सामग्री पर जाएँ

बिल्ली

विक्षनरी से
बिल्ली

संज्ञा

स्त्री॰

  1. केवल पंजों के बल चलने वाला मांसाहारी तथा सामान्यतः पालतू बनाया जाने वाला एक छोटा स्तनपायी पशु, जो मार्जार कुल (Felidae) का सदस्य है। इसका प्रमुख आहार चूहा, मछली, पक्षी तथा अन्य छोटे जीव होते हैं।
  2. इस पशु की मादा

उदाहरण

पर्यायवाची

अनुवाद

प्रकाशितकोशों से अर्थ

शब्दसागर

बिल्ली संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ बिडाल, हिं॰ बिलार] केवल पंजों के बल चलनेवाले, पूरा तलवा जमीन पर न रखनेवाले मांसाहारी पशुओं में से एक, जो सिंह, व्याघ्र आदि की जाति का है और अपनी जाति में सबसे छोटा है। बिल्ली नाम इस पशु की मादा का है, पर यही अधिक प्रसिद्ध है। इसका प्रधान भक्ष्य चूहा है। विशेष—इसकी लंबाई एक हाथ से कम होती है और पूँछ डेढ़-दो बालिश्त की होती है। भारतवर्ष में बिल्ली के दो भेद किए जाते हैं—बनबिलाव और पालतू बिल्ली।

बिल्ली लोटन संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बिल्ली + लोटना] एक प्रकार की बूटी, जिसके विषय में प्रसिद्ध है कि उसकी गंध से बिल्ली मस्त होकर लोटने लगती है। यह औषधि के रूप में भी प्रयुक्त होती है।

यह भी देखिए