संचित
दिखावट
विशेषण
[सम्पादित करें]संचित
- जो एकत्रित किया गया हो; जमा हुआ।
- जो किसी प्रयोजन के लिए संकलित या सुरक्षित रखा गया हो।
उच्चारण
[सम्पादित करें]IPA: /sən.t͡ʃɪt̪/
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]संचित वि॰ [सं॰ सञ्चित]
१. संचय किया हुआ ।
२. ढेर लगाया हुआ ।
३. गिना हुआ । गणना किया हुआ (को॰) ।
४. भर ा हुआ । सुसंपन्न । युक्त (को॰) ।
५. बाधित । अवरुद्ध (को॰) ।
६. घना । सघन (को॰) । यौ॰—संचितकर्म = पूर्वजन्म के वे एकत्रिच कर्म जो वर्तमान जीवन में प्रारब्ध के रूप में प्राप्त होते हैं और जिनका फल भोगना पड़ता है । संचितकोष, संचितनिधि = (१) जमापूँजी । (२) वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन से हर महीने कटकर जमा होनेवाली वह निश्चित रकम जो उन्हें नौकरी से अलग होने पर मिल जाती है । वेतन देनेवाला संस्थान भी कर्मचारियों की उस जमा रकम में अपनी ओर से उतनी ही रकम मिलाता है । प्राविडेंट फंड (अं॰) ।
उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- उसने वर्षों तक संचित धन से अपना घर खरीदा।
- अनुभव एक संचित संपत्ति होती है।