सहयोग
दिखावट
संज्ञा
परिभाषा: मदद या साथ देना;मिलकर कार्य करना उदाहरण: आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।;सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
सहयोग संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. एक साथ मिलकर काम करने का भाव । सहयोगी होने का भाव ।
२. साथ । संग ।
३. मदद । सहायता ।
४. आधुनिक भारतीय राजनीतिक क्षेत्र में सरकार के साथ मिलकर काम करने, उसकी काउंसिलों आदि में संमिलित होने और उसके पद आदि ग्रहण करने का सिद्धांत ।