शिविर
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]शिविर संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. डेरा । खेमा । निवेश ।
२. फौज के ठहरने की जगह । पड़ाव । छावनी ।
३. किला । कोट । उ॰—राम शिविर अँगरेज नृप तहँ आए जिहिं वार । तब हैंहू हाजिर रख्यो आदर सहित उदार ।—मतिराम (शब्द॰) ।
४. चरक के अनुसार एक प्रकार का तृण धान्य ।