शाक्य

विक्षनरी से


हिन्दी[सम्पादन]

प्रकाशितकोशों से अर्थ[सम्पादन]

शब्दसागर[सम्पादन]

शाक्य संज्ञा पुं॰ [सं॰] एक प्राचीन क्षत्रिय जाति जो नेपाल की तराई में बसती थी और जिसमें गौतम बुद्घ उत्पन्न हुए थे । विशेष—बौद्ध ग्रंथों में शाक्य इक्ष्वाकुवंशी कहे गए हैं । जिस स्थान में वे रहते थे, उसमें 'शाक' या सागौन के पेड़ अधिक थे; इसी से उसका 'शाक्य' नाम पड़ा । विद्वानों का अनुमान है कि लिच्छवियों के समान शाक्य भी व्रात्य क्षत्रिय थे ।

२. बुद्ध का एक नाम (को॰) ।

३. शाक्यनरेश शुद्धोदन जो बुद्ध के पिता थे (को॰) ।

४. बौद्ध भिक्षु (को॰) । यौ॰—शाक्यकेतु = बुद्ध । शाक्यपुंगव = दे॰ 'शाक्यमुनि' । शाक्य- पुत्रीय = बौद्ध यति । शाक्यभिक्षु, शाक्यभिक्षुक = बौद्ध मता- नुयायी संन्यासी । शक्यमुनि । शाक्यसिंह । शाक्यशासन = बुद्ध का उपदेश ।

शाक्य मुनि, शाक्य सिंह संज्ञा पुं॰ [सं॰] गौतम बुद्ध ।


शाक्य जाति के अन्य नाम से भी जाना जाता है । शाक्यवार शकवार साक्य सका शंखवार पंथी पंथ वर्मा कोरी सिंह कोइरी मौर्य वर्द्धमान ।

इनके बंधुत्व रामग्राम के प्राचीन मांधाता कोलिय है जिन्हे वर्तमान जाति कोली कोहली कही जाती है ।