सोहर

विक्षनरी से


हिन्दी[सम्पादन]

प्रकाशितकोशों से अर्थ[सम्पादन]

शब्दसागर[सम्पादन]

सोहर ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सूतिगृह । हि॰ सोहना, सोहला]

१. एक प्रकार का मंगलगीत जो स्त्रियाँ घर में बच्चा पैदा होने पर गाती हैं । सोहला । उ॰—रानि कौसिला ढोटा जायी रघुकुल कुमुद जुन्हैया । सोहर सोर मनोहर नोहर माचि रह्यौ चहुँ घैया ।— रघुराज (शब्द॰) ।

२. मांगलिक गीत । उ॰—कौसिल्यै सीतै करि आगे । चलीं अवघ मंदिर अनुरागे । सहसन संग सहचरी भावैं । महामनोहर सोहर गावैं ।—रघुराज (शब्द॰) ।

सोहर ^२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सूतचका; अथवा सं॰ सूतिगृह, सूतागृह; प्रा॰ सुइहर, सूआहर] सूतिकागृह । सौंड़ । सौरी ।

सोहर ^३ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰]

१. नाव के भीतर की पाटन या फर्श ।

२. नाव का पाल खींचने की रस्सी ।