विक्षनरी:साँचे

विक्षनरी से

साँचे बनाना[सम्पादन]

हिंदी विक्षनरी पर साँचे कोड लिखकर बनाये जा सकते हैं। हालाँकि, यहाँ प्रयोग में लाये जाने वाले अधिकतर साँचे अंग्रेज़ी विक्शनरी से आयातित हैं, अथवा उनके आधार पर बनाये गये हैं। इसके बारे में नीचे लिखी बातें ध्यान दी जानीं चाहिए:

  1. यदि किसी कार्य के लिये अंग्रेज़ी विक्शनरी पर कोई साँचा उपलब्ध है, उसे यहाँ आयातिक करके उसका स्थानीयकरणकरण किया जाना चाहिये और इस प्रकार बने मूल साँचे का नाम वही रखा जाना चाहिये जो अंग्रेज़ी विक्शनरी पर है। (देखें: नामकरण)
  2. विकिपीडिया अथवा किसी अन्य प्रकल्प से कोई साँचा नहीं आयात किया जाना चाहिये, न ही उनका स्थानीयकरण करके यहाँ प्रयोग किया जाना चाहिये। अत्यधिक आवश्यकता होने पर ऐसा करने के लिये समुदाय के समक्ष सहमति प्रस्ताव रखकर आवश्यकता को न्यायसंगत साबित करना होगा।
  3. कुछ सीमित दशाओं में, अंग्रेज़ी के अलावा, अन्य भाषाओं के विक्शनरी प्रकल्पों से साँचे आयातित किये जा सकते हैं, यदि बहुत आवश्यक हो अथवा ऐसा करने से कोई बहुत बेहतर चीज़ लागू की जा रही हो। इसके लिए पूर्वानुमति की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यदि आपत्ति की जाती है तो इस कदम को न्यायसंगत साबित करना होगा और ऐसा कर पाने में विफल रहने पर ऐसे साँचे हटा दिये जायेंगे।
  4. कुछ दशाओं में, सीधे हिंदी विक्षनरी पर, कार्य का विवरण (आवश्यकता और तार्किकता) प्रस्तुत करके, बनाये जा सकते हैं। ऐसी दशा में इन्हें सीधे "साँचा:" नामस्थान में न बनायें बल्कि अपने निजी सदस्य उपपृष्ठ के रूप में बनायें और परीक्षण पूर्ण होने पर समुदाय के समक्ष प्रस्तुत करें। आवश्यकतानुसार इसके लिए साँचा:sandbox और साँचा:sandbox1 इत्यादि का भी प्रयोग किया जा सकता है। ऐसे में भी, मूल साँचा अंग्रेज़ी नाम से ही बनायें (देखें: हिंदी नाम)।
  5. साँचे यथासंभव लुआ आधारित बनाये जाने चाहिए।
  6. कोई भी साँचा अंग्रेज़ी (अथवा दुर्लभ दशाओं में अन्य भाषा विक्शनरी से) आयातित किया जाय अथवा वहाँ के किसी साँचे के आधार पर बनाया जाय तो उसे तत्काल विकिडेटा से जोड़ा जाय। कुछ दशाओं, ऐसा न संभव हो सकने की स्थिति में, अंतरविकि कड़ी द्वारा अवश्य उस साँचे से जोड़ा जाय जिसके आधार पर उसे बनाया गया हो। ऐसी दशा में भी मूल साँचे का नाम अंग्रेज़ी में ही रखा जाय।
  7. यदि आपकी स्वयं साँचा निर्माण कार्य में पर्याप्त दक्षता नहीं हो, अथवा मदद की आवश्यकता हो, कृपया साँचा निर्माण में दक्ष और अनुभवी सदस्यों से संपर्क करें। इसके लिये तकनीकी अनुरोध पर लिखा जा सकता है। जिन कार्यों में समुदाय की सहमति की आवश्यकता हो (जैसे, जिन साँचों का व्यापक प्रयोग संभावित हो) उन कार्यों के लिये चौपाल पर लिखें और सहमति प्रक्रिया के अनुसार चलें।

साँचा नामकरण[सम्पादन]

साँचा निर्माण, आयात अथवा अन्य भाषा विक्शनरी के आधार पर निर्माण की दशाओं में साँचों के नाम रखने के बारे में नीचे लिखी बातें ध्यान रखनी होती हैं:

  1. मूल साँचा सदैव अंग्रेज़ी नाम के साथ रखा जाना चाहिये।
  2. वैकल्पिक साँचा, अथवा मूल साँचे पर पुनर्प्रेषण हिंदी के अतिरिक्त किसी अन्य भाषा (एवं देवनागरी लिपि के अलावा किसी अन्य लिपि) में नहीं होना चाहिये। ऐसे साँचे शीघ्र हटाये जा सकते हैं, जो इस दिशानिर्देश का अनुपालन नहीं करते।
  3. मूल साँचों के नाम वही रखे जायँ जो अंग्रेज़ी विक्शनरी पर हैं। अपवाद: अंग्रेज़ी विक्शनरी पर परंपरानुसार साँचा नाम भी छोटे अक्षरों (small letters) से शुरू होता है, यदि ऐसा कोई साँचा मिले जो वहाँ इस परंपरा का पाल न कर रहा हो उसे भी यहाँ बनाते समय छोटे अक्षरों से शुरूआत की परंपरा का पालन किया जाय, यदि कैपिटलाइजेशन के लिये कोई विशेष कारण न हो।
  4. छोटे किंतु स्पष्ट नाम रखे जायें। आंतरिक रूप से कॉल होने वाले साँचे लंबे नाम वाले रखे जा सकते हैं। यदि मूल साँचे का नाम फिर भी लंबा है, आवश्यकता अनुसार पुनर्प्रेषण तभी बनाये जायें, जब वैसे पुनर्प्रेषण अंग्रेज़ी पर भी पर्याप्त व्यवहार में हों। (पुनर्प्रेषण के रूप में उपलब्ध साँचों के लिए देखें: श्रेणी:साँचा पुनर्प्रेषण)

हिंदी साँचे[सम्पादन]

कुछ सदस्य, टाइपिंग की समस्या इत्यादि का हवाला देते हैं और चाहते हैं कि साँचे हिंदी नाम वाले हों (संभव हो तो प्राचल इत्यादि भी हिंदी में दिये जा सकें)। इसके लिये अंग्रेज़ी अथवा अन्य प्रकल्पों के साँचों को आयातिक अथवा कॉपी करके उनका नाम हिंदी में बदल देते हैं। ऐसा नहीं किया जाना चाहिये। हिंदी में नाम (और संभवतः प्राचल) वाले साँचों के लिये निम्नलिखित दिशानिर्देशों का अनुपालन करें:

  1. हिंदी नाम से साँचे तभी बनाये जाएँ उनकी वास्तव में आवश्यकता हो, अर्थात वास्तव में सदस्य को उन्हें प्रयोग करने के लिये "टाइप" करने की आवश्यकता हो। ध्यान दें कि हिंदी विक्षनरी एक बहुभाषी परियोजना है, यहाँ प्रविष्टियों का रखरखाव, संपादन और निर्माण करने वाले सदस्य केवल हिंदी में दक्ष लोग ही नहीं हैं। अतः, उक्त "टाइप" करने कि समस्या किसी अन्य भाषाभाषी को देवनागरी में भी हो सकती। काफ़ी सदस्य नई प्रविष्टियों का निर्माण अथवा संपादन अंग्रेज़ी से नकल (कॉपी) करके करते हैं।
  2. उपरोक्त अनुसार, जो साँचे किसी अन्य साँचे द्वारा अंदरूनी रूप से कॉल किये जाते हैं, उन्हें कभी अंग्रेज़ी के अलावा किसी अन्य लिपि या भाषा में बनाने की न तो आवश्यकता है, न ही ऐसा किया जाना चाहिये।
  3. जिन साँचों को सीधे पुनर्प्रेषण द्वारा प्रयोग में लाया जा सकता है, उनके लिये मूल साँचा अंग्रेज़ी नाम से और उस पर हिंदी नाम से पुनर्प्रेषण मात्र निर्मित करें। ऐसे साँचे दुबारा, दुहराव के रूप हिंदी नाम से न बनायें। (देखें: श्रेणी:हिंदी नाम से साँचा पुनर्प्रेषण)
  4. जिन साँचों को केवल पुनर्प्रेषण से नहीं प्रयोग किया जा सकता और उनमें प्राचल भी भरने होते हैं, उनके लिये हिंदी में ऐसा साँचा बनाया जा सकता है जो आतंरिक रूप से मूल अंग्रेज़ी साँचे को कॉल करे और प्राचल नाम और मान हिंदी में स्वीकार करे। (देखें: श्रेणी:हिंदी विकल्प साँचे)
  5. उपरोक्त निर्देश, ऐसे साँचों का बनाया जाना अनुमत करता है, न कि यह विहित करता है कि ऐसे साँचे हमेशा बनाये ही जाने चाहिए। वास्तविक आवश्यकता और हिंदी में निर्माण की पर्याप्त तार्किकता सदैव वांछित है।
  6. ऐसे हिंदी साँचों का निर्माण साँचा संपादकों की उपलब्धता पर भी निर्भर है। यदि आप स्वयं, उपरोक्त दिशानिर्देशों के अनुपालन में, ऐसे साँचे बना पायें तो बनायें। अन्यथा, ऐसे प्रस्तावों पर पर्याप्त समय भी लग सकता है, जो साँचा संपादकों की उपलब्धता पर निर्भर करता है।
  7. हिंदी लघु नामों (शॉर्टकट) से साँचा पुनर्प्रेषण मूल अंग्रेज़ी नाम वाले साँचों पर भी बनाये जा सकते हैं और वैकल्पिक हिंदी नाम साँचों पर भी। ऐसे हिंदी लघु नाम वाले साँचा पुनर्प्रेषण अंधाधुंध नहीं बनाये जाने चाहिए; बेहतर होगा यदि इन्हें बनाने से पहले इनकी व्यवहार्यता पर चर्चा कर ली जाय।

साँचों में बदलाव करना[सम्पादन]

पहले से मौज़ूद साँचों में बदलाव करते समय विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है, क्योंकि ऐसे बदलावों का प्रभाव उन सभी पन्नों पर पड़ने की संभावना होती है जिनपर वह साँचा ट्रांसक्लूड हुआ हो। आप के द्वारा जो भी इंटरफ़ेस प्रयोग किया जा रहा हो, आपके पास "पूर्वावलोकन" देखने और "बदलाव देखें" जैसे विकल्प होते हैं; साथ ही किसी ऐसे पन्ने पर आपके बदलाव का क्या प्रभाव पड़ेगा जहाँ संबंधित साँचा ट्रांसक्लूड हो रहा हो, यह देखने के लिये "पृष्ठ के साथ पूर्वावलोकन" देखने का विकल्प भी उपलब्ध होता है। इनका प्रयोग बदलाव करने के बाद उन्हें सहेजने से पूर्व अवश्य किया जाना चाहिये और बिल्कुल आश्वस्त हो जाने पर ही बदलाव सहेजे जाने चाहिए।

यदि आप नवागंतुक हैं अथवा साँचा संपादन में आपको पर्याप्त सहजता नहीं है, बेहतर है कि ऐसी दशाओं में स्वयं बदलाव करने की जगह तकनीकी अनुरोध पृष्ठ पर अपने बदलाव सुझाएँ।

आमतौर पर विक्षनरी के साँचे बदलाव करने से सुरक्षित नहीं हैं और कोई भी इनमें बदलाव कर सकता है। हालाँकि, यदि कोई साँचा सुरक्षित है और आप के द्वारा उसमें बदलाव नहीं किया जा पा रहा, ऐसे बदलाव भी तकनीकी अनुरोध पृष्ठ पर लिखें; विशेष दशाओं में, जहाँ बदलाव का व्यापक प्रभाव पड़ने वाला हो, सहमति स्थापित करने की प्रक्रिया अपनायें।

प्रविष्टि साँचे[सम्पादन]

  • {{see also}} (शॉर्टकट {{also}}) सबसे ऊपर निकटता से मिलते-जुलते वर्तनी वाले, ग़लत अथवा वैकल्पिक वर्तनी वाले शब्दों की कड़ी बनाने के लिए

उच्चारण साँचे[सम्पादन]

मुख्य श्रेणी: उच्चारण साँचे

व्युत्पत्ति साँचे[सम्पादन]

व्युत्पत्ति साँचे:

  • {{mention}} (शॉर्टकट {{m}})
  • {{cognate}} (शॉर्टकट {{cog}})
  • {{noncognate}} (शॉर्टकट {{noncog}})
  • {{langname-mention}} (शॉर्टकट {{m+}}) – mention की तरह ही है, लेकिन विकिपीडिया तक एक कड़ी भी जोड़ता है अगर w=1 के साथ प्रयोग किया जाए।
  • {{rfe}}
  • {{unknown}} (शॉर्टकट {{unk}}) – केवल उन्ही शब्दों के लिए जहाँ कोई व्युत्पत्ति जानकारी अस्तित्व में नहीं है।

Languages: These templates "wrap" the language abbreviations used in Webster 1913 (see Wiktionary:Abbreviations in Webster#Languages). One function of these templates is to make transcribing etymologies from Webster 1913 simple. Another function is to expand the obscure abbreviation into the full name of the language. A third function of these templates is to automatically categorize words according to their etymologies (see Wiktionary:Categorization).

These templates will automatically both add a word to an etymology category and create an interwiki link to the language article on Wikipedia, as well as expand to the name of the language, and are suitable for use in the "Etymology" section of an article.

शीर्षशब्द-पंक्ति साँचे[सम्पादन]

शीर्षशब्द-पंक्ति साँचे ऐसे साँचे हैं जो किसी शब्द के लिये शीर्षशब्द पंक्ति का निर्माण करते हैं। शीर्षशब्द पंक्ति वह पंक्ति है जो शब्द-भेद/पदभेद (पार्ट-ऑफ़-स्पीच) बताने वाले हेडर के ठीक नीचे आती है (जैसे संज्ञा अथवा क्रिया)। इस पंक्ति में कम-से-कम, शीर्षशब्द अवश्य आता है, विशेष रूप से मोटे अक्षरों में फ़ॉर्मेट किया हुआ। अतिरिक्त जानकारी भी शामिल हो सकती है, जैसे किसी संज्ञा का लिंग इत्यादि।

कुछ भाषाओं के लिये ऐसे शीर्षशब्द साँचों का समुच्चय उपलब्ध है। शेष के लिए सीधे साँचा {{head}} का प्रयोग किया जा रहा है, जिसे बदला जाना है। आदर्श रूप से ऐसे साँचे सभी भाषाओं के लिये उपलब्ध होने चाहिए। यदि आप के द्वारा किसी भाषा विशेष पर कार्य किया जा रहा है और ऐसे शीर्षशब्द साँचे उपलब्ध नहीं है तो इन्हें निर्मित करें और तभी प्रयोग करें। यदि आप को ऐसे साँचे बनाने में समस्या आ रही है तो इनका निर्माण करने के लिये विक्षनरी:तकनीकी अनुरोध पर लिखें।

नामकरण[सम्पादन]

शीर्षशब्द-पंक्ति साँचों का नामकरण भाषा कोड और शब्द-भेद को मिला कर किया जाता है। उदाहरण के लिये {{bho-noun}} साँचा भोजपुरी भाषा की संज्ञाओं के लिये है। नीचे दिये गए शब्द-भेद संक्षेपाक्षर वर्तमान प्रयोग में हैं:

  • विशेषण: adj
  • क्रिया-विशेषण: adv
  • संयोजक: con
  • डेटरमाइनर: det
  • विस्मयादिबोधक: interj
  • संज्ञा: noun
  • अंक: num
  • पार्टिकल: part
  • पोस्टपोजीशन: postp
  • प्रीपोजीशन: prep
  • सर्वनाम: pron
  • व्यक्तिवाचक संज्ञा: proper noun
  • क्रिया: verb

लिंग एवं अन्य व्याकरणिक जानकारी[सम्पादन]

उदाहरण {{bho-noun|g=m}} भोजपुरी पुल्लिंग संज्ञाओं के लिये।

रूप-रचना एवं संबंधित रूप[सम्पादन]

अन्य रूपों की कड़ी बनाने के लिये आम कड़ी साँचा {{l}} का प्रयोग किया जा सकता है, या फिर कड़ी को मैनुअली लिखा जा सकता है।

श्रेणियाँ[सम्पादन]

शीर्षशब्द साँचे आवश्यक रूप से श्रेणी भी जोड़ते हैं। अतः {{bho-noun}} का प्रयोग श्रेणी:भोजपुरी संज्ञाएँ जोड़ता है।

शब्दरूप प्रकार सारणी[सम्पादन]

संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि के भिन्न रूप ====रूप-रचना==== अनुभाग में लिखे जाते हैं। क्रियाओं के विविध रूप ====रूप-रचना संयोजन==== अनुभाग में लिखे जाते हैं। इनके लिये {{bho-decl-adj}} और {{bho-conj}} का प्रयोग किया जाता है।

का-रूप साँचे[सम्पादन]

विक्षनरी पर का-रूप प्रविष्टि (form-of entry) ऐसी प्रविष्टि होती है जो किसी दूसरे शब्द का रूप-रचना (शब्दरूप) से बना रूप होती है। ऐसी प्रविष्टियाँ पूरी परिभाषा के साथ नहीं लिखी जातीं। आमतौर पर इन्हें एक संक्षिप्त परिभाषा और मुख्य शब्द की कड़ी के साथ बना दिया जाता।

उदाहरण[सम्पादन]

  • {{ux}} — प्रयोग के उदाहरण परिभाषा के नीचे दिखाने के लिए
  • {{uxi}}{{ux}} का ही इनलाइन प्रकार (पंक्ति-रूप)

प्रसंग/विषय लेबल साँचे[सम्पादन]

(इसे बढ़ाया जा सकता है)

  • {{label|____}} Tag a term in a definition and add a category link for it. Put this just after the "#" character and before the definition text. For example, to have (mathematics) appear, one may use {{label|bho|विज्ञान}} and the term will also be added to श्रेणी:bho:विज्ञान.
  • {{qualifier|____}} Shows the given qualifiers in a reader-customizable style, e.g., (qualifier). The default style is with parentheses and italics. This template is intended generally only used in the definition of other templates, but may also be used directly in articles at the beginning of a list item if no other template applies.

आगे पढ़ने हेतु[सम्पादन]

बाहरी कड़ियाँ:

  • {{wikipedia}} — यह काफ़ी प्रमुखता से दिखने वाली कड़ी बनाता है जो संबंधित विकिपीडिया लेख/विषय से कड़ी जोड़ता है। यदि प्रविष्टि में काफ़ी सारी हेडिंग हैं तो इसे उचित तरीके से दिखाने हेतु ==हिंदी== हेडर पंक्ति के "ऊपर" लगाया जाना चाहिए।
  • {{slim-wikipedia}} – छोटे आकार के पन्नों पर उपयुक्त।
  • {{wikisource}}
  • {{wikibooks}}
  • {{w}}
  • {{pedialite}} — एक सिंपल एक-पंक्ति की प्रविष्टि जो ===आगे पढ़ने हेतु=== खंड में टँक जाती है, विकिपीडिया और वहाँ के पृष्ठ शीर्षक के साथ।

अन्य साँचे[सम्पादन]

विषयसूची साँचे[सम्पादन]

मुख्य श्रेणी: विषयसूची साँचे
  • {{cattoc}} - श्रेणियों में प्रयोग हेतु साधारण विषयसूची साँचा
  • {{tocright}} - अन्य जगह, विषयसूची को दाहिने प्रदर्शित करने के लिए

सदस्य चेतावनी साँचे[सम्पादन]

स्वागत साँचे[सम्पादन]

मुख्य श्रेणी: स्वागत साँचे

रखरखाव साँचे[सम्पादन]

अलग से पृष्ठ है, देखें: विक्षनरी:रखरखाव साँचे