निर्भय

विक्षनरी से

निर्भय का अर्थ होता है भय-रहित।

उदाहरण

  • शिशु कृष्ण को लेकर वसुदेव यमुना पार करने के लिये निर्भय होकर जल में घुस पड़े।
  • आत्मा की अमरता का ज्ञान प्राप्त होने पर मनुष्य म्रृत्यु से निर्भय हो जाता है|

मूल

  • निर्भय संस्कृत मूल का शब्द है।

अन्य अर्थ

  • निडर
  • निर्भीक
  • साहसी
  • भय रहित

हिन्दी

प्रकाशितकोशों से अर्थ

शब्दसागर

निर्भय ^१ वि॰ [सं॰]

१. जिसे कोई डर न हो । निडर । बेखौफ ।

निर्भय ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. पुराणानुसार रौच्य मनु के एक पुत्र का नाम ।

२. बढ़िया घोडा़ ।