सामग्री पर जाएँ

समर्पण

विक्षनरी से

परिभाषा: पूर्ण रूप से किसी कार्य या व्यक्ति को अर्पित होना ;पूरी निष्ठा से किसी के प्रति समर्पित होना;पूर्ण रूप से किसी कार्य या उद्देश्य में लग जाना उदाहरण: उसने अपने काम में समर्पण दिखाया।;माता-पिता के प्रति उसका समर्पण भावनात्मक था।;उसके समर्पण ने संस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

समर्पण संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. किसी को कोई चीज आदरपूर्वक भेट करना । प्रतिष्ठापूर्वक देना । जैसे,—वे यह पुस्तक किसी राजा या रईस को समर्पण करना चाहते हैं ।

२. दान देना । जैसे— आत्मसमर्पण करना ।

३. स्थापित करना । स्थापना ।

४. नाटक में पात्रों द्वारा पारस्परिक भर्त्सना (को॰) ।