सामग्री पर जाएँ

संप्रदाय

विक्षनरी से

संप्रदाय

  1. किसी धर्म, विश्वास या विचारधारा का अनुयायी समूह।
  2. किसी विशेष मत, विचार या परंपरा को मानने वाला समुदाय।

IPA: /səm.pɾə.d̪ɑːj/

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

संप्रदाय संज्ञा पुं॰ [सं॰ सम्प्रदाय] [वि॰ साम्प्रदायिक]

१. देनेवाला । दाता ।

२. गुरुपरंपरागत उपदेश । गुरुमंत्र ।

३. कोई विशेषधर्म संबंधी मत ।

४. किसी मत के अनुयायियों की मंडली । फिरका ।

५. मार्ग । पथ ।

६. परिपाटी । रीति । चाल ।

७. भेंट । दान (को॰) ।

उदाहरण वाक्य

[सम्पादित करें]
  • भारत में अनेक धार्मिक संप्रदाय हैं।
  • प्रत्येक संप्रदाय के अपने रीति-रिवाज होते हैं।