माँ

विक्षनरी से
(mother से अनुप्रेषित)
एक माँ अपने बच्चे के साथ

हिन्दी

संज्ञा

स्त्री.

  1. माता

अनुवाद


प्रकाशितकोशों से अर्थ

शब्दसागर

माँ ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ मातृ = माता या अम्बा या मा ( = लक्ष्मी माता)] जन्म देनेवाली, माता । जननी । उ॰—दोउ भया जेंवत माँ आगे पुनि लै लै दधि खात कन्हाई और जननि पै माँगे ।—सूर (शब्द॰) । यौ॰—माँ जाई = सगी बहिन । माँ जाया = सगा भाई । सहोदर । माँ बाप = (१) माता और पिता । (२) माता और पिता के समान अर्थात् रक्षण और पालन पोषण करनेवाला ।

माँ ‡ ^२ अव्य॰ [सं॰ मध्य] में । उ॰—(क) इन युग माँ को बड़ सुखरासी । बोले तब रघुनाथ उपासी ।—रघुनाथ (शब्द॰) । (ख) कहु गुरु द्रोह केर फल का है । तेरी गाति सब शास्त्रन माँ हैं ।—रघुराज (शब्द॰) । (ग) लख चौरासी धार माँ तहाँ दीन जिउ बास । चौदह जम रखवारिय चारि वेद विश्वास ।—कबीर (शब्द॰) ।

माँ जाया संज्ञा पुं॰ [हिं॰ माँ + जाया ( = जात)] [स्त्री॰ माँजाई] माँ से उत्पन्न सगा भाई ।