विक्षनरी:भाषा दिशानिर्देश:भोजपुरी

विक्षनरी से

भोजपुरी भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार के पश्चिमी भाग तथा नेपाल के समीपवर्ती तराई क्षेत्र में बोली जाने वाली एक हिंद-आर्य भाषा है; हालाँकि, इसे भारत में आधिकारिक रूप से भाषा का दर्जा नहीं प्राप्त है और इसे हिंदी समूह की भाषाओं में पूरबी हिंदी की बोली के रूप में भी वर्गीकृत किया जाता है। विक्षनरी पर भोजपुरी, भोजपुरी भाषा के सभी शब्दों की देवनागरी लिपि में प्रविष्टि के रूप में है। हालाँकि, अंग्रेज़ी विक्शनरी पर भोजपुरी की एक अन्य, अप्रचलित लिपि कैथी, में भी प्रविष्टियाँ दर्ज की जा सकतीं, हिंदी विक्षनरी पर यह स्वीकार्य नहीं है।

दायरा:

  1. हिंदी विक्षनरी पर सभी भोजपुरी शब्द प्रविष्टियों के रूप में शामिल किये जाने चाहियें जो भोजपुरी भाषा में बोले जाते हैं। उनकी परिभाषायें एवं विवरण यहाँ हिंदी भाषा में दिये जाने चाहियें। प्रविष्टि का शीर्षक केवल देवनागरी लिपि में होना चाहिये।
  2. हिंदी के शब्दों का भोजपुरी अनुवाद हिंदी प्रविष्टियों के अनुवाद अनुभाग में जोड़ा जाना चाहिये।

व्युत्पत्ति[सम्पादन]

भोजपुरी की पूर्वज मागधी प्राकृत और प्रोटो-हिंद आर्य इत्यादि हैं। इसके अलावा काफ़ी सारे शब्द संस्कृत से सीधे, अथवा हिंदी से होकर आगत है। इसके अतिरिक्त उर्दू के रास्ते काफ़ी सारे फ़ारसी, अरबी और तुर्की मूल के शब्द आगत हैं। अंग्रेज़ी, पुर्तगाली इत्यादि भाषाओं के शब्द भोजपुरी में सीधे और वाया हिंदी-उर्दू आगत हैं। क्षेत्रीय विविधताओं में नेपाली, बंगाली और संताली से आगत शब्द भी शामिल हैं।

भोजपुरी शब्दों की व्युत्पत्ति दर्ज करते समय {{der|bho|<langcode>|<term>}} का प्रयोग करें, जहाँ langcode भाषा का ISO code हो। अन्य व्युत्पत्ति साँचे {{bor}}, {{inh}}, एवं {{cog}} भी प्रयोग किये जा सकते हैं; संबंधित साँचा विवरण (दस्तावेज़ीकरण पृष्ठ) देखें।


विक्षनरी पर भोजपुरी भाषा के लिए श्रेणी:भोजपुरी भाषा है।

श्रेणी:भोजपुरी साँचे
सूची देखें
श्रेणी:भोजपुरी मॉड्यूल
(सूची देखें)