सामग्री पर जाएँ

संगम

विक्षनरी से

संज्ञा


संगम

  1. संधि, जोड़, संयोजन
  2. दो या दो से अधिक नदियों का मिलन स्थान।
  3. किसी भी प्रकार के मिलन या एकता का प्रतीकात्मक स्थान या अवसर।

उच्चारण

IPA: /səŋ.ɡəm/

प्रकाशितकोशों से अर्थ

शब्दसागर

संगम संज्ञा पुं॰ [सं॰ सङ्गम]

१. दो वस्तुओं के मिलने की क्रिया । मिलाप । संमेलन । संयोग । समागम । मेल । उ॰—आपुहिं ते उठि जौ चलै तिय पिय के संकेत । निसिदिन तिमिर प्रकास कछु गनै न संगम हेत ।—देव (शब्द॰) ।

२. दो नदियों के मिलने का स्थान । जैसे,—गंगा यमुना का संगम प्रयाग में होता है । उ॰—ज्योति जगै यमुना सी लगै जग लाल विलोचन पाप विपोहै । सूर सुता शुभ संगम तुंग तरंग तरंगिणि गंग सी सोहै ।—केशव (शब्द॰) ।

३. साथ । संग । सोहबत । उ॰—पद्मापत सों कह्नो विहंगम । कंत लुभाय रहैं जेहि संगम ।—जायसी (शब्द॰) ।

४. स्त्री और पुरुष का संयोग । मैथुन । प्रसंग । यौ॰—संगम साध्वस = संभोग काल की घबराहट ।

५. ज्योतिष में ग्रहों का योग । कई ग्रहों आदि का एक स्थान पर मिलना या एकत्र होना ।

६. उपयुक्त होने का भाव (को॰) ।

७. लड़ाई । समर (को॰) ।

८. संपर्क । स्पर्श (को॰) ।

संगम संज्ञा पुं॰ [सं॰ साङ्गम] संगम । मिलन । संपर्क [को॰] ।

उदाहरण वाक्य

  • प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम होता है।
  • यह सम्मेलन विभिन्न संस्कृतियों का संगम है।