सामग्री पर जाएँ

संगठन

विक्षनरी से


संज्ञा

परिभाषा: लोगों का एकजुट होकर कार्य करना उदाहरण: यह एक सामाजिक संगठन है।

संगठन

  1. किसी उद्देश्य के लिए लोगों या संस्थाओं का मिलकर बना समूह।
  2. कार्यों के सुव्यवस्थित और समन्वित ढंग से संचालन की प्रक्रिया।
  3. कार्य विशेष की सिद्धि के लिए निर्मित कोई संस्था

उच्चारण

IPA: /səŋ.ɡʰə.ʈʰən/

प्रकाशितकोशों से अर्थ

शब्दसागर

संगठन संज्ञा पुं॰ [सं॰ संघटन, सङ्घटन या सम् + हि॰ गठना]

१. बिखरी हुई शक्तियों, लोगों या अंगो आदि को इस प्रकार मिलाकर एक करना कि उनमें नवीन जीवन या बल आ जाय । किसी विशिष्ट उद्धेश्य या कार्यसिद्धि के लिये बिखरे हुए अवयवों को मिलाकर एक और व्यवस्थित करना । एक में मिलाने और उपयोगी बनाने के लिये की हुई व्यवस्था । विशेष—वास्तव में यह शब्द शुद्ध संस्कृत नहीं है, गलत गढ़ा हुआ है; पर आजकल यह बहुत प्रचलित हो रहा है । कुछ लोग इससे, संस्कृत व्याकरण के नियमों के अनुसार 'संगठित', 'संगठनात्मक' आदि शब्द भी बनाते हैं, जो अशुद्ध हैं । कुछ लोगों ने इसके स्थान पर 'संघटन' शब्द का व्यवहार करना आरंभ किया है, जो शुद्ध संस्कृत है ।

२. वह संस्था या संघ आदि जो इस प्रकार की व्यवस्था से तैयार हो ।

उदाहरण वाक्य

  • यह संगठन गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम करता है।