सेस

विक्षनरी से


हिन्दी[सम्पादन]

प्रकाशितकोशों से अर्थ[सम्पादन]

शब्दसागर[सम्पादन]

सेस पुं ^१ संज्ञा पुं॰ वि॰ [सं॰ शेष, प्रा॰ सेस] दे॰ 'शेष' । उ॰— (क) सेस छबीहि न कहि सकै अगम कवीहि सुधीर । स्याम सबीहि बिलोकि कै बाम भई तसबीर ।—श्रृंगार सतसई (शब्द॰) । (ख) तबहिं सेस रहि जात पार रनहि कोऊ पावत । या सों जग मैं सेस नाम सुर नर मुनि गावत ।—गोपाल (शब्द॰) ।

सेस † ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ शेष (=बचा हुआ)] सीरणी । प्रसाद । उ॰— सूझ हमेस बाँटणी सेस ।—बाँकी ग्रं॰, भा॰ ३, पृ॰ ११० ।

सेस ^३ संज्ञा पुं॰ [अं॰] कर । टैक्स । जैसे, रोड सेस ।