सलतनत
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सलतनत संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ सल्तनत]
१. राज्य । बादशाहत ।
२. साम्राज्य ।
३. इंतजाम । प्रबंध । मुहा॰— सलतनत बैठना = प्रबंध ठीक होना । इंतजाम बैठना ।
४. सुभीता । आराम । जैसे, — पहले जरा सलतनत से बैठ लो, तब बातें होंगी ।