करने की क्षमता के आधार पर विभेदित की जाती हो।

PEBV - पी.ई.बी.वी. (मटर का अगेती भूरा विषाणु)

ट्राइकोडोरस/पैराट्राइकोडोरस की जातियों द्वारा संचरित टोब्रा विषाणु।

Peltamigratus - पेल्टामाइग्रेटस

हॉप्लोलायमिडी कुल का एक वंश। छोटे आकार के कृमि; शीर्ष वलयांश अस्पष्ट या बिल्कुल नहीं; शूकिका पूर्ण परिवर्धित; घुंडियाँ गोल; आंत्र पर पृष्ठ या पार्श्व में फैली हुई ग्रसिका ग्रंथि; पश्चक बृहत्, देह के पश्च भाग में गुदा के काफी आगे स्थित परंतु एक दूसरे के सम्मुख नहीं होते।

Peptide - पेप्टाइड

दो से तीस ऐमीनों अम्ल से निर्मित बहुलक श्रृंखला जिसमें क्रमागत ऐमीनो अम्ल पेप्टाइड आबंधों द्वारा परस्पर जुड़े होते हैं।

Perinaeum - मूलाधार

गुदा और भग के बीच वाला प्रक्षेत्र।

Perineeal pattern - मूलाधार चित्राम

प्रौढ़ मेलॉयडोगाइनि मादाओं के भग और गुदा के चारों ओर क्यूटिकलीय धारियों से बनी हुई आकृतियाँ।

Peripheral nervous system - परिधीय तंत्रिका तंत्र

तंत्रिका तंत्र का वह भाग जिसमें शिरस्य पिप्पल तंत्रिकाएँ, द्विक तंत्रिकाएँ, जनन पिप्पल तंत्रिकाएँ, डाइरिडों को तंत्रिकायित करने वाली तंत्रिकाएँ और कायिक तंत्रिकाएँ सम्मिलित हैं।

Peripheral nerve net - परिधीय तंत्रिका जाल

एडेनोफोरिया में सूत्रकृमि के शरीर की पूरी लंबाई में फैली अनुदैर्ध्य तंत्रिकाएं, जिनमें अनेक संधायी होते हैं और जो काय शूकों अथवा पिप्पलों को तंत्रिकायित करते हैं। सेसेर्नेन्टिया में इस जाल में क्यूटिकल के नीचे मुक्त तंत्रिका छोर होते हैं।

Peristalsis - क्रमाकुंचन

ऐसी अनैच्छिक पेशीय तरंग गति जिससे आहार नाल की अंतर्वस्तुएं आगे खिसकती हैं।

Permeation - पारगमन

द्रव्यों या गैसों की झिल्ली के आर-पार जाने या विसरण होने की परिघटना।

Peroxidase - परआॅक्सीडेज

हाइड्रोजन परऑक्साइड के अपचयन की सहायता से क्रियाधार का अपचयन करने वाला एन्जाइम।

Pest - पीड़क

ऐसा जीव जो मानव अथवा उसकी सम्पत्ति को हानि पहुंचाता है।

Pest control - पीड़क नियंत्रण

दे. nematode control

Pest management - पीड़क प्रबंधन

दे. nematode management

Phagocyte - भक्षकाणु

ऐसा प्रगुहाणु जो हानिकर जीवों, पदार्थों, ऊतकों आदि का अंतग्रर्हण या अवशोषण करता है।

Phasmid - पश्चक

अधिकांश रूप से पुच्छ के पार्श्व क्षेत्रों में स्थित युगल रंध्र/लेन्स जैसी संवेदी संरचनाएँ।

Phasmidia - फैस्मीडीया

पश्चकयुक्त सूत्रकृमियों का वर्ग

Phenogram - लक्षणालेख

वर्गकों में समरूपता की कोटि दर्शाने वाला आरेख।

Phenotype - लक्षण प्ररूप

जीव के प्रेक्षणीय लक्षणों की समग्र अभिव्यक्ति जो उसकी आनुवंशिक संरचना और पर्यावरण में पारस्परिक क्रिया के परिणामस्वरूप होती है। व्यष्टियों का ऐसा समूह जो समलक्षणी विशेषताओं की अभिव्यक्ति करता है।

Phenotypic classification - लक्षण प्ररूपी वर्गीकरण

वर्गीकरण की वह पद्धति जो जातिवृत्त का ध्यान रखे बिना केवल दिखाई देने वाले लक्षण प्ररूपी गुणों पर ही आधारित होती है।

Pheromone - फीरोमोन

कीटों या अन्य प्राणियों द्वारा उत्पन्न एक समायन विशेष जो उसी जाति के कीटों और प्राणियों के व्यवहार को प्रभावित करता है।

Phoresis (phoresy) - फोरेसिस

एक प्रकार का जीव साहचर्य जिसमें एक जीव दूसरे जीव पर परजीवी न होकर भी वाहित होता है।

Phoretic association - संचलनीय साहचर्य

दे. phoresis
तु. electrophoresis


Phosphatase - फॉस्फेटेज़

किसी क्रियाधार के फॉस्फेट ऐस्टर आबंध का जल अपघटन करके उसे कार्बोहाइड्रेट और फॉस्फेट यौगिकों में विभाजित करने वाला एन्जाइम।

Phosphorylation - फॉस्फोरिलन

किसी अणु में एक फॉस्फेट समूह का जुड़ना।

Phylogeny - जातिवृत्त

जीव समूह में विकासीय वृत्ति का अध्ययन।

Physiologic specialization - कायिकीय विशिष्टीकरण

आनुवंशिक रूप से भिन्न बहुत-सी समष्टियों का पाया जाना जो आवृत्तिक दृष्टि से एक जैसी होती हैं परंतु शरीरक्रियात्मक, जैव रासायनिक अथवा विकृति-जन्य लक्षणों में भिन्नता दर्शाती हैं।

Physiology - शरीरक्रिया विज्ञान, कार्यिकी

जीव विज्ञान की वह शाखा, जिसमें जीव एवं उसके अंगों की क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

Phytoalexin - फाइटोएलैक्सिन

परपोषी और परजीवी की उपापचयी पारस्परिक क्रिया की अनुक्रिया में बनने वाला प्रतिजैविक पदार्थ। यह उसी परजीवी की वृद्धि का संदमन करता है।

Phytoparasite - पादप परजीवी

पौधों पर निर्वाह करने वाले जीव।

Pin nematode - पिन सूत्रकृमि

पैराटाइलेंकस वंश की जातियों का सामान्य नाम।

Pin worm - पिन कृमि

प्राणियों के परजीवी सूत्रकृमि एनटेरोबियस वर्मिकुलेरिस का सामान्य नाम।

Pine cystoid nematode - चीड़ पुटिकाभ सूत्रकृमि

गेलॉइडोडेरा फ्लोरिडेन्सिस का सामान्य नाम।

Pine wilt nematode - चीड़ म्लानि सूत्रकृमि

बर्साफेलेन्कस वंश की जातियों का सामान्य नाम।

Plasma cap - प्लाज्मा आच्छद

आंत्र कोशिका में सूक्ष्माकुंरों के नीचे इलेक्ट्रॉन-सघन रेशकों का जाल।

Plastid - लवक

पादप कोशिका में वर्णक, मंड (स्टार्च) और अन्य कोशिकीय उत्पादों के भंडारण के लिए संरचनाएँ।

Playtymyrian - प्लेटेमाइरियन

एक प्रकार की पेशी कोशिका जिसमें आकुंचनशील रेशे कोशिका के आधार पर ही लगे होते हैं।

Plectenes - प्लैक्टेन

क्रॉस रेखित क्यूटिकली पट्टिकाएँ जो कुछ नरों के जनन-पिप्पलों को सहारा देने का काम करती हैं।

Plica - वलिक

आंत्र-अवकाशिका में वलन जो कोशिकाओं की विभेदी ऊँचाईयों के कारण बनते हैं।

Posar body - धूवी काय

परिपक्वन विभाजनों के बाद अंड-केंद्रक के निर्माण के दौरान बनने वाली एक अथवा दो छोटी कोशिकाएं।

Poly A - बहु- ए

एक लंबा पोलीएडीनिलिक अम्ल अनुक्रम जो 3 सिरे पर सुकेंद्रिक mRNA से प्रत्यंकन पश्चात् जुड़ता है।

Polycytous intestine - बहुलकोशिकीय आंत्र

आंत्र की वह अवस्था जिसमें 256-892 कोशिकाएं और अनुप्रस्थ काट में 20-50 कोशिकाएं हैं।

Polygenic - अनेकजीनी

अनेक जीनों से नियंत्रित वंशागति विशेषक।

Polymer - बहुलक

एकलकों की पुनरावर्ती इकाइयों के सहबंधन द्वारा बना बृहत अणु।

Polymerase chain reaction (PCR) - पॉलिमरेज अभिक्रिया श्रुंखला पी.सी.आर

एक तकनीक जिसमें प्रारंभक अणु के तापानुशीतन तथा डी.एन.ए. पालीमरेज के साथ विस्तरण चक्रों द्वारा लक्ष्य डी.एन.ए. अनुक्रम की कुछ ही घंटों में दस लाख से भी अधिक प्रतियाँ संश्लेषित की जा सकती है।

Polymerization - बहुलकन

अनेक छोटे अणुओं के संयोजन से किसी ऐसे बड़े या अधिक संकुल अणु का निर्माण होना जिसका उच्च अणुभार हो और गुण भिन्न हो।

Polymorphism - बहुरूपता

एक समष्टि में किसी लक्षण के आनुवंशिकीय रूप से भिन्न प्ररूपों का पाया जाना।

Polymorphism - बहुरूपता

एक समष्टि में किसी लक्षण के आनुवंशिकीय रूप से भिन्न प्ररूपों का पाया जाना।

Polymyarian - बहुपेशीन्यास

कायिक पेशीन्यास जिसमें प्रत्येक पेशी क्षेत्र अथवा चतुर्थांश में छ या अधिक पेशी कोशिकाएँ होती हैं।

Polypeptide - पॉलिपेप्टाइड

पेप्टाइड आबंधों द्वारा जुड़े हुए तीन या अधिक ऐमीनो अम्ल।

Polyphagous - विविधभक्षी

अनेक प्रकार की खाद्य जातियों का उपयोग करने वाले व। उदाहरण – मेलॉयडोगाइनी वंश के सूत्रकृमि।

Polyphylectic - बहुस्रोतोद्भवी

अवरोहण के दो या अधिक पूर्वज वंशक्रम से व्युत्पन्न सम्मिश्र वर्गक।

Polysaccharide - प़लीसैकेराइड

दस से अधिक मोनोसैकराइडों के संयोजन से उत्पन्न कार्बोहाइड्रेट।

Polytypic - बहुलप्ररूपी

ऐसा वर्गक जिसके एकदम बाद वाली गौण श्रेणी में दो या अधिक वर्गक होते हैं।

Population density - समष्टि घनत्व

प्रति इकाई आयतन में व्यष्टियों की संख्या।

Post embryogenesis - उत्तर भ्रूणोद्भव, भ्रूणोद्भवोत्तर

चार निर्मोक अवस्थाओं द्वारा प्रथम डिंभक अवस्था से लेकर व्यस्क अवस्था तक के परिवर्धन की प्रक्रिया।

Post uterine sac - गर्भाशय-पश्चकोश

आद्यंगी पश्च अंडाशय जो शुक्राणु संचय करता है। कभी-कभी इसे भग पश्च गर्भाशय भी कहते हैं।

Post-embryonic development - भ्रूणोत्तर परिवर्धन

दे. postembryogenesis

Postcorpus - पश्चकार्पस

ग्रसिका का पश्च क्षेत्र जो ग्रंथिल और नलिकाकार होता है और प्रायः तनुयोजी तथा पश्च कंद में विभेदित होता है।

Postpudendum - पोस्टप्यूडेंडम

भग से पश्च की ओर जाने वाली जनन-नलिका के लिए प्रयुक्त शब्द।

Potato cyst nematode - आलू पुटीसूत्रकृमि

दे. golden nematode

Potato rot nematode - आलू विगलन सूत्रकृमि

डाइटिलेंकस ‘डिस्ट्रक्टर का सामान्य नाम।

Potential pest - संभाव्य पीड़क

कोई भी ऐसा जीव जो अनुकूल परिस्थितियों में आर्थिक क्षति पहुंचा सकता है।

Pratylenchoides - पैटिलेंकोइडीज़

पैटिलेंकिडी कुल का एक वंश, जिसमें ओष्ठीय क्षेत्र निम्न तथा अर्धगोलाकार होता है। ग्रसिका ग्रंथियां पृष्ठीय रूप से आंत पर फैली हुई; अंडाशय अभयअंडाशयी होता है।

Pratylenchus - प्रैटिलेंकस

पैटिलेंकिडी कुल का एक वंश। शिरस्य क्षेत्र नीचा तथा चपटा; एकल अंडाशय, अग्रैकाण्डाशयी; आधार ग्रसिका पाली आंत पर अधर रूप से फैली; पार्श्व क्षेत्रों में 4-6 कटान तथा पूंछ का सिरा गोल चिकना अथवा वलयित होता है।

Predaceous nematode - परभक्षी सूत्रकृमि

दे. predatory nematode

Predator - परभक्षी

दूसरे जीवों का शिकार करने वाला जीव।

Predatory nematode - परभक्षी सूत्रकृमि

वे सूत्रकृमि जो दूसरे जीवों का शिकार करके जीवित रहते हैं।

Prerectum - मलाशयपूर्व

मध्य आंत्र और मलाशय के बीच आहार तंत्र का भाग। उदा. डोरिलैम।

Primary infection - प्राथमिक संक्रमण

शिशिरातिजीवी या ग्रीष्मातिजीवी रोगजन द्वारा पौधे का प्रथम संक्रमण।

Priority - अग्रता

एक वर्गक के प्रकाशन की तिथि अथवा स्थिति में दी जाने वाली प्राथमिकता।

Probola - प्रोबोला

सिर पर स्थित स्पष्ट, कभी-कभी अलंकृत संरचनाएँ जो प्रायः अधरोष्ठीय और शिरस्य प्रक्षेत्र के आपरिवर्तन होते हैं। जैसे की कुछ सिफेलोबिडों (cephalobido) में।

Procorpus - कॉर्पसाग्र

ग्रसिका का वह बेलनाकार भाग जो मेटाकार्पस (कार्पसमध्य) के आगे स्थित होता है।

Proctodeum - गुदपथ

आंत्र के बाद आहार नली का पश्चतम क्षेत्र जिसमें मलाशय/अवस्कर और गुदा/अवस्कर क्षेत्र होते हैं।

Prodelphic - अग्र अंडाशयी

भग के अग्र भाग में स्थित एक या एक से अधिक अंडाशय।

Prokaryotic - प्राकेंद्रकी

ऐसे जीव जिनमें सुस्पष्ट केंद्रकीय झिल्ली नहीं होती।

Promoter - उन्नायक

एक विशिष्ट डी.एन.ए. अनुक्रम जिस पर आर.एन.ए. पॉलिमरेज़ आबद्ध होकर अनुलेखन को आरंभ तथा संयोजित करता है।

Prorhabdion - पूर्वमुखभित्ति

मुख गुहिका के भाग के चारों ओर दृढ़ीकृत पट्टिकाओं का द्वितीय समुच्चय।

Prostome - पुरोमुख

पूर्वमुखभित्ति के भीतर स्थित मुख गुहिका का भाग।

Protandric - पुंपुर्वी

एक प्रकार की उभयलिंगता जिसमें नर अंग, मादा अंगों से पहले परिपक्व होते हैं।

Protease - प्रोटिएस

प्रोटीनों के पेप्टाइड आबंधों का जल अपघटन करने वाला एंजाइम।

Protein - प्रोटीन

ऐमीनो अम्लों से बना जटिल नाइट्रोजनीय जीव पदार्थ। यह जीवों के पोषण का एक मुख्य पदार्थ है।

Protein coat - प्रोटीन विलेप

विषाणु-कणों का बाहरी प्रोटीन आवरण।

Protein synthesis - प्रोटीन संश्लेषण

जीवाणुओं तथा जैव पदार्थों द्वारा वायुमंडल की नाइट्रोजन और मिट्टी में विद्यमान नाइट्रेटों से जटिल प्रोटीन यौगिकों का निर्माण।

Proteolytic enzyme - प्रोटीन अपघटक एंज़ाइम

(दे. protease)

Protonephridium - आदिवृक्कक

ज्वाला कोशिका तक जाने वाली वह उत्सर्जन नलिका जो अधिकतर एस्केलमिंथीज़ का उत्सर्जन अंग होती है।

Protoplast fusion - जीवद्रव्यक संलयन

दो भिन्न स्रोतों से लिए गए जीव द्रव्यकों का संलयन करके विषम केंद्रक बनाने की एक तकनीक।

Protractor spiculi - कंटिका अपाकुंचक

कंटिका के शीर्ष से गुदापश्च भाग में देह-भित्ति तक जाने वाली युग्म-पेशी।

Protractor gubernaculi - व्यरित्र अपाकुंचक

व्यरित्र से आधार देह-भित्ति की ओर जाने वाली युग्मित पेशियाँ।

Prouterine sac - प्रगर्भशयी कोश

मादा में अपह्रासित या लघुकृत अग्र जननांगी शाखा।

PRVC - पी.आर.वी.सी.काली मिर्च का वलय चित्ती विषाणु

दे. PEBV

Pseudhalenchus - स्यूढालेन्कस

एंग्विनिडी कुल का एक वंश। सिर निम्न, गोल और कम दृढ़ीकृत; पृष्ठ ग्रसिका ग्रंथियां लंबी पालि वाली और आंत्र के अग्र भाग पर फैली; पार्शव क्षेत्र में 4 कटान; अंडाशय एकल अग्रैकाण्डाशयी; पूंछ लंबी, शंकुभ गोल सिरे वाली।

Pseudocoel - कूटप्रगुहा

मादा की काय गुहा जिसका बाहरी आस्तर मध्य जनस्तर का और भीतरी आस्तर अंतर्जनस्तर का होता है।

Pseudogamy - कूटयुग्मन

नर युग्मक द्वारा उद्दीप्त अंड का अनिषेकजनीय परिवर्धन।

Pseudogamy - आभासी युग्मन

ऐसा जनन जो अनिषेकजनन से होता है और जिसमें शुक्रांणु केंद्रक अंडक में घुस कर अंडजननीय परिवर्धन को उद्दीप्त करने के बाद नष्ट हो जाता है।

Pseudolabia - आभासी ओष्ठ

एस्केरिडिडा में सामान्य 6 ओष्ठों के स्थान पर 3 और स्पाइरूरिडा में 2 रह जाने से बनी संरचना।

Psilenchus - सिलेन्कस

सिलेंकिडी कुल का एक वंश। शीर्ष क्षेत्र उन्नत, गोलाकार अथवा शंकुभ; शूकिका आधार घुंडियों रहित; द्विक रंध्र अधोष्ठीय, अनुप्रस्थ और झिरी जैसा; पृष्ठीय ग्रसिका ग्रंथि शूकिका के आधार के पीछे उसकी आधी लंबाई पर खुलती है; आधारी ग्रंथि कंद नाखरूपी; जठरागय बिंबाभ अथवा गोलाकार; अंडाशय उभय अंडाशयी तथा विपरीत दिशा में फैला; पुच्छ लंबी, तंतुरूपी तथा अंत में गोलाकार होती है।

Punctation - उद्बिंदु

अनुप्रस्थ या अनुदैर्ध्य पंक्तियों में स्थित छोटे क्यूटिकलीय बिंदु।

Punctodera - पंक्टोडेरा

हेटेरोडेरिडी कुल का एक वंश। परिपक्व मादा और पुटी गोल, नाशपाती के आकार की अथवा अण्डाकार; क्यूटिकल जालिकारूपी, अधोक्यूटिकल बिंदीदार; भग झिरी; छिद्र अत्यधिक छोटा, गवाक्ष उपस्थित; भग परिगवाक्षी होता है।

Pure line - शुद्ध वंशक्रम

एक समयुग्मजी स्व-निषेचित पादप की संतति।

Pylorus - जठरनिर्गम

आंत्र और मलाशय के बीच का कपाट।

Quadrucolumella - चतु:स्तंभिका

गर्भाशय का स्रावी भाग जिसमें कोशिकाओं के चार स्तंभ होते हैं।

Quarantine - संगरोध

खतरनाक पीड़कों के प्रवेश, तथा उसके स्थापन और फैलाव को रोकने के लिए अपनाए गए वैधानिक नियंत्रण। इसमें प्राय: 40 दिन तक पीडक को अलग रखा जाता है।

Quiescence - प्रशांति

जीव की अंतरजीविता क्रियाविध जहाँ पर्यावरण की प्रतिबल परिस्थितियों में उपापचयी क्रियाएँ घट जाती हैं।

Quiescent - प्रशांत

प्रतिकूल परिस्थितियों द्वारा प्रेरित अपेक्षाकृत जैव-निष्क्रियता की अवस्था।

Quinisulcius - क्यूनिसल्सियस

टाइलेंकोरिकिडी कुल का एक वंश जिसमें ओष्ठीय क्षेत्र गोल, अलग से दिखाई देने वाला और बारीक रूप से वलयित; पार्श्व क्षेत्र में 5 कटान; अंडाशय उभय अंडाशयी।

R’-DG - आर’-डीग्रेसे

सूत्र जो कि समान्यत: क्रिकोनिमेटाभ सूत्रकृमियों के वर्णन में प्रयुक्त शरीर वलयांशों की कुल संख्या दर्शाता है।

R.an’-DG - आर. एएन-डीग्रेसे

यह गुदा से लेकर पुच्छ अंत तक देह वलयांशों की संख्या दर्शाता है। समान्यतया क्रिकोनिमेटिडों के वर्णन में प्रयोग किया जाता है।

RB’-DG - आर.बी.डीग्रेसे

यह शरीर के एक वलयांश की चौड़ाई दर्शाता है।

Rex’-DG - आर.ईएक्स-डीग्रेसे

यह सूत्र सूत्रकृमि के अगले सिरे से लेकर उत्सर्जन रंध्र के बाद प्रथम वलयांश तक देह वलयांशों की संख्या दर्शाता है। (समान्यतया क्रिकोनिमेटिडों के वर्णन में प्रयुक्त)

Rhem’-DG - आर.हेम-डीग्रेसे

यह सूत्र अगले सिरे से लेकर होमिजोनिड तक वलयांशों की संख्या दर्शाता है। जो सामान्यतया क्रिकोनिमेटिडो के शरीर के वर्णन में का आते है

Rst’-DG - आर.एसटी-डी. ग्रेसे

अग्र भाग से लेकर शुकिका के आधार तक के देह वलयांशों की संख्या जो समान्यतयाः क्रिकोनिमेटिडों के वर्णन में उपयोगी होती है।

Rv’-DG - आर.वी.डी.ग्रेसे

यह भग से लेकर पुच्छ अंत्य तक देह वलयांशों की संख्या दर्शाता है, जो सामान्यतया क्रिकोनिमेटिडो के वर्णन में उपयोगी होती है।

R-gene - आर.जीन

परपोषी का प्रतिरोधी जीन।

Rachis - प्राक्ष

कुछ सूत्रकृमियों में अंडाशय/वृषण का अक्ष-जीवद्रव्यी क्रोड़।

Radial musculature - अरीय पेशीन्यास

ग्रसिका अवकाशिका की भुजाओं से आधारी झिल्ली तक फैले संकुंचनशील रेशे।

Radial stria - अरीय धारियां

अधिकांश ऐडेनोफोरियों के बाह्यक्यूटिकल में रिबन जैसी आड़ी संरचना।

Radopholus - रैडोफ़ोलस

प्रैटिलेंकिडी कुल का एक वंश, इसके मुख्य लक्षणों में सुस्पष्ट लैंगिक द्विरुपता अभिलक्षित होती है जिसमें नर का शिरस्य क्षेत्र गोलाकार तथा अलग दिखाई देता है। आधार ग्रसिका ग्रंथियां आंत्र पर पृष्ठीय रूप से फैली हुई; अंडाशय उभयअंडाशयी; तथा कंटिकाएं समुंड और चापाकार होती हैं।

RAPD (Random amplified polymorphic DNA) - आर.ए.पी.डी. (यादृच्छिक प्रवर्धित बहुरूपी डी.एन.ए.)

एक आण्विक तकनीक जिसमें पी.सी.आर. के द्वारा डी.एन.ए. का प्रवर्धन किया जाता है। यह समष्टियों के विभेदन में काम आती है।

Ray - किरण

पुच्छ पक्ष के अंदर पाई जाने वाली आधार पर्शुकाएँ।

Receptor - ग्राही

किसी जीव की एक कोशिका या कोशिकाओं का समूह जो बाहरी या भीतरी पर्यावरण से उद्दीपन ग्रहण करता है।

Recessive - अप्रभावी

एक युग्मविकल्पी या संगतलक्षण प्ररूपी विशेषक जो केवल समयुग्मजों में व्यक्त होता है।

Recessive gene - अप्रभावी जीन

जीन जो विषमयुग्मजी परिस्थिति में अथवा प्रभावी विकल्पी की उपस्थिति में अभिव्यक्ति नहीं हो पाते, किंतु समयुग्मजी परिस्थिति में अपना प्रभाव स्पष्टतया दिखाते हैं।

Recombinant DNA - पुनर्योगज डी.एन.ए.

प्रयोगशाला में विभिन्न जीवों से प्राप्त डी.एन.ए. अणुओं के वियोजन और अपेक्षित क्रम में पुनः संयोजन करने से उत्पन्न आनुवंशिक पदार्थ।

Rectal gland (caudal gland) - मलाशय ग्रंथि (पुच्छ ग्रंथि)

प्राय: सेसरनेन्शिया के मलाशय प्रक्षेत्र में पाई जाने वाली तीन से छः ग्रंथियाँ।

Rectosympathetic nervous system - मलानुकंपी तंत्रिका तंत्र

पुच्छीय प्रक्षेत्र में तंत्रिका तंत्र का वह भाग जिसमें अधर तंत्रिका की गुदकटि संधायी, पृष्ठपार्श्वीय कटि संधायी, युगल पार्श्वपुच्छीय तंत्रिकाएं और मध्यपुच्छीय तंत्रिका होती है।

Rectum - मलाशय

गुदा और आंत्र के बीच आहार-नाल का पश्चतम भाग।

Red ring disease - रक्त वलय रोग

रैडिनाफेलेन्कस कोकोफिलस द्वरा नारियल वृक्ष में होने वाला रोग।

Red ring nematode - रक्त वलय सूत्रकृमि

रैडिनाफेलेन्कस कोकोफिलस का सामान्य नाम।

Regression - समाश्रयण

एक आश्रित विचर की अनाश्रित विचर पर आश्रितता।

Regression line - समाश्रयण रेखा

वह रेखा जो स्वतंत्र चर के किसी भी विशिष्ट मान के लिए परतंत्र चर के मान के सर्वोत्तम आकलन (estimation) का निर्देश करती है।

Renette - रेनेट

कुछ सूत्रकृमियों के उत्सर्जन तंत्र में पाई जाने वाली अधरीय ग्रंथि कोशिका।

Repellent - प्रतिकर्षी

ऐसा यौगिक जो कुछ प्राणियों या अन्य जीवों के लिए क्षोभकारी है और उसकी उपस्थिति से क्षेत्र विशेष में हानिकारक प्राणी या जीव नहीं आ सकते।

Replication - प्रतिकृतियन

मूल की तरह अभिन्न प्रतियाँ बनना।

Reproductive isolation - जननात्मक पृथक्करण

ऐसी अवस्था जिसमें दो या दो से अधिक समष्टियों के बीच संकरण नैज (intrinsic) कारकों के कारण रुक जाता है।

Reservoir host - आशय परपोषी

प्रकृति में उपलब्ध एक प्रकार का अन्त्य परपोषी जो स्थानिक प्राकृतिक या आनीत और सामान्यतः वन्य (परपोषी) होता है।

Residue - अवशिष्ट

रासायनिक पदार्थ की वह मात्रा जो फसल कटाई के बाद उस पर बची रहती है।

Residue pesticide - अवशिष्ट पीड़कनाशी

पीड़कनाशी का अवशेष जो प्रयोग के कुछ घंटे बाद पीड़कों को नष्ट करता है अथवा उनकी हानि या विनाश करने की प्रवृत्ति को रोकता है।

Resistance - प्रतिरोध

परजीवी के परिवर्धन का संदमन करने वाली अनुक्रियाएँ।

Resistant host - प्रतिरोधक परपोषी

ऐसा पौधा जिसमें परजीवी के परिवर्धन का संदमन करने की क्षमता होती है।

Respiration - श्वसन

ऊतकों में कार्बोहाइड्रेट, वसा आदि पदार्थों के आॅक्सीकरण से कार्बन डाइऑक्साइड तथा पानी बनने के साथ ऊर्जा उत्पन्न होने की प्रक्रिया।

Restriction enzymes - प्रतिबंधक एन्जाइम

एन्जाइमों का ऐसा वर्ग जो डी.एन.ए. रज्जुक को विशिष्ट स्थल पर विदलित करता है।

Retention - धारण

विषाणु संचरित करने वाले सूत्रकृमि के मुख के क्यूटिकलीय आस्तर पर विषाणु-कणों का अधिशोषण।

Retention site - धारण स्थल

सूत्रकृमि के शरीर के वे भाग जहां विषाणु-कण संलग्न हो जाते हैं (जिफिनिमा की ग्रसिका और क्यूटिकलीय आस्तर, लॉन्जिडोरस और पैरालॉन्जिडोरस में दंतशूकिका और निर्देश आच्छद; ट्राइकोडोरस और पैराट्रॉइकोडोरस की ग्रसिका)।

Retro vesicular ganglion - प्रत्याशयी गुच्छिका

अधर तंत्रिका की अग्रतम और सबसे बड़ी गुच्छिका जो लघु पार्श्वाधर संधायी के ठीक पीछे होतीहै।

Retrorse - पश्चमुखी

क्राइकोनिमेटिडों में अनुप्रस्थ वलयांश जिनके कोर पीछे की ओर मुड़े रहते हैं।

Revision - संशोधन

नई जानकारी के संदर्भ में आंकड़ों का पुनःमूल्यांकन।

RFLP (Restriction fragment length polymorphism) - रिफालिप (प्रतिबंधन खंड दैर्ध्य बहुरूपता)

विशिष्ट एन्डोन्यूक्लिएज द्वारा कर्तित डी.एन.ए. खंडों की लंबाइयों में विभिन्नता के आधार पर समष्टियों का विभेदन करने की एक आण्विक तकनीक।

Rhabdion - मुखभित्ति

मोटी क्यूटिकलीय पट्टिकाओं का समुच्चय जिससे मुख गुहा की भित्ति बनती है।

Rhabditoid bursa - रैब्डीटॉइड प्रपुटी

एक पुच्छीय पक्षक जिसमें जनन-पिप्पल के सात या अधिक जोड़े होते हैं।

Rhadinaphelenchus - रैडाइनाफेलेंकस

पेरासिटैफेलेंकिडी कुल का एक वंश। अत्यधिक छरहरे (a =60-100); सिर जरा सा संकरा, अलग से न दिखाई पड़ने वाला; शूकिका = 11 – 13 um लंबी; कपाट मध्यवर्ती कंद के बीच से थोड़ा-सा पश्च में स्थित; गर्भाशयपश्च कोश बहुत लंबा, भग-गुदा की दूरी के 75% भाग तक; अधिकतर ताड़घुन के अंतःफोरेटिक संगी और ताड़ वृक्षों के पादप परजीवी। रैडाइनाफेलेंकस कोकोफिलस नारियल के ‘लाल वलय रोग’ (red ring disease) का कारक है।

Rhizosphere - मूलपरिवेश

पौधे की जड़ों के एकदम पास की मिट्टी का क्षेत्र।

Ribbed bursa - पर्शुक प्रपुटी

पर्शुक वाले पुच्छ पक्षक।

Ribosomal RNA - राइबोसोमीय आर. एन. ए.

आर.एन.ए. का एक विशिष्ट अणु जो राइबोसोम की संरचना का भाग होता है और प्रोटीन संश्लेषण में सक्रिय रहता है।

Rice root nematode - धान मूल सूत्रकृमि

हिर्शमैनियेला वंश की जातियों का सामान्य नाम।

Ring nematode - वलय सूत्रकृमि

क्रिकोनेमॉयडीज, मैक्रोपॉस्थोनिया, क्रिकोनेमेला वंशों की जातियों का सामान्य नाम।

River blindness - रिवर अंधता

ऑन्कोसर्का वॉल्वुलस द्वारा मानव में होने वाला फाइलेरिया रोग जिसमें आंखे प्रभावित होती हैं और मानव अंधा हो जाता है। कृष्ण मक्षियां इसकी संवाहक हैं।

RNA - राइबोन्यूक्लीक अम्ल (आर.एन.ए.)

एकल रज्जुक वाला पॉलीन्यूक्लीयोटाइड महाअणु जिसमें की शर्करा राइबोज होती है तथा विशिष्ट क्षारक यूरेसिल होता है।

RNA polymerase - आर.एन.ए. पॉलिमरेज

डी.एन.ए. से आर. एन.ए. के संश्लेषण में भाग लेने वाला एंन्जाइम।

RNA2 - आर.एन.ए. 2

सूत्रकृमि संचरित विषाणुओं के संजीन का वह भाग, जो विषाणु प्रोटीन आवरण के उत्पादन तथा धारण की विशिष्टता के निर्धारण के लिए उत्तरदायी है।

RNAI - आर.एन.ए. आई.

सूत्रकृमि संचरित विषाणुओं के संजीन का वह भाग, जो लक्षणों के प्रकटन तथा गुणन आदि के लिए उत्तरदायी है।

Roes-DG - रोइस-डी. ग्रेसे

यह सूत्र शरीर के अग्र सिरे से लेकर ग्रसिका के आधार तक के देह वलयांशों की संख्या दर्शाता है जो क्रिकोनिमेटिड के वर्णन में काम आते हैं।

Root diffusate - मूल विसारी

पौधे की जड़ों से निकला रासायनिक पदार्थ जो पादप-परजीवी सूत्रकृमियों के व्यवहार पर असर डालता है।

Root knot nematode - जड़ गांठ सूत्रकृमि

मेलॉयडोगाइनी वंश की जातियों का सामान्य नाम। यह सूत्रकृमि पौधों की जड़ों में गाँठ जैसी संरचना बनाता है।
(दे. Meloidogyne)


Root lesion - मूल विक्षती

कोशिकाओं के नष्ट हो जाने के कारण जड़ों पर बनने वाले भूरे धब्बे।

Root-knot nematode - मूल-गांठ सूत्रकृमि

मेलॉइडोगाइनी की जातियों का सामान्य नाम।

Roperoot - रज्जु मूल

दे. coarse root

Rosette - रोजेट, स्तब

जनन पिप्पलों के चारों तरफ क्यूटिकल के उद्बिंदु चित्राम।

Rot - रॉट, विगलन

सूत्रकृमियों समेत सूक्ष्मजीव के कव कवकीय या जीवाणुज संक्रमण के फलस्वरूप किसी गूदेदार पादप ऊतक का मृदुलन, विवर्णन तथा विघटन।

Rotation - आवर्तन

वानस्पतिक रूप से विभिन्न फसलों की एक ही भूखंड पर साल दर साल खेती।

Rotylenchulus - रोटाइलेंकुलस

रोटाइलेंकुलिडी कुल का एक वंश। किशोर, नर तथा तरुण मादाएं कृमिरूपी; परिपक्व मादा वृक्काकार, अनियमित कम फूली गर्दन वाली; पश्च मध्य भग; पूंछ छोटी नुकीली; पृष्ठ ग्रंथि शूकिका के आधार के पीछे उसकी लंबाई जितनी दूरी पर खुलती है; अपरिपक्व मादाएं कृमिरूपी तथा प्रवासी होती है।

Rotylenchus - रोटाइलेंकस

हॉप्लोलमायडी कुल का एक वंश। टैलिकोटाइलेंकस वंश के समान लेकिन ग्रसिका ग्रंथियां आंत्र पर पृष्ठतः और उपपृष्ठतः से लेकर पार्श्वतः फैली रहती है।

Round worm - रोल कृमि

प्राणि परजीवी सूत्रकृमि ऐस्केरिस लंब्रीक़इडीज का सामान्य नाम।

Rv-an-DG - आर.वीएन.डी.ग्रेसे

यह भग और गुदा के बीच शरीर वलयांशों की कुल संख्या दर्शाता है जो सामान्यतया क्रिकोनिमेटिडो के वर्णन में उपयोगी होती है।

Safianema - साफ़ियानीमा

एग्विनिडी कुल का एक वंश। स्यूलालेंकस कुल के समान लेकिन पार्श्व क्षेत्र में 6 कटान।

Sal needle nematode - साल सूची सूत्रकृमि

पैरालाँजीडोरस साली का सामान्य नाम जो शोरिया रॉबस्टा को संक्रमित करता है।

Sample - प्रतिदर्श, नमूना

संपूर्ण उपलब्ध समष्टि का एक अंश।

Saprophagous - मृतभक्षी

ऐसे सूत्रकृमि जो अपक्षयी यानी सड़ रहे जैव पदार्थ से सीधे ही भोजन लेते है अथवा अपक्षय से संबद्ध सूक्ष्म जीवों पर अशन करते हैं।

Sarcolemma - पेशीचोल

पेशी-रेशे के चारों ओर की झिल्ली।

Sarcoplasm - पेशीद्रव्य

पेशी ऊतक के, रेशकों के बीच विद्यमान अंतराली काचाभ अर्ध तरल पदार्थ।

Sarcoplasmic reticulum - पेशीद्रव्य जालिका

पेशी कोशिकाओं का विशिष्ट अंतर्द्रव्यी जाल।

Sarisodera - सैरिसोडेरा

हेटेरोडेरिडी कुल का एक वंश। मादा और पुटी अण्डाकार, नींबू के आकार के; भग देह के शंकुरूपी उभार में धंसी; गुदा पृष्ठीय ओष्ठ के अधर तल पर स्थित; भग अथवा गुदा के चारों ओर गवाक्षीभवन नहीं; क्यूटिकल पर लेस की तरह पैर्टन तथा केवल शूकिका के अग्र भाग वाले क्षेत्र पर ही वलयन होता है।

Scale - शल्क

बिना पेशियों अथवा तंत्रिकाओं की कुंठित अकोशिकीय क्यूटिकलीय बहिस्सारी संरचनाएं जो प्राय: क्रिकोनिमेटिडों में पाई जाती है।

Schizocoel - दीर्णगुहा

भ्रूण के संहत ऊतक के भीतर के अवकाशों से बनी देह-गुहा।

Sclerotized - दृढ़ीकृत

क्यूटिकलीय संरचना की कठोर अवस्था।

Scutellonema - स्क्यूटेलोनीमा

हॉप्लोलायमिडी कुल का एक वंश। सिर अलग से दिखाई देने वाला अथवा अविच्छिन्न; शूकिका मध्यम रूप से दृढ़,, घुंडियां गोलाकार से लेकर अग्रतः कपरूपी; पार्श्व क्षेत्रों में 4 कटान जो केवल अग्रतः और प्रायः पश्चकों पर गर्तिकायुक्त; पश्चक परिवर्धित (गुद क्षेत्र के निकट) एक दूसरे के सम्मुख होते हैं।

Scutellum - प्रढाल

हैप्लोलैमिडी में पार्श्व क्षेत्र पर स्थित बढ़े हुए अपवर्तनीय लेन्स जैसे संवेदी ग्राही।

Seasonal fluctuation - मौसमी उतार-उढ़ाव, ऋतुनिष्ठ उतार-चढ़ाव

समष्टि में परिवर्तनीय मौसमों के कारण होने वाले परिवर्तन।

Secernetea (secernentia) - सेसर्नेन्टिया (सेसर्नेन्शिया)

उच्च कोटि सूत्रकृमियों के वर्गक जिनकी ऐडिनोफोरिया से भिन्न पहचान है।

Secondary pest - गौण पीड़क

ऐसे पीड़क जो आर्थिक दृष्टि से प्रायः महत्वपूर्ण संख्या में उपस्थित नहीं होते लेकिन सस्यीय विधियों अथवा फसल की किस्मों में परिवर्तनों के कारण अथवा मुख्य पीड़क के विरुद्ध पीडकनाशकों के अविवेकीय उपयोग के परिणामस्वरूप आर्थिक क्षति स्तर तक पहुँच जाते है।

Secondary sexual characters - द्वितीयक लैंगिक लक्षण

वे लक्षण जो एक ही जाति के दो लिंगों के बीच विमेदन करते हैं परंतु जनन में प्रत्यक्ष रूप से भाग नहीं लेते।

Secretory granules - स्रावी कणिका

ग्रसिका ग्रंथियों में पाई जाने वाली झिल्ली आबद्ध कणिकाएँ जो गॉल्जी सम्मिश्र से उत्पन्न होती है।

Sedentary - स्थानबद्ध

एक ही स्थान पर ठहरने वाला।

Seductor gubernaculi - व्यरित्र अपवाहक

पार्श्व देह भित्ति से व्यरित्र तक जाने वाली युग्म-पेशियाँ।

Seed treatment - बीजोपचार

पीड़क ग्रसन अथवा पीड़क संक्रमण से नवोद्मिदों तथा बीजों को सुरक्षित रखने के लिए पीड़कनाशी से बीजों का उपचार।

Seinura - साइन्यूरॉ

एफेलेंकॉयडिडी कुल का एक वंश। एफेलेंकॉयडीज वंश के समान परंतु दोनों लिंगों में पूंछ लंबी तथा तंतुरूपी होती है।

Semifenestra - अर्धगवाक्ष

पुटीकारी सूत्रकृमियों के भग शंकु में भग सेतु द्वारा पृथक दो जोड़ी रंध्र।

Seminal receptacle - शुक्र-आधान

दे. Spermatheca

Seminal vesicle - शुक्राशय

नर जनन तंत्र का भाग जिसमें शुक्राणु संचित रहते हैं।

Semiochemical - सेमियोरसायन

ऐसे रसायनिक संकेत जो एक जीव द्वारा छोड़े जाते हैं और दूसरे जीव द्वारा ग्रहण किए जाते हैं।

Senescence - जीर्णता

अणु के साथ उपापचयी क्रियाओं का धीमा पड़ जाना।

Senior homonym - वरिष्ठ समनाम

एक ही या विमिन्न वर्गकों के दो या अधिक समरूप नामों में से सबसे पहला प्रकाशित नाम।

Senior synonym - वरिष्ठ पर्यायनाम

एक ही वर्गक के लिए उपलब्ध दो या अधिक पर्यायनामों में से सबसे पहले प्रकाशित नाम।

Sensilla - संवेदिका

सूत्रकृमियों का संवेदी अंग (ग्राही) जिसमें क्यूटिकल, अधश्चर्म और संवेदी कोशिकाएँ होती हैं।

Sensilla ampullacea - तुंबिका संवेदिका

गहरे कोष्ठों में स्थित संवेदी अंग जैसे एम्फिड में।

Sensilla basiconica - शंकुवत संवेदिका

ऐसे संवेदी अंग जिनके बाह्य प्रवर्ध छोटे होकर खूंटी या शंकु बन जाते हैं।

Sensilla coeloconica - कीलक संवेदिका

छिद्र जैसे संवेदी अंग जिनमें कोई बाह्य विभेदन नहीं होता।

Sensilla coleus - कोलियस संवेदिका

एक प्रकार के संवेदी अंग जिनके पक्ष्माभ प्रवर्धों के मुक्त सिरे क्यूटिकल के नीचे होते हैं।

Sensilla insiticus - अव्यक्त संवेदिका

अत्यधिक विशिष्टीकृत संवेदी अंग जिसमें बाह्य संरचना या रंध्र दिखाई नहीं देता लेकिन पक्ष्माभ प्रवर्ध क्यूटिकल में अंतः स्थापित होते हैं।

Sensilla trichoidea - शूकाभ संवेदिका

ऐसे संवेदी अंग जिन पर लंबे शूक होते हैं।

Sensilla type-1 - संवेदिका प्रकार-I

ऐसा ग्राही जिसमें तंत्रि कोशिका से दूरस्थ प्रवर्ध किसी विशिष्ट अंग को जाता है।

Sensilla type-II - संवेदिका प्रकार-II

ऐसा ग्राही जिसमें तंत्रि कोशिका से दूरस्थ प्रवर्ध देह भित्ति की भीतरी सतह पर समाप्त हो जाता है।

Sensory neuron - संवेदी तंत्रिओन,

ऐसे तंत्रिओन जो ग्राही से केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को या उसकी ओर आवेग ले जाते हैं।

Sensory organ - संवेदी अंग

दे. Receptor

Serology - सीरमविज्ञान

प्रतिजानों और प्रतिक्षियों की अंतरक्षियों की अंतरक्रियाओं का अध्ययन।

Sessile - स्थानब्द्ध

दे. sedentary

Seta - शूक

क्यूटिकल के संधित लंबे नलिकाकार स्पर्श ग्राही।

Sex attractant - लिंग आकर्षी

भिन्न लिंगों में व्यवहार अनुक्रिया उत्पन्न करने वाला रासायनिक सूचक।

Sex chromosome - लैंगिक गुणसूत्र

एक विशेष गुणसूत्र जिसकी संख्या या संरचना दो लिंगों में समरूप नहीं होती तथा जो सामान्यतया लिंग निर्धारण से संबंधित होता है।

Sex determination - लिंग-निर्धारण.

संततियों के लिंग-निर्धारण का आनुवंशिक आधार।

Sex reversal - लिंग-विपर्यय

असामान्य पर्यावरणीय परिस्थिति के कारण मूलतः मादा बनने जा रहे डिंभक का नर में परिवर्धित हो जाना।

Sex reversal - लिंग-विपर्यय

भ्रूणोत्तर परिवर्धन के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों में होने वाला भ्रूणोत्तर लिंग-परिवर्तन।

Sexual dimorphism - लैंगिक द्विरूपता

(i) किसी जाति के दो लिंगों (नर या मादा)के बीच आकारिकीय भिन्नता।
(ii) किसी जाति के समान लिंग (नर या मादा) के व्यष्टियों में समान जनन संरचना के होते हुए भी आकारिकीय भिन्नता होना।


Shaft - कांड, शैफ्ट

1. भालाकार सूत्रकृमि में शंकुक का पीछे वाला नलिकार भाग जिसके अंत में तीन घुंडियाँ बन जाती हैं।
2. कंटिकाकार सूत्रकृमि में शीर्ष और फलक के बीच का भाग।


Sheath nematode - आच्छद सूत्रकृमि

हेमिसाइक्लिओफोरा और संबंधित वंशों की जातियों का सामान्य नाम।

Sheath sensilla - आच्छद संवेदिका

दे. Sensilla coleus

Sheathoid nematode - आच्छदाभ सूत्रकृमि

हेमिक्रिकोनेमॉइडीज़ जातियों के लिए सामान्य नाम।

Sibling species - समाभासी जातियाँ

निकट रूप से संबंधित जातियों के जोड़े या समूह जो परस्पर प्रजनन में अक्षम जनन किंतु आकृति में समान होते हैं।

Sickle shape - हैंसियानुमा

हेमीसाइक्लियोफोरा जाति के नर में कंटिका की आकृति।

Siddiquia - सिद्धीकिया

लॉजिडोरिडी कुल का एक वंश। शरीर अत्यधिक लंबा; द्विक रंध्र स्तर पर स्पष्ट संकीर्णन के कारण सिर अलग सा दिखाई देता है; द्विक कीपाकार होता है।

Sinus cell - कोटर कोशिका

सेमर्नेन्टियनों और कुछ ऐडेनोफोरियनों के उत्सर्जन-तंत्र से संबद्ध मध्याधर कोशिका।

Slow decline - मंद ह्यास

नींबू वर्ग के पौधों में टाइलेन्कुलस सेमिपेनिट्रेन्स द्वारा होने वाला रोग।

Soil application - मृदा-अनुप्रयोग

रसायन का मिट्टी या मृदा में प्रयोग।

Soil drench - मृदा मज्जन

पीड़कनाशी रसायन से जमीन की सतह को भिगोना या तर करना।

Soil injection - मृदा अंतः क्षेपण

यांत्रिक विधि द्वारा पीड़कनाशी को मृदा की सतह के नीचे पहुँचाना। द्रवों के प्रयोग की यह सामान्य विधि है जिससे द्रव गौसों में परिवर्तित हो जाते हैं।

Soil solarization - मृदा सौरियन

वर्ष के उष्ण काल में आर्द्र मृदा को पॉलीइथेलीन आवरण से ढककर सूर्य किरणों द्वारा उसके तापमान को बढ़ाने की विधि।

Somatic cell - कायिक कोशिका

जनन कोशिकाओं के अतिरिक्त, किसी जीव की सभी अन्य कोशिकाएँ।

Somatic hybridization - कायिक संकरण

एक ही या भिन्न-भिन्न जीवद्रव्यकों का संलयन जिसके परिणामस्वरूप कायिक संकर उत्पन्न होते हैं।

Somatic muscle - कायिक पेशी

अधश्चर्म के नीचे बाह्य देह नलिका से संबद्ध पेशीन्यास जिससे शरीर की गतियाँ होती हैं।

Somatic nerve - कायिक तंत्रिका

अधर तंत्रिका रज्जु के अलावा अनुदैर्ध्य तंत्रिकाएँ जो तंत्रिका वलय से निकलती हैं।

Somato-oesophageal muscle - मुख-ग्रसिकीय पेशी

एनोप्लिया में ग्रसिका से संबद्ध विशिष्ट पेशी।

Somatointestinal muscle - कायिक आंत्र पेशी

शरीर भित्ति से आंत्र तक फैली हुई पेशियाँ जिनके कारण क्रमाकुंचक गति होती है।

Spatial distribution - स्थानिक वितरण

स्थान विशेष में किसी जीव का क्षैतिज तथा ऊर्ध्वाधर वितरण।

Spear - कुंत

दे. stylet

Spear cone - कुंत शंकु

कांड (शैफ्ड) के आगे की ओर वाली शूकिका का भाग

Spear cone - कुंत शंकु

अक्षीय शूकिका का शंकु—जैसा अग्र भाग

Spear guiding appratus - कुंत निर्देश उपकरण

मुख गुहिका का नलिकाकार क्यूटिकलीय विस्तार जिसका एक सिरा मुख द्वार से और दुसरा सिरा शंकुक के आधार से जुड़ा होता है

Spear knob - कुंत घुंडी

कांड के आधार पर स्थित त्रिपालि—संरचना

Spear shaft - कुंत कांड

अक्षीय कुंत का वह नलिकाकार भाग जो शंकुक के पश्च में स्थित होता है।

Species - जाति

अंत: प्रजनन करने वाली प्राकृतिक समष्टियों का समूह जो इसी प्रकार के अन्य समूहों से जननात्मक रूप से विलग है

Specificity of dissociation - वियोजन—विशिष्टता

विशिष्ट सूत्रकृमि संवाहक के धारण स्थल से विशिष्ट विषाणु का विमोचन

Specificity of retention - धारण—विशि​ष्टता

चुने हुए विशेष सूत्रकृमि संवाहक द्वारा विशिष्ट विषाणुओं का अधिशोषण

Specificity of transmission - संचारण – विशिष्टता

विशिष्ट सूत्रकृमि संवाहक द्वारा कुछ विषाणुओं का वरणात्मक संचारण।

Sperm - शुक्राणु

अगुणित नर युग्मक।

Spermatheca - शुक्रग्राहिका

मादा जनन तंत्र का भाग जिसमें शुक्राणु संचित रहते हैं।

Spermatocyte - शुक्रकाणु

नर जनन कोशिका।

Spermatocyte - शुक्राणुजनक

शुक्राणुजन से परिवर्धन द्वारा उत्पन्न कोशिका जो या तो द्वितीयक शुक्राणुजनक अथवा प्राकशुक्राणु को जन्म देती है।

Spermatogenesis - शुक्राणुजनन

शुक्राणुओं के बनने का प्रक्रम।

Sphincter muscle - अवरोधिनी पेशी

आंत्र-मलाशयी कपाट को घेरे रहने वाली एककेंद्रकी सक्रोमाइएरिअन पेशी।

Spicular pouch - कंटिकीय कोष्ठ

अवस्कर में स्थित ऐसा कोष्ठ जिसमें कंटिकाएँ होती हैं।

Spicule - कंटिका

अत्यधिक क्यूटिकलीकृत नर मैथुन अंग।

Spikkle - स्पिकल

नर्गिस की पत्ती पर डाइटिलेन्कस डिपसैकी द्वारा बनी हल्के रंग की छोटी पिटिका।

Spine - कंटक

पेशीय अथवा तंत्रिका संयोजक रहित अकोशिकीय, क्यूटिकलीय बहि:सारी संरचना।

Spinneret - वयित्र

पुच्छ ग्रंथि से जुड़ा मोटी भित्ति वाला एक क्यूटिकलीय शंकु।

Spiral nematode - सर्पिल सूत्रकृमि

हेलिकोटिलेन्कस और रोटिलेन्कस वंशों की जातियों के लिए सामान्य नाम।

Splitter - वर्गविभाजक

वह वर्गिकीविज्ञानी जो बड़े वर्गकों को अल्प सीमित लक्षणों के आधार पर छोटे-2 वर्गकों में विभाजित करता है।

Spor - बीजाणु

बीज के रूप में कार्य करने वाली एक सूक्ष्म प्रवर्धी इकाई।

Spray - फुहारन

पीड़कनाशी का जल या अन्य द्रव में बना घोल जिसका छोटे-छोटे बिंदुकों के रूप में पादपों पर छिड़काव किया जाता है।

Sprayer - फुहारक

ऐसा यंत्र जो फुहार-तरल को कणित (atomize) कर देता है।

Spreading decline - विस्तारी ह्यास

रैडोफोलस सिमिलिस और/अथवा रैडोफोलस सिट्रोफिलस द्वारा फैलने वाला नीबू वर्गीय पौधों का एक रोग।

Standard deviation - मानक विचलन

एक सांख्यिकीय मान को मापने में सार्वधिक उपयोगी होता है। यह माध्य से लिए गए विचलन-वर्गों के समांतर माध्यों का धनात्मक वर्गमूल होता है।

Stellate cell - ताराकार कोशिका

कूटप्रगुहा तरल में पाई जाने वाली ताराकार कोशिकाएँ।

Stem and bulb nematode - तना और कंद सूत्रकृमि

डाइटाइलेंकस डिप्सैसी वंश की जातियों के लिए सामान्य नाम।

Sterol - स्टेरॉल

पादप और प्राणि ऊतकों में पाए जाने वाले ठोस पदार्थों का समूह, मुख्यतः असंतृप्त ऐल्कोहल जैसे, कोलेस्टेरॉल, अर्गैस्टेरॉल आदि।

Stichocyte - पंक्तिकोशिका

मर्मिथिड ग्रसिका से संबद्ध बड़ी ग्रंथि कोशिकाओं की कोई भी श्रुंखला।

Stichosome - पंक्तिकाय

मंर्मिथिड ग्रसिका का सकरा पश्च प्रक्षेत्र जिसमें पंक्तिकोशिकाओं की श्रुंखला होती है।

Stimulus - उद्दीपन

कोई भी कारक जो एक विशिष्ट अनुक्रिया उत्पन्न करने के लिए शरीर या उसके किसी अंग को उत्तेजित करता है।

Sting nematode - दंश सूत्रकृमि

बेलोनोलेमस वंश की जातियों के लिए सामान्य नाम।

Stoma - मुखगुहिका

मुखद्वार और ग्रसिका के बीच की आहार नाल।
(दे. baccal capsule, buccal cavity, mouth cavity)


Stomatal plate - मुखगुहिका पट्टिका

प्राणि परजीवी सूत्रकृमियों में दृढ़ीकृत मुखगुहिका भित्ति।

Stomatostylet - मुखशूकिका

मुख गुहिका भित्ति के संलयन से बनी शूकिका, जैसे कि टाइलेंकिडा में।

Stomodeum - मुखपथ

आहार नाल का अग्र भाग जो मुख गुहिका और ग्रसिका से मिलकर बनता है और क्यूटिकल से आस्तरित होता है।

Striae - धारियाँ

क्यूटिकल के सतही अनुप्रस्थ या अनुदैर्ध्य चिह्न जो खाँच जैसे दिखाई देते हैं।

Stronglyloid bursa - स्ट्रॉन्गिलाभ प्रपुटी

त्रिपालि पुच्छ पक्षक जो जनन-पिप्पल पेशीन्साय बनाने वाले अरों या पर्शुकों से संबद्ध है।

Strut - आलंबन स्तंभ

शरीर के क्यूटिकल के मध्य क्यूटिकल स्तर में रेशों के तिर्यक् विन्यास को बनाए रखने के लिए संरचनात्मक आधार।

Stubby root nematode - अवरुद्ध मूल सूत्रकृमि

ट्राइकोडोरस, पैराट्राइकोडोरस, मोनोट्राइकोडोरस और एलोट्राइकोडोरस वंशों की जातियों के लिए सामान्य नाम।

Stunt nematode - स्तंभन सूत्रकृमि

ट्राइलेन्कोरिन्कस वंश की जातियों के लिए सामान्य नाम।

Stunted growth - स्तंभित वृद्धि

किसी भी जीव या परपोषी में प्रतिबल के कारण वृद्धि का रुक जाना।

Stylet - शूकिका

मुख गुहिका के अक्ष में स्थित खोखला, पतला दृढ़ीकृत, बहिःसारी आर्मेचर जो अधरीय होता है।

Stylet aperture - शूकिका छिद्र

शूकिका का अग्र द्वार जो डोरिलैमों में पृष्ठीय तथा टाइलेन्किडों में अधरीय होता है।

Stylet extension - शुकिका विस्तार

दे. odontophore

Stylet nematode - शूकिका सूत्रकृमि

टाइलेन्कोरिन्कस वंशों की जातियों के लिए दूसरा नाम।

Sub species - उपजाति

स्थानीय समष्टि का भौगोलिक रूप से परिभाषित समूह, जो जाति के अन्य ऐसे उपप्रभाग से वर्गिकीय रूप से भिन्न होता है।

Sub-family - उपकुल (उपफैमिली)

किसी कुल के अधीनस्थ कुल समूह की एक कोटि।

Subcrystalline layer - उपक्रिस्टलीय परत

अधिकांश नवनिर्मित नींबू नुमा पट्टियों की बाहरी सतह पर मोटा खड़िया जैसा निक्षेप।

Subgeneric name - उपवंश नाम

वंश तथा जाति के बीच वाला वैकल्पिक वर्गिकीय कोटि का नाम।

Substitute name - प्रतिस्थापी नाम

पूर्वनियत नाम की जह प्रस्तावित वह नाम जो स्वतः ही पूर्वनियत नाम के प्ररूप और प्ररूप-स्थान को ग्रहण कर लेता है।

Sucker - चूषक

ग्रंथि तथा पेशीय ऊतकों से बना क्यूटिकल का एक गुदपूर्व गोलाकार आपरिवर्तन जो कुछ प्राणि परजीवी सूत्रकृमियों के नरों में पाया जाता है।

Super family - अधिकुल

ऐसी वर्गीकरण कोटि जिसका स्थान कुल के ठीक ऊपर और गण के नीचे होता है।

Supplement - संपूरक

अवस्कर प्रक्षेत्र में स्थित नर संवेदी संरचना।

Support cell - टेक कोशिका

अधश्चर्मी कोशिकाएँ जो शूक निर्माण में योग देती हैं और संवेदी अंग को जगह देने के लिए बाह्य क्यूटिकल को आपवर्तित करती हैं।

Supporession - दमन

सूत्रकृमि की संख्या अथवा पादप की वृद्धि में किसी भी प्रकार की कमी।

Survey - सर्वेक्षण

पीड़कों का दिक्काल में विशेष प्रयोजन के लिए कालिक-परीक्षण अथवा उनकी सावधानीपूर्वक निगरानी।

Susceptible - सुग्राहय

ऐसे पौधे जो पीड़क के दुष्प्रभाव से आसानी से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

Symbiosis - सहजीवन

वह अंतरसंबंध जिसमें भिन्न जातियों के दो जीव निकट साहचर्य में रहकर एक दूसरे को इस प्रकार लाभान्वित करते हैं कि उन्हें हानि यदि हो तो, बहुत कम हो।

Symmetry - सममिति

किसी भी जीव के हर कोण से विभाजित दो आधे भागों के माप और आकार में समानता।

Sympatry - समस्थानिकता

दो या अधिक जातियों का एक ही भौगोलिक क्षेत्र में वितरण और पाया जाना।

Symplesiomorphy - सिम्प्लेसिओमॉर्फी

विभिन्न जातियों द्वारा पूर्वजों के लक्षण का प्रदर्शन।

Symptom - लक्षण

किसी पौधे या प्राणी में रोगजनक का लाक्षणिक संकेत अथवा रोग से उत्पन्न अपसामान्यता।

Synapsis - सूत्रयुग्मन

अर्धसूत्रण के प्रारंभ में युगली बनाने के लिए दो-दो समजात गुणसूत्रों का विस्थल प्रति विस्थल रैखिक संयोग।

Syndrome - संलक्षण

रोग द्वारा उत्पन्न सहवर्ती लक्षणों का समूह।

Synergism - संकर्म, योगवाहिता

ऐसी परिघटना जिसमें दो रोगजनकों के संयुक्त प्रभाव से परपोषी पौधों को होने वाली क्षति उन दोनों की स्वतंत्र क्रिया से पड़ने वाले सकल प्रभाव की तुलना से अत्यधिक व्यापक होती है।

Syngonic - पुंपूर्वी उभयलिंगी

उभयलिंगी जनन जिसमें शुक्राणु और अंडे एक ही जनद द्वारा उत्पन्न किए जाते हैं।

Synomone - सिनोमोन

एलिलोरसायन का एक प्रकार जिसमें उत्सर्जी और ग्राही दोनों ही के प्रति अनुकूलन अनुक्रिया होती है।

Synomym - सहनाम

नाम पद्धति में एक ही वर्गक के दो या दो से अधिक नाम।

Syntype - सहप्ररूप

प्ररूप श्रेणी का वह प्रत्येक प्रतिदर्श जो जाति के नामप्ररूप या अपरप्ररूप के वरणपूर्व अभिहित किया गया हो।

Synxenic - सहगंतुक

एक या अधिक ज्ञात जैव सत्ता की उपस्थिति में संवर्धों को तैयार करना।

Systematics - वर्गीकरण विज्ञान

समस्त उपलब्ध जैव आंकड़ों के प्रयोग से जीवों के वर्गीकरण के सिद्धांतों का वैज्ञानिक अध्ययन।

T’ - टी’

डी मान सूत्र में वह अनुपात जो अवस्कर से वृषण के अग्रतम सिरे तक की दूरी को सौ से गुणा करके देह की लंबाई से भाग देने पर प्राप्त होता है।

Tactile receptor - स्पर्श-ग्राही

स्पर्श के प्रति संवेदनशील विशिष्टीकृत संदेदी अंग।

Tail - पुच्छ

गुदा या अवस्कर रंध्र के पीछे वाला शरीर का भाग।

Taxonomic category - वर्गीकीय संवर्ग

पदानुक्रमी वर्गीकरण में अभिहित पद या स्तर।

Taxonmic character - वर्गिकीय लक्षण

किसी वर्गक के सदस्य का कोई भी गुण जो किसी अन्य वर्गक के सदस्य से भिन्न होता है।

Taxonomy - वर्गिकी

जीवों के वर्गीकरण के सिद्धांत और पद्धति।

Technique - तकनीक

विशिष्ट अध्ययन के विकसित प्रणाली।

Telamon - अधोकंटिका

स्ट्रांजिलिडों में प्रतिनिदेशक की जगह पाया जाने वाला कंटकीय निदेशक।

Telogonic - अंत्यजनदी

मादा जनद का एक प्रकार जिसमें जनन कोशिकाएँ जनद के दूरस्थ सिरे में पाई जाती हैं।

Telotylenchoides - टेलोटाइलेंकोइडीज

टाइलेंकोरिकिडी कुल का एक वंश। शीर्ष क्षेत्र संकीर्ण, शंकुभ गोलाकार; ग्रसिका ग्रंथियां आंत्र पर पार्श्वतः तथा पृष्ठ पार्श्वतः फैली हुई; मादा पूंछ बेलनाकार जिसका अंतिम सिर चौड़ा गोल और कंदाभ; पूंछ की नोक असामान्य रूप से मोटी होती है।

Telotylenchus - टेलोटाइलेंकस

बेलोनोलायमिडी कुल का एक वंश। ओष्ठ वलयांशों सहित गोलाकार – अलग दिखाई देने वाले; शूकिका मध्यम, ग्रसिका पालि आंत्र पर पार्श्व भाग में; अंडाशय उभय अंडाशयी; कंटिकाओं का दूरवाला सिरा फैला हुआ; मादा पूंछ शंक्वाकार से लेकर उपबेलनाकार और जिसमें क्यूटिकल मोटा नहीं होता है।

Template - रूपदा

एक बृहदणु जिसमें किसी अन्य बृहदणु के संश्लेषण के लिए कूटित आनुवंशिक सूचना होती है।

Tenunemellus - टेनुनेमेलस

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश, जो एक्फायाडोफोरा वंश के समान है, किंतु इसमें अंसममितीय आधार घुंडियां होती हैं।

Terminal bulb - अंतस्थ कंद

ग्रसिका के मेटाकॉर्पस क्षेत्र का पश्च ग्रंथिल कंदीय भाग जो कपाट युक्त या कपाट रहित हो सकता है।

Terminal web - अंतस्थ जाल

दे. plasma cap

Terminal web - अंतस्थ जाल

आंत्रकोशिका में सूक्ष्मांकुरों के नीचे स्थित घने इलेक्ट्रॉन तंतुकों का जाल।

Testis - वृषण

नर जनन तंत्र का वह अंग जो शुकाणु उत्पन्न करता है।

Tetylenchus - टेटाइलेंकस

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश जिसमें सिर टृढीकृत नहीं होता, पार्श्व क्षेत्र में 6 कटान, अंडाशय युग्मित और उभय अंडाशयी, आधारी ग्रसिका कंद फ्लास्क के आकार का जठरागम स्पष्ट; प्रपुटी उपांतस्थ होती है।

Thecavermiculatus - थीकावर्मीकुलेटस

हेटेरोडेरिडी कुल का एक वंश। पुटी नहीं बनती; परिपक्व मादा गोल से लेकर अण्डाकार, मोती के समान सफेद और अधौक्रिस्टलीय सतह युक्त; ग्रीवा भाग में क्यूटिकल वलयित; तरुण मादाओं में अंडे और किशोर दोनों ही मिलते हैं तथा प्रौढ़ मादाओं में केवल किशोर की होते हैं।

Thelyokoky - अनिषेक मादाजनन

अनिषेक जनन द्वारा मादाओं की उत्पत्ति।

Three layer cuticular system - त्रिस्तरीय क्यूटिकलीय तंत्र

तीन प्रमुख स्तरों से बनी क्यूटिकल व्यवस्था जिसमें वल्कुटीय, मध्य और आधारीय संस्तर होते हैं।

Titillae - टिटिली

होल्पोलैमिडी में निदेशक के दोनों तरफ छोटे-छोटे प्रक्षेप।

TOBRA virus - टोब्रा विषाणु

दे. NETU

Tolerance - सह्यता

किसी जीव का ऐसा सामर्थ्य जिसके द्वारा वह उद्दीपक के प्रभाव को सहन कर लेता है, अथवा परपोषी की ऐसी विशिष्ट योग्यता जिससे वह रोगाणुग्रस्त होने पर भी अपनी उत्पादकता को बचाए रखता है।

Tolerance level (tolerance limit) - सह्य स्तर (सह्यता सीमा)

पी.पी.एम.’ में अंभिव्यक्त, पीड़कनाशी अवशेष की अनुमत सांद्रता।

Topotype - स्थानप्ररूप

प्ररूप स्थान से संग्रह किया गया नमूना।

Tormogen cell - अवटजन कोशिका

अधश्चर्मी कोशिका जो संवेदी अंग के लिए स्थान बनाने हेतु बाह्य क्यूटिकल को आपरिवर्तित करती है।

Transcription - अनुलेखन

वह प्रक्रिया जिसके द्वारा डी.एन.ए.ए.रू. (टैम्पलेट) से आनुवंशिक सूचना के अंतरण से दूत आर.एन.ए. का संश्लेषण होता है।

Transduction - पारक्रमण

किसी जीवाणु जीन का विभोजी के द्वारा एक जीवाणु से दूसरे जीवाणु में स्थानांतरण।

Transfer RNA - अंतरण आर.एन.ए.

कोशिकाओं में विद्यमान ऐसा आर.एन.ए. अणु जो प्रोटीन संश्लेषण के लिए कोशिका द्रव्य से ऐमीनो अम्लों को अभिनिर्धारित अनुक्रम के अनुसार राइबोसोम पर ले जाता है।

Transgenic - पारजीनी

वे जीव जिनके संजीन में विजातीय जीन स्थायी रूप से समाकलित किये गए हों।

Translation - अनुवाद

वह प्रक्रम जिसमें एम-आर.एन.ए. के न्यूक्लियोटाइड क्षारक अनुक्रम में स्थित आनुवंशिक कोड प्रोटीन उत्पन्न करने के लिए ऐमीनों अम्लों के एक विशिष्ट क्रम की पोलिपेप्टाइड श्रृंखला को निर्देशत करता है।

Transmission - संचारण

किसी विषाणु या अन्य रोगांणु का एक पादप से दूसरे पादप तक स्थांनातरण या प्रसार।

Transovarial transmission - पारअंडाशयी संचरण

विषाणु संवाहक की अपनी संतति में अंडे द्वारा विषाणु संचरित करने की क्षमता।

Trap crop - पाश सस्य

ऐसा सस्य पादप जिसमें परजीवी घुस तो जाता है लेकिन परिपक्व अवस्था में नहीं पहुँचने पाता।

Trichodorus - ट्राइकोडोरस

ट्राइकोडोरिडी कुल का एक वंश। शरीर छोटा और स्थूल, सिर अविच्छिन्न, अग्रतः शुण्डाकार शंकुभ और पश्चतः छोटी कुंठित पूंछ, शुकिका पृष्ठतः मुड़ी हुई जिसका आगे का एक-तिहाई भाग ठोस दांत के रूप में; ग्रसिका ग्रंथियां आधारी कंद में; कंटिकाएं शूकीय, पेशीय कंटिका कोश में आवृत; प्रपुटी अनुपस्थित होती है।

Trichogen cell - शूकजन कोशिका

शूक के निर्माण में योग देने वाली अधश्चर्मी कोशिका।

Trichotylenchus - ट्राइकोटाइलेंकस

ट्राइनलेंकोरिकिडी कुल का एक वंश, ओष्ठ क्षेत्र अविच्छिन्न, शंकुभ दृढ़ीकृत; पार्श्व क्षेत्र 3 कटान वाले तथा केवल मेटाकार्पस क्षेत्र में ही गर्तिकायुक्त होते हैं; ग्रसिका ग्रंथियां आंत्र पर पृष्ठ-पार्श्वतः फैली हुई; जठरागम अनुपस्थित; पश्च-आंत्र कोश उपस्थित होता है।

Tricolumella - त्रिस्तम्भिका

गर्भाशय का स्रावी भाग जिसमें कोशिकाओं के तीन स्तंभ होते हैं।

Triploblastic - त्रिकोरकी

तीन जनन स्तरों वाला (बाह्य, मध्य और अंतर्जन स्तर)।

Triradiate lumen - त्रिअरीय अवकाशिका

तीन दिशाओं में फैली हुई ग्रसिका अवकाशिका की भुजाएँ।

Trophosome - पोषकाय

मरमिथिडों में आपरिवर्तित आंत्र जो मुखपथ और गुदपथ से संबंध न रखकर खाद्य भंडारित करने वाले अंग के रूप में कार्य करती है।

Trophurus - ट्रॉफ्यूरस

टाइलेंकोरिकीडी कुल का एक वंश। ओष्ठ शंकुभ तथा चिकना; शूकिका दुर्बल, ग्रसिका कंदनाखरूपी; भग मध्यवर्ती तथा अंडाशय एकल अग्रैकाण्डाशयी; मोटी क्यूटिकल की बनी लंबी पूंछ जो अंत में चौड़ी और गोल होती है।

TRV - टी.आर.वी. (तंबाकू रैटल विषाणु)

(दे. PEBV NETU)

Tuberculate - गुलिकीय

मोनोन्किडा में एक प्रकार की ग्रसिका जिसमें त्रिअरीय अवकाशिका के अरों के शीर्ष पश्च पिंडक्षेत्र में फैल जाते हैं।

Tylenchild - टाइलेन्किड

टाइलेंन्किडा गण के सूत्रकृमि जो मुख्यतः पौधों और कीटों के परजीवी होते हैं।

Tylenchoid bursa - टाइलेंकसवत् प्रपुटी

ऐसा पुच्छ पक्षक जिसमें जनन-पिप्पल का एक से अधिक युग्म नहीं होता।

Tylnchorhynchus - टाइलेंकोर्रिकस

टाइलेंकोरिंकिडी कुल का एक वंश। ओष्ठ क्षेत्र अविच्छिन्न अथवा अलग दिखाई देने वाला; शीर्ष ढांचा मध्य रूप से परिवर्धित; पार्श्व क्षेत्र में 4 कटान; अधरीय ग्रसिका कंद स्पष्ट; जठरागम स्पष्ट; अंडाशय उभयअंडाशयी; कंटिकाओं का दूर वाला सिरा फैला हुआ; शंकुभ पुच्छ जिसका सिरा अधिक या कम नुकीला होता है।

Tylenchulus - टाइलेंकुलस

टाइलेंकुलिडी कुल का एक वंश। वयस्क पूर्व मादाएं प्रवासी; वयस्क मादाएं स्थानबद्ध. लंबी फूली हुई तथा लंबी ग्रीवा वाली; ग्रसिका प्रोमेटाकॉर्पस युक्त और सुस्पष्ट तनुयोजी वाली; उत्सर्जन रंध्र भग से थोड़ा आगे होता है।

Tylenchus - टाइलेंकस

टाइलौंकिडी कुल का एक वंश, जिसमें शूकिका पेशियों को संलग्न करने के लिए अनुप्रस्थ पटलिका रहित ओष्ठीय ढांचा होता है। इसमें शूकिका कमजोर, छोटी, मुड़ी अथवा अधरतः अंकुश युक्त होती है।

Type - प्ररूप

प्राणि की वह वस्तु जो वर्गक के नामकरण का आधार होती है।

Type locality - प्ररूप स्थान

वह स्थान जहाँ नाम प्ररूप, चयन प्ररूप अथवा नव प्ररूप का संग्रह किया गया था।

Type species - प्ररूप जाति

वह जाति जिसे किसी नाभीय वंश के प्ररूप के तौर पर अभिहित किया गया था।

Typological thinking - प्ररूपविज्ञानीय विवेचन

वह संकल्पना जिसमें विभिन्नता को न मानकर समष्टि के सदस्यों को “प्ररूप” की प्रतिकृतियों के रूप में माना जाता है।

Ultrasonic - पराश्रव्य

उच्च आवृत्ति कंपन जो अधिकांशत: सूत्रकृमियों की कोशिकाओं को विदीर्ण करता है।

Underbridge - अधोसेतु

पुटीकारी सूत्रकृमियों में भग शंकु के पास भग सेतु के समानांतर पेशियों का पट्ट।

Uterus - गर्भाशय

मादा जनन-तंत्र में शुक्र ग्राहिका और योनि के बीच का भाग, जिसमें अंडों का परिवर्धन होता है।

Uvette - यूवेट

डीमान-वाहिकाओ का ग्रंथिल भाग जिसमें से वाहिनियाँ शरीर के बाह्य रंध्र तक जाती है।

V’ - वी.’

गेरर्ट द्वारा 1968 में प्रस्तावित वह दूरी अनुपात जो सूत्रकृमि शरीर के अग्र सिरे से भग की दूरी को 100 से गुणा करने के बाद अग्र सिरे से गुदा (L) तक की दूरी से भाग देने के बाद प्राप्त होता है।

V’ value - वी.’ मान

डीमान सूत्र में यह भग की स्थिति को शरीर की लंबाई के प्रतिशत के रूप में दर्शाता है।

V-gene - वी.-जीन

परजीवी में उग्र जीन (जीनों) के लिए एक संकेताक्षर।

Vagina - योनि

गर्भाशय से भग तक क्यूटिकल द्वारा आस्तरित नाल।

Vagina uteri - योनि गर्भाशय

योनि और गर्भाशय के बीच अंतराक्षेपित बाह्यचर्म-रहित नलिका।

Vagina vera - योनि भग

भग से लगा हुआ योनि का क्यूटिकल से आस्तरित बाह्यचर्मीय भाग।

Valid name - मान्य नाम

ऐसा उपलब्ध, नाम जो पहले से ही किसी वरिष्ठ मान्य सहनाम अथवा समनाम के लिए स्थिर नहीं किया गया हो।

Valve - कपाट

द्रवों या गैसों जैसे पदार्थों की दर और दैशिक प्रवाह का नियमन करने वाली संरचना।

Valvular apparatus - कपाट उपकरण

कपाट युक्त ग्रसिका-अंग।

Vas deferens - शुक्र वाहक

वृषण से अवस्कर को जाने वाली वाहिनी।

Vector - संवाहक

रोगजन का संचार करने वाला कोई प्राणी।

Velum - वेलम

कंटिका के फलक की अधर की ओर झिल्लीमय पक्ष जैसा विस्तार।

Ventral ganglion - अधर गुच्छिका

तंत्रिका वलय के पश्च में स्थित त्रिपालि अधर गुच्छिका जिसमें 16-33 तंत्रिओन होते हैं।

Ventricular region - पश्चजठरीय क्षेत्र

आहार नाल का ग्रसिका और मलाशय के बीच वाला भाग। विभेदित आंत्र में यह आंत्र का अग्र भाग होता है जैसे कि डॉरिलैमिडों में।

Vermiform - कृमिरूप

लंबे, पतले, कृमि जैसे आकार के प्राणी।

Vertical resistance - उदग्र प्रतिरोध

रोगजनक की कुछ प्रजातियों के प्रति एकल जीन द्वारा नियंत्रण प्रतिरोध।

Vestibule - प्रघाण

मुख गुहिका का विस्तारित अग्रभाग।

Vestigial - अवशेषी

ऐसे अंग जो पूर्वज रूप में सुपरिवर्धित थे लेकिन विकास क्रम के दौरान अल्पवर्धित हो गए।

Victim - पीड़ित

परजीवी संबंध का अपरजीवी सदस्य (पोषी)।

Virulence - उग्रता

1. रोगजनकता की मात्रा या माप।
2. परपोषी प्रतिरक्षा को भेदने की क्षमता।

Virus - वाइरस, विषाणु

न्यूक्लीय अग्ल तथा प्रोटीन युक्त और अवसूक्ष्मदर्शी अविकल्पी रोग उत्पन्न करने वाले कारक जो जीवाणुओं से छोटे होते हैं।

Viviparous - सजीवप्रजक

बच्चों को जन्म देने वाली मादाएँ। सूत्रकृमियों में भ्रूणीय परिवर्धन के दौरान सुस्पष्ट अंडकवच नही होता और निक्षेपण से पहले डिंभक गर्भाशय में रहते हैं।

Valva - भग

मादा जनन तंत्र का बाह्य छिद्र।

Vulval bridge - भग सेतु

पुटीकारी सूत्रकृमियों में भग शंकु के अर्धगवाक्षों के बीच एक पतली पट्ट जैसी संरचना।

Vulval cone - भग शंकु

कुछ पुटीकारी सूत्रकृमियों में पश्च भाग पर सुस्पष्ट प्रोदवर्ध।

Vulval flap - भग-छद

भग के ऊपर क्यूटिकलीय आवरण।

Vulval knob - भग घुंडी

भग-सेतु के दोनों तरफ गोल उभार, जैसा हेटेरोडेरा ग्रौमिनिस में होता है।

W-chromozome - डब्ल्यू. गुणसूत्र

वह लिंग गुणसूत्र जो युग्मकी लिंग में विद्यमान रहता है और जो मादा निर्धारक होता है।

Wart - मस्सा

ब्यूनोनिमैटिडी में सूत्रकृमि के सामान्यतया अधर पर उभरी हुई फफोला जैसी संरचनाएँ।

Wilt - म्लानि

पादप अंगों में दृढ़ता का अभाव तथा कलान्तिनतता।

Wool - ऊर्ण

डाइटाइलैन्कस डिप्सैसी के शुष्कित चौथी अवस्था डिंभक का गुच्छित पिंड।

X-chromosome - एक्स गुणसूत्र

लिंग निर्धारण से सहचरित ऐसा गुणसूत्र जो समयुग्मकी लिंग (मादा) में दो प्रतियों में और विषमयुग्मकी लिंग (नर) में एक प्रति में विद्यमान रहता है।

Xenic culture - आगंतुकी संवर्ध

अज्ञात जैव सत्ता की उपस्थिति में सूत्रकृमि का संवर्धन।

Xiphinema - जीफिनेमा

जिफिनेमैटिडी कुल का एक वंश। देह मध्यम रूप से लंबी; द्विक कीपाकार; शूकिका विस्तार आधारी स्फार वाला; निर्देशक वलय शूकिका और इसके विस्तार की संधि पर स्थित होता है।

Xiphinematid - जिफिनिमेटिड

जिफ़िनिया, जिफ़िडोरस और ज़िफ़िडोरॉइडीज वंश के सूत्रकृमि।

Y-chromosome - वाई गुणसूत्र

वह लिंग गुणसूत्र जो विषमयुग्मकी लिंग में विद्यमान रहता है जो नर निर्धारक होता है।

Yellowing disease - पीतरोग

दे. black pepper yellows

Yellows - पीत रोग

परपोषी पादप के पीतन तथा ठूंठपन द्वारा अभिलक्षित एक पादप रोग।

Z organ - जेड अंग

दे. – organ z

Zanenchus - जानेन्कस

टाइलेंकिडी कुल का एक वंश। महीन तथा गहरे वलयांशों वाला क्यूटिकल, वाल्वप्लेटो वाला मध्य कन्द, दो कटानों वाला पार्श्व क्षेत्र, पश्चक भग के पीछे और पुच्छ लम्बी शंकुभ होती है जिसका अंतिम सिरा मुड़ा होता है।

Zooplankton - प्राणिप्लवक

पानी में ऊपरी सतह या उसके आस-पास तैरते सूक्ष्म प्राणियों का सामूहिक नाम।

Zygote - युग्मज

निषेचित अंड अर्थात् नर और मादा युग्मकों के परस्पर मिलने से बनी कोशिका।


स्रोत[सम्पादन]

यह परिभाषा कोश भारतवाणी से लिया गया है।