सुलतानी

विक्षनरी से


हिन्दी[सम्पादन]

प्रकाशितकोशों से अर्थ[सम्पादन]

शब्दसागर[सम्पादन]

सुलतानी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [फ़ा॰ सुलतान]

१. बादशाही । बादशाहत । राज्य । उ॰— चढ़ी धौराहर देखहि रानी । धनि तुइँ अस जाकर सुलतानी । — जायसी (शब्द॰) ।

२. एक प्रकार का बढ़िया महीन रेशमी कपड़ा । यौ॰— सुलतानी बनात = एक प्रकार की लाल रंग की बनात । सुलतानी बुलबुल = बडी जाति की बुलबुल ।

सुलतानी ^२ वि॰

१. लाल रंग का । उ॰— सोई हुती पलँगा पर बाल खुले अँचरा नहिं जानत कोऊ । ऊँचे उरोजन कंचुकी ऊपर लालन के चरचे दृग दोऊ । सो छबि पीतम देखि छके कवि तोष कहै उपमा यह होऊ । मानो मढ़े सुलतानी बनात में साह मनोज के गुंबज दोऊ । — तोष (शब्द॰) ।

२. शासन । राज्य । बाद- शाही (को॰) ।