संभव
विशेषण
[सम्पादित करें]संभव - जो हो सकता है; जो घटित या पूर्ण हो सकने की क्षमता रखता हो; जो संभवतः किया जा सके।
उच्चारण
[सम्पादित करें]IPA: /səm.bʱəʋ/
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]संभव संज्ञा पुं॰ [सं॰ सम्भव]
१. उत्पत्ति । जन्म । पैदाइश । जैसे,— कुमारसंभव ।
२. एक साथ होना । मेल । संयोग । समागम ।
३. सहवास । प्रसंग ।
४. अँटना । आ सकना । समाई ।
५. हेतु । कारण ।
६. होना । घटित होना ।
७. हो सकने के योग्य होना । मुमकिन होना । जैसे,—उसका सुधरना संभव नहीं ।
८. परिमाण का एक होना । एक ही बात होना । जैसे,—एक रुपया कहें या सोलह आने । (दर्शन) ।
९. उपयुक्तता । समीचीनता । मुनासिबत ।
१०. वर्तमान अवसर्पिणी के तीसरे अर्हत् (जैन) ।
११. एक लोक का नाम । (बौद्ध) ।
१२. नाश । ध्वंस ।
१३. युक्ति । उपाय ।
१४. उत्पादन । पालन पोषण (को॰) ।
१५. जान पहचान । परिचय (को॰) ।
१६. धन । दौलत । संपत्ति (को॰) ।
१७. विद्या (को॰) ।
१८. अस्तित्व । उपस्थिति (को॰) ।
उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- कड़ी मेहनत से असंभव भी संभव हो जाता है।
- यह कार्य कुछ प्रयासों से संभव है।