संचालन
दिखावट
क्रिया
संचालन
- किसी संस्था, यंत्र या समूह को नियंत्रित करने और दिशा देने का कार्य।
- किसी को अपने मन अनूसार चलाना संचालन कहलाता है।
उच्चारण
IPA: /sən.t͡ʃɑː.lən/
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
संचालन संज्ञा पुं॰ [सं॰ सञ्चालन]
१. चलाने की क्रिया । परिचालन ।
२. काम जारी रखना या चलाना । प्रतिपादन ।
३. नियंत्रण ।
४. देखरेख ।
उदाहरण वाक्य
- विद्यालय का संचालन कुशल प्राचार्य द्वारा किया जाता है।
- इस मशीन का संचालन बहुत सरल है।