साँचा:pediawelcome

विक्षनरी से

नमस्ते, और विक्षनरी पर स्वागत!

अगर आप ने पहले विकिपीडिया पर संपादन किया है, संपादन की आधारभूत जानकारी आपको ज़रूर होगी, हालाँकि, विक्षनरी की कुछ अपनी परंपरायें भी हैं। इसीलिये, संपादन और बदलाव करने में शामिल होने से पहले थोड़ा समय लें और हमारी आधारभूत चीजों की जानकारी अवश्य लें।

पहली बात, यहाँ विकिपीडिया की तरह लेख नहीं हैं, बल्कि शब्दकोश की प्रविष्टियाँ हैं और ये हमारे मानक प्रारूप में होनी चाहियें, भले ही वो अभी पूर्ण न हों। अतः पहले हमारे प्रारूप को समझ लें। साथ ही हमारे शब्दकोश में कोई प्रविष्टि शामिल होगी अथवा नहीं, इसके लिये हमारी शामिल करने की नीति अवश्य देखें।

ध्यान दें, विक्षनरी विकिपीडिया नहीं है।

यहाँ, साँचों, श्रेणियाँ और पुनर्प्रेषण निर्मित करने में कोई जल्दबाज़ी न करें बल्कि पहले इन्हें भलीभाँति समझें। हम आमतौर पर पुनर्प्रेषण नहीं बनाते, ग़लत, अशुद्ध अथवा वैकल्पिक वर्तनियाँ भी यहाँ अलग से छोटी प्रविष्टियों के रूप में रखी जातीं। यहाँ श्रेणीकरण विकिपीडिया से नितांत भिन्न है और पृष्ठ पर इन्हें सीधे बिलकुल नहीं जोड़ा जाता बल्कि ये साँचों द्वारा स्वचालित रूप से जोड़ी जाती हैं। श्रेणियों का ख़ुद का श्रेणीकरण भी लगभग पूरी तरह साँचा-चालित है। अतः विकिपीडिया की तरह यहाँ श्रेणी जोड़ने का कार्य बिना ज़रूरत न करें।
एक अन्य भेद यहाँ संदर्भ को लेकर भी है, यहाँ काफ़ी हद तक यह उद्धरण के संगत है। जहाँ विकिपीडिया द्वितीयक संदर्भों का प्रयोग सत्यापन के लिए करती है, हम यहाँ प्राथमिक स्रोतों के उद्धरण भी प्रविष्टियों के अर्थ और उनके प्रयोग को परिभाषित और सत्यापित करने के लिये करते हैं। उदाहरण के लिये किसी शब्द के प्रयोग के बारे इस तरह का द्वितीयक स्रोत जहाँ उस शब्द के प्रयोग होने की बात कही गयी हो बहुत लाभकर नहीं, इसके विपरीत हमें वह उद्धरण चाहिए होता जहाँ शब्द का वास्तव में प्रयोग हुआ हो।
अनावश्यक साँचे और मॉड्यूल बिलकुल न बनाएँ। तभी ऐसा करें जब साँचे का वास्तविक उपयोग हो; केवल इसलिये कोई साँचा या मॉड्यूल यहाँ न बनाएँ कि वैसा साँचा विकिपीडिया पर या किसी अन्य प्रकल्प पर मौज़ूद है और यहाँ भी भविष्य में प्रयोग में आ सकता है। हमारे यहाँ {{Babel}} को छोड़ कर बाकी सभी तरह के सदस्य संदूक प्रतिबंधित हैं, इन्हें विकिपीडिया के अनुसरण में न बनायें। न ही अपने सदस्य पृष्ठ पर अनावश्यक सामग्री रखें क्योंकि यहाँ सदस्यपृष्ठ नीति भी विकिपीडिया से अलग और कड़ी है।
ध्यान दें, अगर यहाँ आप केवल विकिपीडिया के अनुभव के आधार पर चीजें लागू करने की कोशिस करते हैं तो आप अनजाने में भी अवरोधित हो सकते हैं। अतः विकिकोश को समझें, फिर तदनुसार योगदान करें। अपना सदस्य पृष्ठ और उपपृष्ठ अनावश्यक चीजों से न भरें, इसे यथासंभव न्यूनतम रखें; आप को कौन सी भाषाओं और लिपियों का ज्ञान है इसका एक स्व-मूल्यांकन अपने सदस्य पृष्ठ पर अवश्य शामिल करें।

सामूहिक चर्चाएँ यहाँ भी चौपाल पर होती हैं; इसके अलावा चर्चा के अन्य प्रकारों और जगहों की जानकारी तथा सहकार्य हेतु जानकारी के लिये एक बार समुदाय मुखपृष्ठ पर अवश्य भ्रमण कर लें।
आशा करते हैं आपको विक्षनरी से भी जुड़ने में अवश्य आनंद आयेगा।