संतुष्ट
दिखावट
विशेषण
[सम्पादित करें]संतुष्ट जो अपनी स्थिति, परिणाम या किसी चीज़ से खुश और तृप्त हो।
उच्चारण
[सम्पादित करें]IPA: /sən.t̪ʊʂʈ/
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]संतुष्ट वि॰ [सं॰ सन्तुष्ट]
१. जिसका संतोष हो गया हो । जिसकी तृप्ति हो गई हो । तृप्त ।
२. जो मान गया हो । जो राजी हो गया हो । जैसे,—इन्हें किसी तरह समझा बुझाकर संतुष्ट कर लो; फिर सब काम हो जायगा ।
३. प्रसन्न । खुश (को॰) ।
उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- परीक्षा के परिणाम से वह संतुष्ट है।
- संतुष्ट रहने वाला व्यक्ति हमेशा सुखी रहता है।